Author: admin

गढ़वा। जिले के भंडरिया के रोदो गांव में तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार रोदो गांव निवासी रामनाथ तुरी का पांच वर्षीय पुत्र बिस्कुट लाने के लिए दुकान गया था। इस बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने देर रात तक बच्चे की खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला। गुरुवार को ग्रामीणों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने देखा कि घटनास्थल से कुछ दूर बच्चे का कपड़ा पड़ा हुआ था। कपड़े से कुछ दूरी पर बच्चे का शव पड़ा था। तेंदुए ने बच्चे के शरीर के…

Read More

बोकारो। जिले के चंदनकियारी के सियालजोरी स्थित ईएसएल वेदान्ता स्टील प्लांट के एमआरएसएस सब-स्टेशन के वेक्यूम सर्किट ब्रेकर में मेंटेनेंस का काम करने के दौरान ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने से चार मजदूर झुलस गए, जिसमें एक मजदूर की हालत गंभीर है। सभी मजदूरों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद ईएसएल के फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। जख्मी मजदूरों में प्राण प्रतिम मांझी (26), अनिल वान मालती (19), साहेब भुइयां (23) और पलाश पाल (28) हैं। सभी बंगाल के रहने वाले हैं। घायलों में पलाश पाल की स्थिति गंभीर बनी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और मंत्री आलमगीर आलम को 24 घंटे में क्लीनचिट देने वाले डीएसपी प्रमोद मिश्रा ईडी के दूसरे समन के बावजूद भी गुरुवार को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि ईडी ने डीएसपी को छह दिसंबर को समन भेजा था और 12 दिसंबर को रांची क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन डीएसपी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी ने 13 दिसम्बर को समन भेज कर 15 दिसम्बर को रांची क्षेत्रीय कार्यालय उपस्थित होने को कहा था। झारखंड सरकार ने ईडी को टोल प्लाजा घोटाले…

Read More

सतना। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (गुरुवार को) दो दिवसीय प्रवास पर चित्रकूट आएंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Read More

दोहा। इंटरनेशल फेडरेशन ऑफ फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर फ्रांस फाइनल में पहुंच गया। फाइनल में उसका मुकाबला रविवार को अर्जेंटीना से होगा। कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार देर रात अल बायेत स्टेडियम में खेला गया। मैच शुरू होने से पहले लगभग 60 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम में मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा। मैच में फ्रांस की टीम 4-2-3 और मोरक्को की टीम 5-4 की लाइनअप के साथ मैदान में उतरी। भारतीय समयानुसार रात…

Read More

तेहरान। ईरान ने हिजाब विरोधी प्रदर्शन और महिलाओं के अधिकार का समर्थन करने के आरोप में एक फुटबॉलर को फांसी की सजा सुनाई है। आमिर नस्र-आजादानी नाम का यह फुटबॉलर ईरान की राष्ट्रीय अंडर-16 टीम के लिए खेल चुका है। इस फुटबॉलर को बचाने के लिए ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समेत कई खेल सितारों ने अपील की थी। इसके बावजूद ईरानी सरकार ने आमिर नस्र-आजादानी की सजा माफ नहीं की है। ईरानी सरकार का दावा है कि फुटबॉलर आमिर नस्र-आजादानी को एक सशस्त्र दंगे में भाग लेने के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें सुरक्षा बलों…

Read More

वाशिंगटन। ईरान में महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब को लेकर चल रहे प्रदर्शन को बर्बर तरीके से दबाया जा रहा है। अमेरिका द्वारा लाए गए प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र ने ईरान को महिला अधिकार निकाय से बाहर कर दिया गया है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के 29 सदस्यों ने ईरान को 2022-2026 की शेष अवधि के लिए महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग से बाहर करने के लिए मतदान किया। बुधवार को हुए मतदान में भारत ने तटस्थता की नीति अपनाई। मतदान में आठ देशों ने ईरान के खिलाफ और 16 सदस्यों…

Read More

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से राजनीतिक संकट से जूझ रहे पेरू में आपातकाल घोषित किए जाने की खबर है। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 7 दिसंबर को पद से हटाने के बाद यह संकट लगातार गहराता होता गया। कैस्टिलो समर्थक नये चुनाव की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनों के दौरान कई स्थानों पर हिंसा, उपद्रव और भारी बवाल भी हुए। इनमें कुछ लोगों की जान जाने की खबर है। देशभर में हिंसक प्रदर्शन के बीच बेहद खराब स्थिति को देखते हुए पेरू के रक्षा मंत्री अल्बेर्टो ओटारोला ने देश में आपातकाल लगाए जाने की…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य में वाहनों की जांच ज्यादा से ज्यादा हो और जांच अभियान ट्रैफिक और जिला परिवहन पदाधिकारी दोनों सम्मिलित रूप से चलायें। इस बारे में परिवहन सचिव राजेश शर्मा ने बुधवार को राज्य के सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परिवहन सचिव ने कहा कि वाहनों के प्रदूषण के दस्तावेज की जांच लगातार हो। कहा गया कि वाहनों की फिटनेस के साथ-साथ टैक्स कलेक्शन पर भी जोर रहे। परिवहन सचिव ने कम राजस्ववाले जिलों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष बीतने को है राजस्व उगाही में किसी प्रकार की कोताही न हो।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान झारखंड में गो तस्करी के बढ़ते मामलों और पशु तस्करों पर कार्रवाई नहीं किए जाने का मामला उठाया। सांसद ने सरकार से आग्रह किया कि गो तस्करी को राष्ट्रीय अपराध घोषित किया जाए और इसके लिए कठोर कानून बनाएं जाएं। सेठ ने सदन में कहा कि झारखंड हमेशा से गो तस्करों के निशाने पर रहा है। हाल के तीन वर्षों में यहां गो तस्करों के हौसले परवान पर हैं। इनके हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि कुछ दिन पूर्व एक महिला दारोगा…

Read More

रांची। रिम्स में इलाज करवा रही निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल और सीआइपी में नशा मुक्ति का इलाज करवा रहे मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर इडी ने डीजीपी और अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखा है। इडी ने दोनों अस्पताल प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि पूजा सिंघल और पंकज मिश्रा की गतिविधियों पर नजर रखें। पूजा सिंघल के मामले में रिम्स निदेशक और पंकज मिश्रा के मामले में सीआइपी निदेशक को इडी ने पत्र लिखा है। इडी ने पत्र के जरिये दोनों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ…

Read More