रांची। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को रांची मेयर का पद अनुसूचित जनजाति से हटाकर अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने मौखिक कहा कि यह मामला अति महत्वपूर्ण है। इस विषय पर नीतिगत निर्णय लिया गया है। इसलिए सरकार जल्द जवाब दाखिल करें।…
Author: admin
रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में एक और बड़ा घोटाला कुछ दिनों में सामने आने वाला है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विट कर कहा कि राज्य की संपदा लूटने के निजी पाप से बचने और राजनीतिक विरोधियों को मुकदमे में फंसाकर परेशान करने के लिए सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है। रांची से दिल्ली तक कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए महंगे वकीलों पर सरकारी फंड के अरबों रुपये खर्च किये गये हैं। इसकी भी जांच तय ही मानिये। बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि संताल परगना के कुछ अफसर साहिबगंज के गुंडे, मवालियों…
बोकारो । पूर्व मंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्य समरेश सिंह की शुक्रवार को अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान एक तरफ जहां दिग्गजों का जमावड़ा रहा, वहीं हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वर्गीय समरेश सिंह की अंतिम यात्रा उनके सेक्टर चार स्थित आवास से निकाली गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बोकारो विधायक विरंची नारायण्, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने समरेश की शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि समरेश सिंह एक अभिभावक के समान थे और आंदोलनकारी के रूप…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए उस कानून पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासियों और वनों पर निर्भर रहने वालों की सहमति सुनिश्चित किए बिना निजी डेवलपर वनों को काट सकेंगे। मुख्यमंत्री ने आग्रह पूर्वक इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा है कि झारखंड में 32 प्रकार के आदिवासी रहते हैं, जो प्रकृति के साथ समरसता पूर्वक जीवन जीते हैं। ये पेड़ों की पूजा और रक्षा करते हैं। जो लोग इन पेड़ों को अपने पूर्वजों के रूप में देखते…
हजारीबाग । एसडीपीओ सदर महेश प्रजापति के नेतृत्व में ब्राउन शुगर की डिलेवरी करने निकले चार तस्करों को पकड़ा गया है। इसकी जानकारी डीएसपी शुक्रवार को पत्रकारों को दिया। पकड़े गए तस्करों के पास से तीन सौ ग्राम ब्राउन शुगर और एक बोलेने कार जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में मटुक सिंह , बाझा कटकमसांडी, राजेंद्र प्रसाद , इंद्रजीत कुमार सिंह , कृष्णा नगर पेलावल तथा मो. शाहीद अंसारी है। डीएसपी ने बताया कि चारों तस्कर जबरा स्थित इंटर साइंस कालेज के पास पकड़े गए। गुरूवार रात करीब आठ से नौ बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि इस…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड के दिग्गज राजनीतिज्ञ, पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक 81 वर्षीय समरेश सिंह का गुरुवार को सुबह साढ़े छह बजे बोकारो स्थित आवास में निधन हो गया। समरेश सिंह को एक दिन पहले ही रांची स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी और उन्हें बोकारो स्थित उनके घर लाया गया था। मालूम हो कि समरेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते महीने 12 तारीख को तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें पहले बीजीएच और फिर रांची स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। वहां करीब 16 दिन रहने के…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट से गुरुवार को भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को राहत मिली है। कोर्ट ने उन पर पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है। इससे पहले चार अन्य मामलों में भी इनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक पूर्व में हाई कोर्ट ने लगाई थी। मधुपुर उप चुनाव वर्ष 2021 के दौरान उनपर गलत ट्वीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी में से एक देवघर टाउन थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह निशिकांत दुबे की ओर से किया गया था। मामले में प्रार्थी की ओर से…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम से अगले आदेश तक किसी भी तरह के भवन प्लान यानी नक्शा पारित करने पर रोक लगा दी है। एक दैनिक अखबार में छपी खबर के आधार पर जिसमें व्यावसायिक तथा घरेलू मकानों के नक्शा पारित करने पर ली जानेवाली घूस की रकम पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। हाईकोर्ट ने रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के उपाध्यक्ष और रांची नगर निगम के नगर आयुक्त को कड़ी फटकार लगायी। न्यायमूर्ति जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने मामले की गुरुवार को सुनवाई, मामले में अदालत के समक्ष सशरीर हाजिर…
रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ के समीप पति- पत्नी के बीच हुए विवाद में एक पत्नी ने खुद को गोली मार ली। महिला का नाम संध्या रानी बताया जा रहा है। गोली महिला के सीने में लगी है। रिम्स के डाक्टरों ने गोली निकाल दी है। संध्या रानी न्यूज विंग में एंकर है। पुलिस उसके पति जयंत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घायल के होश में आने के बाद मामले में बयान दर्ज किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार ससुराल के लोगों का कहना है कि उसने खुद को गोली मार…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने अप्रैल से जून, 2022 की अवधि के लिए शेष जीएसटी मुआवजे के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 17 हजार करोड़ रुपये जारी किये हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान उपरोक्त राशि सहित राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि एक लाख 15 हजार 662 करोड़ रुपये है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि अक्टूबर, 2022 तक कुल उपकर संग्रह केवल 72 हजार 147 करोड़ रुपये है। केंद्र द्वारा अपने संसाधनों से 43 हजार 515 करोड़ रुपये जारी किये जा रहे हैं। इस साल मई में भी केंद्र सरकार…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के इतिहास को दबाया गया। पहले जानबूझकर विदेशी एजेंडा बढ़ाने का काम किया गया। भारत का इतिहास, सिर्फ गुलामी का इतिहास नहीं है। यह योद्धाओं का इतिहास है। अत्याचारियों के विरुद्ध अभूतपूर्व शौर्य और पराक्रम दिखाने का इतिहास है। हम इन गलतियों को सुधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमें आजादी के बाद भी वही इतिहास पढ़ाया जाता रहा, जो गुलामी के कालखंड में साजिशन रचा गया था। आजादी के बाद जरूरत थी हमें गुलाम बनाने वाले विदेशियों के एजेंडों को बदला जाए, लेकिन…