रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 दिसंबर से चल रहा राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं ग्रामीण विकास विभाग और सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस राष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में आकर प्रसन्नता हुई है। राज्यपाल ने कहा कि खादी ने भारत के ग्राम आधारित रोजगार और स्वदेशी की भारतीय कल्पना को नया आयाम दिया है। खादी कारीगरों को सतत रोजगार उपलब्ध कराने में विश्वास रखती है। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के…
Author: admin
नई दिल्ली/मुंबई । एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ने के बाद टाटा समूह ने चुप्पी तोड़ी है। समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि उड़ान एआई 102 की घटना एयर इंडिया में मेरे और मेरे सहयोगियों के लिए व्यक्तिगत पीड़ा का विषय रही है। उन्होंने माना कि इस मामले में एयर इंडिया की प्रतिक्रिया बहुत तेज होनी चाहिए थी। चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रविवार को 26 नवंबर, 2022 को न्यूयॉर्क-दिल्ली के बीच संचालित एआई-102 में हुई घटना के मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि शराब के…
रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित गुदड़ी चौक के समीप बाजार की पांच दुकानों में शनिवार देर रात आग लग गई। अगलगी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। किराना और सब्जी दुकानों में आग लगी थी। सभी दुकान एस्बेस्टस की थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने रविवार को बताया कि चार-पांच दुकानों में अचानक आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड के दो वाहन मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । उन्होंने बताया कि लोग आग ताप रहे…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते 6 और 7 जनवरी को झारखंड दौरे पर थे। वे इस दौरान चाईबासा में विजय संकल्प रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर जोरदार हमला बोला था। लेकिन उनकी एक मनोकामना इस दौरान अधूरी रह गयी। दरअसल वे अपने झारखंड दौरे के दौरान बाबा वैधनाथ के दर्शन करना चाहते थे लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण वे एैसा नहीं कर सके। इस बात की जानकारी देते हुए गोड सांसद निशिकांत दूबे ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उनसे कहा है कि वह…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। विधायक कैश कांड मामले में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों से प्रवर्तन निदेशालय (इडी) पूछताछ करेगी। तीनों विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को शनिवार को इडी ने समन भेज कर इडी के रांची जोनल आॅफिस में उपस्थित होने को कहा है। तीनों विधायकों को अलग-अलग दिन 13 से 17 जनवरी के बीच बुलाया गया है। 48 लाख कैश के साथ पकड़े गये थे: गौरतलब है कि 30 जुलाई 2022 को हावड़ा में तीनों विधायकों 48 लाख रुपये नगद के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बंगाल पुलिस की सीआइडी की जांच में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार नगालैंड के गतिशील लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी, शिक्षा, पर्यटन और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करने वाले विकास कार्यों के लिए नगालैंड के उनके बहनों और भाइयों को बधाई। एनडीए सरकार नगालैंड के गतिशील लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में पूर्वोत्तर के दौरे पर थे। यहां उन्होंने…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में हो रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का 09 जनवरी को शुभारंभ करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी को इसका समापन करेंगी। पीबीडी में विश्व के हजारों प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन 8 से 10 जनवरी तक होगा। पीबीडी सम्मेलन में संपूर्ण विश्व के प्रवासी भारतीय विभिन्न विषय पर चर्चा करेंगे। प्रवासी भारतीयों को देश और प्रदेश की उपलब्धिओं और क्षमताओं से रूब-रू कराया जायेगा। सांस्कृतिक गतिविधियाँ होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन पर प्रवासी भारतीयों का सम्मान होगा। जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होटल रेडिसन ब्लू में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने शनिवार को मुलाकात की। दोनों की मुलाकात औपचारिक मुलाकात बतायी जा रही है। दोनों के बीच राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और लोकसभा चुनाव 2024 में राजग की रणनीति पर चर्चा हुई। बाद में पत्रकारों से बातचीत में आजसू सुप्रीमो ने कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कब्जा होगा। सिर्फ भाजपा ही पूरी सीटें नहीं जीतेंगी, बल्कि राजग गठबंधन को पूर्ण बहुमत झारखंड में मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजग के साथ…
विशेष संवाददाता रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को चाइबासा में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करने के अलावा पार्टी को जबरदस्त खुराक पिला दी। उनके झारखंड दौरे के कई मायने हैं। यदि एक वाक्य में कहा जाये, तो वह चाइबासा की विजय संकल्प महारैली में अपने 28 मिनट के संबोधन में झारखंड की 14 सीटों को नाप गये। उन्होंने साफ कर दिया कि इस बार भाजपा का लक्ष्य राज्य की सभी संसदीय सीटें जीतना है। उनकी झारखंड यात्रा से यह भी साफ हुआ कि पिछले विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को भाजपा ने सबक के रूप…
अजय शर्मा चाइबासा। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के ‘चुनावी चाणक्य’ अमित शाह शनिवार को कोल्हान के मुख्यालय चाइबासा में थे। वह स्थानीय टाटा कॉलेज मैदान में झारखंड भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए। इस महारैली में आत्मविश्वास से लबरेज अमित शाह ने झारखंड की महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। वह खूब गरजे और कई बड़े आरोप लगा गये। उन्होंने हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबने तक का आरोप लगा डाला। खचाखच भरे रैली मैदान में करीब 28 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हेमंत ने झारखंड को…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। शनिवार को चाईबासा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में तमाम भाजपा नेता ऊजार्वान दिखे। मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चाईबासा का आयरन देश ही नहीं विदेशों में भी जाता है। लेकिन बेहद दुर्भाग्य है कि चाईबासा के लोग आज भी लाल पानी पीने को मजबूर हैं। पूर्व की रघुवर दास सरकार ने इस ओर काम करना शुरू किया था लेकिन वर्तमान की हेमंत सरकार ने बंद कर दिया। इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज भी बनना शुरू हुआ वह भी लटका…