Author: admin

खूंटी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार सरकार के माध्यम से राशि उपलब्ध कराती है। यह राज्य सरकार की जिम्मेवारी है कि योजनाओं को धरातल पर उतारे। अर्जुन मुंडा शनिवार को पद्मभूषण कड़िया मुंडा के पैतृक गांव अनिगड़ा स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सौ वर्षों से शिक्षा का जोत जला रहे ऐसे…

Read More

चाईबासा। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने कोल्हान के जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास आईईडी लगाने का दावा किया है। इसे लेकर भाकपा माओवादी के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने की अपील की है। माओवादियों ने कहा है कि कोल्हान में कई महीनों से खासकर बीते एक महीना से साम्राज्यवादी कॉरपोरेट घरानों के इशारे पर केंद्र और राज्य सरकार खासकर केंद्र सरकार के निर्देश से केंद्रीय संयुक्त कमांड के प्रत्यक्ष देखरेख एवं दिशा-निर्देशन में सुरक्षाबलों को उतार कर माओवादी क्रांतिकारियों को नाश करने के लिए अभियान चलाया जा…

Read More

रांची। अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव की ओर से ईडी कोर्ट में दाखिल डिस्चार्ज पिटीशन पर शनिवार को सुनवाई टल गई। अब 19 दिसम्बर को मामले की सुनवाई होगी। इससे पूर्व ईडी की ओर से जवाब दायर किया जा चुका है। डिस्चार्ज पिटीशन में कहा गया कि उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। इसलिए उन्हें इस केस से मुक्त किया जाये। पिछले दिनों बच्चू यादव की जमानत याचिका ईडी कोर्ट से खारिज हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि ईडी ने बच्चू यादव को चार अगस्त को गिरफ्तार किया था। बच्चू यादव…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। पारा शिक्षकों को झारखंड हाइकोर्ट से करारा झटका लगा है। पारा शिक्षकों को स्थायी करने और सहायक शिक्षक के अनुरूप वेतन देने के मामले में दायर याचिका खारिज कर दी गयी है। मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सरकार की दलील को सही ठहराया है। कोर्ट ने माना कि यह मांग उचित नहीं, इसलिए उन्होंने पारा शिक्षक की याचिका खारिज कर दी। गौरतलब है कि पारा शिक्षकों ने स्थायी करने और सहायक शिक्षक के अनुरूप वेतन देने संबंधित याचिका हाइकोर्ट में दायर की…

Read More

विशेष झारखंड सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकार क्षेत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि भारतीय दंड विधान, यानी आइपीसी की किसी धारा में दर्ज मामले की जांच में इडी की कोई भूमिका नहीं है। याचिका पर सुनवाई जनवरी में होगी, लेकिन झारखंड सरकार के इस कदम के साथ ही एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच बढ़ती दूरी का मुद्दा गरम हो गया है। इडी हाल के दिनों में उन राज्यों में विशेष रूप से सक्रिय है, जहां विपक्षी दलों की सरकार है।…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को हेमंत सरकार की नियोजन नीति 2021 के निर्णय के विरोध में हाई कोर्ट के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार की बनाई गई एक भी नीति लोक कल्याणकारी नहीं है और ऐसी नीतियों का यही हाल होना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा युवाओं को रोजगार देने की कभी नहीं रही। इसलिए यह सरकार कानून विरोधी नीतियों के द्वारा केवल योजनाओं को लटकाने, भटकाने और अटकाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मूलवासी हेमंत सरकार के नियोजन नीति से…

Read More

रांची। दुमका पुलिस ने संथाल परगना में अवैध लॉटरी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. अवैध लॉटरी कारोबार की सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस बेनागड़िया स्थित सफारुद्दीन मियां के घर छापेमारी कर लाखो रुपए के प्रतिबंधित लॉटरी के टिकट, लॉटरी टिकट बनाने में प्रयुक्त होने वाली रंगीन कागज, स्कैनर मशीन, प्रिटर मशीन, की बोर्ड, पेपर कटिंग मशीन, फोटो कॉपी में प्रयुक्त होने वाली टोनर सहित अन्य समान की बरामदगी हुई. मौके से पुलिस आरोपी सफारुद्दीन मियां के पुत्र इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध लॉटरी बनाने और कारोबार में शामिल लोगों में…

Read More

रांची। झारखंड में मनी लाउंड्रिंग के तहत ईडी जांच कर रही है, इस आरोप में बिरसा मुंडा केद्रीय कारा में पूजा सिंघल (फिलहाल रिम्स पेंईग वार्ड में), राम विनोद सिन्हा, सुमन कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश, बच्चू यादव, अमित अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश सरावगी, राजू कुमार वर्मा, संजय तिवारी सहित कई अन्य आऱोपी बंद है. जेल में बंद आरोपितों की गतिविधियों पर ईडी नजर रख रही थी. जेल में बंद आरोपी द्वारा नियम विरुद्ध सुविधा मिलने की जानकारी मिलने पर ईडी ने जेल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगा था, लेकिन अब यह फुटेज विधि विभाग के निर्णय पर निर्भर है कि ईडी…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता गोड्डा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी खतियानी जोहार यात्रा के क्रम में गुरुवार को गोड्डा पहुंचे। यह राज्य का पांचवां जिला है, जहां मुख्यमंत्री की यात्रा पहुंची है। यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 20 साल शासन कर झारखंड में जितनी गंदगी फैलायी है, उसे आपकी सरकार साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने राज्य का खजाना खाली कर दिया। सब कुछ लूट लिया। उसके बावजूद आपकी सरकार ने लोगों को मूलभूत अधिकारों से जोड़ा है। लाखों लोगों को पेंशन और राशन से जोड़ा है। हम लोगों को हक-अधिकार दे रहे…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सांसद संजय सेठ ने नयी दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से गुरुवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने खलारी के राय शिशु मंदिर विद्यालय से डकरा चौक तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार जताया। साथ ही खलारी में बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय का संचालन पुन: आरंभ करने का आग्रह भी किया। सांसद ने उनसे कहा कि यह कोयला खनन प्रभावित क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में इस व्यवसाय से जुड़े लोग रहते हैं। बच्चों के पठन-पाठन के लिए क्षेत्र में कोई अच्छा विद्यालय भी…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) से अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए अपने पुलिस अधिकारियों को नहीं बुलाने को कहा है। राज्य सरकार ने इडी के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में एसएलपी दायर की है। बरहरवा मामले में राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण एक्का ने इस संबंध में झारखंड डीजीपी के कार्यालय के माध्यम से इडी को एक पत्र लिखा है। पत्र की प्रति डीएसपी प्रमोद मिश्र को भी दी गयी है। दरअसल, यह पत्र बरहरवा टोल मामले में साहिबगंज जिले के बरहरवा के पूर्व डीएसपी को इडी द्वारा…

Read More