Author: admin

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड महिलाओं पर अत्याचार के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहले पायदान पर है। ये बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहीं। उन्होंने बोड़ेया स्थित गीतांजलि सभागार में आयोजित अखिल झारखंड महिला संघ के जिला सम्मेलन में कहा कि पिछले 32 महीनों के कार्यकाल में सरकार ने महिला सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में कोई कार्य नहीं किया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार महिलाओं पर अत्याचार के मामले में झारखंड नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए, पहले पायदान पर रहा। आज आलम ये है कि राज्य के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। समीर उरांव को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से पत्र जारी कर शुभाकामनाएं दी गयी हैं। बता दें कि समीर उरांव त्रिपुरा पहुंच गये हैं। उनके त्रिपुरा जाने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने ट्वीटर पर अनुभव साझा करते हुए कहा कि त्रिपुरा आगमन पर महाराजा बीर बिक्रम, अगरतला हवाई अड्डा पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। यही प्यार मेरी ताकत है, जो मुझे नित दिन कार्य करने के लिए ऊर्जा…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल के कैदी वार्ड से दो कैदी के फरार होने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर वहां से भाग गये। फरार कैदियों में गुमला निवासी अमित उरांव और हजारीबाग निवासी मशरूर आलम खान शामिल हैं। अमित उरांव उग्रवादी है। अमित पर सीएलए एक्ट दर्ज है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 2:30 बजे…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को झारखंड में पार्टी को मजबूत बनाने में कमर कसने को कहा। कॉर्निवल हॉल, रांची में आयोजित जदयू के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड बना। यहां से पांच-सात एमएलए, एमपी भी पार्टी के हुआ करते थे, पर अब ऐसा नहीं है। ऐसे में सब मिल कर संगठन को मजबूत करें। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में बगैर साधन, संसाधनों के जैसा विकास हुआ, वैसा झारखंड में नहीं हुआ है। इसकी टीस नीतीश…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची के सुखदेव नगर इलाके में धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं रोशनी मनीषा तिग्गा, प्रमिला लकड़ा, अनीता हेंब्रोम, एवलिन मुंडू और सीमा टोप्पो को हिरासत में लिया था। उसके बाद पुलिस ने इन सभी महिलाओं को फिलहाल पीआर बांड के आधार पर घर जाने की इजाजत दे दी है। जानकारी के मुताबिक सुखदेव नगर स्थित खादगढ़ा मंडी में महिलाओं को धन का प्रलोभन देकर इसाई धर्म में शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा था। इस मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम सिंह ने शिकायत दर्ज करायी है।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रविवार को साईं को-ऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से लोयला मैदान में आयोजित ट्राइबल फेयर में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने शामिल होकर ट्राइबल उद्यमियों का प्रोत्साहन किया। मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने फेयर के आयोजनकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास नियमित रूप से किये जाने चाहिए। मौके पर ही चैंबर अध्यक्ष ने ट्राइबल बिजनेस कमिटी का गठन करने की बात कही और आश्वस्त किया कि ट्राइबल उद्यमियों को व्यापार जगत में प्रोत्साहन के लिए झारखंड चैंबर…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने पत्रकारों के सामने खुल कर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यपाल राज्य के हेड मास्टर हैं और ऐसे में अगर मैंने कोई गलती की है तो मुझे सजा सुना दें । इस तरह असमंजस में ना रखें। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सियासत गरमा गयी है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट कर हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप सजा सुनने को व्याकुल क्यों है हेमंत सोरेन जी। लिफाफे में तो आपकी भ्रष्टाचार की…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा एवं गुरु नानक भवन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुनानक भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह शिविर नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर की सफलता में ब्लड बैंक के डॉ एसके सिंह, शिखा, जुली टिस्को, बहानी तेरी, लक्ष्मी गुरुंग, रविंद्र कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विकास कुमार के अलावा गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई, पीयूष मिढ़ा,…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में झारखंड के सभी 319 डेलीगेट्स से कांग्रेस के बेहतर भविष्य के लिए, देश के सर्वांगीण विकास के लिए एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूती एवं उज्जवल भविष्य के लिए देश के मजबूत कांग्रेस नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे को विजयी बनाने की अपील की है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस डेलीगेट आलोक कुमार दूबे ने कहा 22 वर्षों के बाद पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस के एआइजी को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्होंने विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपये की पेशकश की थी, 50 लाख रुपये एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते मंत्री रहे। कैप्टन को हटाने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली। पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ब्यूरो के एक सहायक महानिरीक्षक (एआइजी)…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भारत में बैंकिंग सुविधाओं को देश के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स डीबीयू का रविवार की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स का उद्घाटन किया। झारखंड के रांची जिले के तेतर टोली बेड़ो में डिजिटल बैंक का केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजुर ने संयुक्त रूप से दीप जला कर उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं…

Read More