Author: admin

रांची। कैश देकर पीआइएल मैनेज करने के केस में जेल की सलाखों में बंद कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते झारखंड हाइकोर्ट की कार्रवाई में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने की। कोर्ट ने झारखंड हाइकोर्ट में मामला लंबित होने के कारण हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता का ऐसा ही एक मामला झारखंड हाइकोर्ट में लंबित है और…

Read More

रांची। जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआइ), रांची के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय एक्सपो उत्सव 2022 गुरुवार से मोरहाबादी मैदान में शुरू हो गया है। एक्सपो में खरीदारी के साथ मस्ती का पूरा इंतजाम किया गया है। प्रवेश करने के बाद क्यूआर कोड स्कैन करते ही सभी स्टॉल की जानकारी मिल रही है। खास बात यह है कि एक्सपो के आठ हैंगर में देश-विदेश के कुल 325 स्टॉल लगाये गये हैं। शाम में फैशन शो का आयोजन किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे 15 प्रकार के झूले हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी दूसरी बार समन भेजने की तैयारी में है। बताया जाता है कि सात दिसम्बर को मुख्यमंत्री से दोबारा पूछताछ के लिए ईडी बुला सकती है। गत 17 नवंबर को ईडी की टीम करीब 10 घंटे सीएम से पूछताछ की थी। ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में मुख्यमंत्री से पूछताछ के दौरान ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज सहित कई अन्य अधिकारी शामिल थे। अबतक के ईडी की जांच और कार्रवाई में कई नए तथ्य सामने आने की चर्चा है। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में पूर्व में गिरफ्तार मुख्यमंत्री के…

Read More

रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने शुक्रवार को निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार से ईडी को दो दिनों के लिए पूछताछ की मंजूरी दे दी है। ईडी ने सीए सुमन कुमार से पूछताछ करने के लिए अदालत से मंजूरी मांगी थी। इसपर दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पूछताछ के लिए मंजूरी दे दी है। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने अदालत में पक्ष रखा, जबकि सुमन कुमार की ओर से अधिवक्ता शंभु अग्रवाल ने बहस की। उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते छह मई को…

Read More

रांची। बिरसा चौक स्थित रेलवे की जमीन पर बने अवैध भवनों को बुलडोजर चला कर शुक्रवार को ध्वस्त किया गया। रेलवे प्रशासन की टीम ने रेलवे लाइन के अगल-बगल बने अवैध आवास और दुकानों को हटवाया। प्रभावित लोगों ने बताया कि हम लोग प्रशासन से एक-दो दिन का समय मांग रहे थे लेकिन उन लोगों ने हम लोगों की एक न सुनी और घर की दीवारें बुलडोजर से तोड़ने लगे। अभियान में शामिल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने कहा कि उनके पास अभियान रोकने की कोई अथॉरिटी नहीं है। नोटिस दिया गया था लेकिन इन लोगों ने घर खाली नहीं किया। रेलवे…

Read More

बोकारो। झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि भाजपा जिला मुख्यालयों पर हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ कार्यक्रम चला रही है, जो झारखंड विरोधी कार्यक्रम है। क्योंकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और भाजपा के नेता एवं विधायक अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। वे आज पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेस वार्ता में केंद्रीय सदस्य मंटू यादव, जिला पदाधिकारी आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More

कोडरमा। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश भारत जोड़ो पदयात्रा प्रभारी पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी शहजादा अनवर ने कोडरमा में आयोजित पार्टी के पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शकील अख़्तर अंसारी, विधानसभा पदयात्रा प्रभारी रविशंकर यादव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे। मुख्य मार्ग होते हुए पदयात्रा प्रस्तावित करमा मेडिकल कॉलेज प्रांगण पहुंची, जहां जिला पदयात्रा संयोजक अनिल यादव अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर एवं…

Read More

गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में शुक्रवार को महिला सहित दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गये हैं। घायलों में एक पक्ष के कृष्णा पाल, उसकी पत्नी मंजू देवी, पुत्री चमेली कुमारी एवं रमता कुमारी एवं दूसरे पक्ष के उदय लाल, उसकी पत्नी किरण देवी, उसका पुत्र अमरदीप लाल एवं पुत्री प्रीति कुमारी के नाम शामिल हैं। सभी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में एक पक्ष के चमेली कुमारी ने बताया कि गढ़वा थाना के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए आती-जाती…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता वड़ोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिन के गुजरात दौरे के एक दिन बाद बुधवार को चार चुनावी रैलियां करने गुजरात पहुंचे। दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नाम लिये बिना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस के एक नेता पदयात्रा कर रहे हैं। वैसे पदयात्रा तो समाज के भले के लिए की जाती है, लेकिन इस नेता की यात्रा पद के लिए हो रही है। मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची विवि में पिछले कुछ समय में 109 करोड़ के घोटाले को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। इस पर राजभवन गंभीर है। इसे लेकर बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को इस पूरे मामले की जांच के लिए तथा अन्य जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वह अनियमितताओं से संबंधित तथ्यों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करें। 109 करोड़ की संचिका खो जाने के मामले में दोषी पदाधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज करें। राज्यपाल-सह-कुलाधिपति रमेश बैस के समक्ष रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने तत्कालीन प्रभारी कुलपति डॉ कामिनी कुमार…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल की नियुक्ति पर दखल दिया है। अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान चुनाव आयुक्त के तौर पर अरूण गोयल की नियुक्ति संबंधी फाइल मांगी है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त पद पर कैसे नियुक्ति की गयी है। अदालत ने इसका रिकॉर्ड भी मांगा है। अदालत ने कहा कि सुनवाई शुरू होने के तीन दिन के भीतर नियुक्ति हो गयी। हम यह जाननता चाहते हैं कि नियुक्ति के संदर्भ में क्या प्रक्रिया अपनायी गयी है। अगर…

Read More