Author: admin

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य में बालू घाटों की नीलामी का संकट गहराता जा रहा है। राज्य सरकार ने अब तक सिर्फ 21 घाटों में नीलामी की स्वीकृति दी है। इसमें से एक भी बालू घाट रांची जिला में नहीं है। वहीं, एनजीटी ने 15 अक्टूबर से बालू घाटों की नीलामी पर लगे रोक हटा दी है। ऐसे में अन्य बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से रियल एस्टेट सेक्टर के साथ-साथ रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में होने के कारण बालू घाटों से रोजगार भी सृजन होता है। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ ग्रामीण इलाकों…

Read More

रांची। पत्र सूचना कार्यालय, रांची एवं नेहरू युवा केंद्र ने मंगलवार को आकाशवाणी परिसर में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता का आयोजन कर स्वच्छ भारत अभीयान कार्यक्रम 2.0 की उपलब्धियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्वच्छ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों और घरों की सफाई का आयोजन करना है और जागरूकता पैदा करने के लिए समाज के सभी वर्गों, गैर-सरकारी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को शामिल करना है। साथ ही इसका उद्देश्य नागरिकों में अपने आस-पास की जगहों को साफ और कचरा मुक्त रखने को लेकर गर्व…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जेल में बंद कोयला कारोबारी और झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के 50 लाख घूसकांड मामले में संलिप्तता के बाद इडी के रडार पर आये कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने अमित अग्रवाल को राहत देने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायाधीश जेके माहेश्वरी की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि पहले इस मामले को लेकर उन्हें झारखंड हाइकोर्ट जाना चाहिए। कारोबारी अमित अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जय मां काली पूजा समिति जयपाल सिंह स्टेडियम कचहरी रोड रांची की ओर से धूमधाम से काली पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार समिति की ओर से पुरानी हवेली भूत बंगला के पंडाल का निर्माण कराया जायेगा। समिति के अध्यक्ष रिंकू वर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को मां काली की पूजा-अर्चना होगी, 25 को सूर्य ग्रहण के कारण कपाट बंद रहेंगे। 26 को महाआरती का आयोजन किया जायेगा। इसमें 501 महिलाएं शामिल होंगी। 27 को भोग वितरण किया जायेगा और 28 को शाम 4 बजे मां का विदाई विसर्जन किया जायेगा।

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सोमवार को प्रदेश भाजपा के विधायक और भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी और विधायक समरी लाल ने राज्यपाल रमेश बैस के सामने राज्य में दलितों के हित में कदम उठाने का आग्रह किया। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावे समरी लाल के जाति प्रमाण पत्र के मामले में सरकारी षडयंत्र लगाये जाने का भी आरोप लगाया। कहा कि कांके सीट से निर्वाचित समरी लाल का जाति प्रमाण पत्र बगैर किसी आधार के स्थानीय जांच में रद्द कर दिया गया है। रांची डीसी द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में स्थानीय जांच के समय कोई सूचना…

Read More

नयी दिल्ली (आजाद सिपाही)। कांग्रेस पार्टी के तकरीबन 137 साल के इतिहास में छठी बार यह तय करने के लिए चुनावी मुकाबला होगा कि कौन पार्टी के इस अहम पद की कमान संभालेगा। इसके साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने पर 24 वर्ष बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार को होगा और मतगणना बुधवार को होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस मुकाबले में एक-दूसरे के सामने हैं और वे प्रदेश…

Read More

विशेष अभी संयुक्त राष्ट्र विकास परिषद की देखरेख में तैयार की गयी वैश्विक भूख सूचकांक, यानी ग्लोबल हंगर इंडेक्स और इसमें भारत की खराब स्थिति पर खूब चर्चा हो रही है। विपक्ष मोदी सरकार को इस मुद्दे पर लगातार घेर रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट को यह कह कर खारिज कर दिया है कि यह बहुत कम आबादी के सैंपल पर आधारित है। इसलिए इसकी विश्वसनीयता संदिग्ध है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस रिपोर्ट में भारत सरकार द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों और अभियानों के बारे में कोई चर्चा तक नहीं…

Read More

 आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डरा हुआ मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घबराहट में हैं। बजरंग बाण पढ़ रहे हैं। उनके खिलाफ लगे आरोपों और जांच एजेंसियों के बीच जारी प्रक्रिया के बीच जिस तरह वह खुद को आरोपित बता रहे हैं, वह उनके डर को जाहिर करता है। दीपक प्रकाश रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य भर में भाजपा के दबाव पर पंचायत चुनाव हुए। इसमें 51 फीसदी सीटों पर भाजपा समर्थित कार्यकर्ता, नेता…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रविवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश को निशाने पर लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा बार-बार पुरानी परंपरा का निर्वहन करती है। झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार बोलो। आॅनलाइन तरीके से यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनती है। मिस्ड कॉल से आतंकी घटना में शामिल लोग भी इसके सदस्य बन जाते हैं। राजस्थान में भी मिस्ड कॉल से सदस्य बना दिये जाते हैं। अब झारखंड के गांवों में भाजपा अपनी सरकार होने की बात कर रही है। यहां भी खेला…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता चतरा। चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के समीप रविवार की दोपहर चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी। वहीं दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। मृत सभी बच्चियां बिलासपुर गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घर में लोग दहाड़े मार-मार कर रो रहे हैं। हर कोई सदमे में है। प्रतापपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद दो बच्चियों को किसी तरह से…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। दो हजार में दम नहीं ,बीस हजार से कम नहीं, भीख नहीं आधिकार चाहिए जीने का आधिकार चाहिए, सभी सहियाकर्मियों को स्थायीकरण करना होगा के जोरदार नारों के साथ हजारों सहियाकर्मियों ने रविवार को राजभवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। सहिया एवं सहिया साथी संघ के वैनर तले रविवार को धनबाद, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, रांची, पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम रामगढ़, देवघर, पलामू, पाकुड़, जामताड़ा समेत अन्य जिलों के हजारों सहियाकर्मियों ने विशाल रैली निकाल कर राजभवन पहुंचे। यहां अपने मानदेय और स्थायीकरण की मांग पर अपनी आवाज बुलंद की। इसकी अध्यक्षता संजू मिश्रा ने की, जबकि संचालन…

Read More