मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश की सत्ता पर राज किया और जो गलतियां की, उसके लिए प्रायश्चित यात्रा निकालती तो देश की जनता समर्थन करती, लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं रहा। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने विंध्याचल आए परिवहन मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी गलत समय पर यात्रा कर रहे हैं। इस समय भारत बहुत मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 का…
Author: admin
रांची। आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखंड छात्र संघ नौजवानों के प्रणेता और महान समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को युवा आक्रोश मार्च निकालेगी। यह जानकारी शुक्रवार को अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि युवा आक्रोश मार्च में अखिल झारखंड छात्र संघ के सभी प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और झारखंड के नौजवान विधानसभा मैदान से मोराबादी बापू वाटिका तक पैदल मार्च कर युवा विरोधी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। मौके पर आजसू पार्टी प्रवक्ता प्रो. विनय भरत ने कहा…
रांची। उत्तर भारत में बर्फबारी और शीतलहर का असर झारखंड में भी दिख रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। इस बीच शुक्रवार सुबह खूंटी का तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो अबतक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री तक तापमान में और गिरावट होगी। साथ ही कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद दिन में मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि…
पश्चिमी सिंहभूम/रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम के मुख्यालय चाईबासा से सभा को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है। इनकी सुरक्षा में बाहर से 30 कंपनी के 4500 जवान और दूसरों जिले के 250 पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया है। कार्यक्रम से 24 घंटे पहले गृह मंत्री के एनएसजी कमांडो कार्यक्रम स्थल की जांच कर अपने कब्जा में ले लिया है। टाटा कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल से आने-जाने वाले सभी रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। जिला पुलिस के साथ बाहर से 30 कंपनी जवान मंगाये गये…
धनबाद। जिले के बड़े व्यापारियों में से एक शम्भूनाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ दबिश दी है। पटना और कोलकाता से आई आयकर विभाग की टीम ने धनबाद आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शुक्रवार अपराह्न 12.30 बजे छापेमारी शुरू की। शम्भूनाथ अग्रवाल की गिनती धनबाद के बड़े व्यापारियों में की जाती है। उनका व्यापार धनबाद से लेकर कोलकाता तक फैला हुआ है। इसमें शिवशम्भु स्टोन क्रशर, श्री कल्याणी एग्रीटेक लिमिटेड, जय माता अम्बे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शम्भू प्लाजा गोविंदपुर, शिवशम्भु ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिवशम्भु कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन गोबिंदपुर धनबाद आदि शामिल…
चतरा। जिले की पिपरवार थाना पुलिस ने कोल व्यवसायी पर जानलेवा हमले और लूटपाट के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शेख हुसैन अली उर्फ अबू अली और गोरांग चटर्जी शामिल हैं। इनके पास से एक ब्रेजा कार, एक काला बैग, एक रस्सी, पर्स और दो मोबाइल बरामद हुआ है। टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि चार जनवरी को पिपरवार थाना क्षेत्र के पुर्णाडीह कांटा के पास कोल व्यवसायी को जान से मारने की नियत से रस्सी से बांधकर और चाकू से हमला कर जख्मी करने सूचना प्राप्त हुई थी। साथ ही व्यवसायी…
दुमका। जिला अधिवक्ता संघ का अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। हड़ताल झारखंड अधिवक्ता संघ के निर्देशानुसार शुरू हुआ। हड़ताल कोर्ट फीस में हुई बढ़ोतरी के विरोध में और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के समर्थन में शुरू हुई। इस बाबत संघ सचिव राकेश कुमार ने कहा कि कोर्ट फीस में बढ़ोतरी से संथाल परगना जैसे पिछड़े क्षेत्र के लोगो पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। हड़ताल झारखंड अधिवक्ता संघ के अगले आदेश तक जारी रहेगा। जब तक सरकार मांगों पर गौर नहीं करती है, तब तक विरोध जारी रहेगा। उपाध्यक्ष कमल किशोर झा ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा…
रांची। उत्तर भारत में बर्फबारी और शीतलहर का असर झारखंड में भी दिख रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। इस बीच शुक्रवार सुबह खूंटी का तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो अबतक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री तक तापमान में और गिरावट होगी। साथ ही कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद दिन में मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि…
रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को राज्यभर के 33 हजार अधिवक्ता कोर्ट फीस सहित अन्य मुद्दों को लेकर न्यायिक कार्यों से अलग रहे। इस कारण हाई कोर्ट सहित राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में मामले की सुनवाई प्रभावित हुई। शनिवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने कहा कि राज्यभर के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से अलग रहे। शनिवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। आठ जनवरी को राज्य के सभी जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ काउंसिल की बैठक होगी। इसमें…
रांची। रांची के कांटा टोली चौक स्थित एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर अंकुर को एक ग्राहक ने शुक्रवार को बैंक के अंदर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बताया गया कि कांटा टोली इलाके के रहने वाले फिरोज उर्फ छोटू का एक्सिस बैंक में खाता है। कम बैलेंस को लेकर फिरोज और बैंक कर्मचारियों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। फिरोज के खाते से लगातार पैसे कट रहे थे, जिससे वह काफी नाराज था और अक्सर आकर बैंक में विवाद किया करता था। फिरोज अपने खाते से कट रहे पैसे को लेकर बैंक पहुंचा था।…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड की राजनीति के लिए 2023 का जनवरी माह पूरी तरह से राजनीतिक रैलियों और कार्यक्रम पर केंद्रित रहेगा। जनवरी माह में राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां झामुमो, कांग्रेस और भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करेंगी। झामुमो जहां खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर रहा, वहीं कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है। भाजपा भी चाईबासा से चुनावी शंखनाद करने की तैयारी में है। 17 जनवरी से शुरू होगी हेमंत की यात्रा: खतियानी जोहार यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण…