Author: admin

रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में रविवार को रांची के हरमू स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में आजसू पार्टी के सभी विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, महासचिव, जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान सदस्यता अभियान, जनसंग्रह धनसंग्रह कार्यक्रम की भी समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महतो सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को सम्मानित भी करेंगे।

Read More

रांची। झारखंड में राजनीतिक अनिश्चितता बरकरार है। ताजा घटनाक्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन के विधायकों की हो रही बैठक खत्म हो गई है। यहां से यूपीए विधायकों को अपराह्न दो बजे तीन लग्जरी वॉल्वो बसों में बैठाकर झारखंड से बाहर ले जाया जा रहा है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इन विधायकों को कहां ले जाया जा रहा है। विधायकों को मुख्यमंत्री आवास से कहीं और छत्तीसगढ़ या बंगाल शिफ्ट किया जा रहा है। बसों में कांग्रेस और झामुमो के विधायक सवार हैं। तीनों बसों को पुलिस सुरक्षा में ले जाया जा रहा है। पीछे…

Read More

रांची । रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मेन रोड से सुजाता चौक तक और डोरंडा तक निकाला गया। इस दौरान पीसीआर ,टाइगर मोबाइल और अन्य वाहनों से पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च कर रहे थे। डीसी और एसएसपी पैदल ही फ्लैग मार्च कर रहे थे। इस दौरान डीसी और एसएसपी ने लोगों से शांति बनाने की अपील की। एसएसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर फ्लैग मार्च निकाला गया है।बताया जा रहा है कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रिम्स की लचर व्यवस्था को लेकर स्वतः संज्ञान मामले में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान रिम्स प्रशासन को फटकार लगाते हुए कड़ी टिप्पणी की है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि रिम्स प्रशासन में खुद बदलने की इच्छाशक्ति नहीं है। कोर्ट के कई आदेश के बाद भी रिम्स में मौजूद अव्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं आया है। रिम्स में आवश्यक सामग्री जैसे सिरिंज, कॉटन, ग्लव्स, एक्स रे प्लेट, सिटी मशीन की फिल्म आदि की खरीद रिम्स प्रबंधन द्वारा नहीं…

Read More

रांची। कोलकाता में 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार हुए झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की शुक्रवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में पेशी हुई। ईडी ने अदालत से राजीव कुमार को छह दिनों के रिमांड पर देने की मांग की लेकिन अदालत ने सिर्फ चार दिनों के रिमांड की मंजूरी दी। राजीव कुमार की 28 अगस्त से रिमांड अवधि शुरू होगी। इससे पूर्व 18 अगस्त को अधिवक्ता राजीव कुमार की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बंगाल से रांची के ईडी कोर्ट में पेशी हुई थी। ईडी ने अदालत से राजीव कुमार को 14…

Read More

रांची। झारखंड में एक बार फिर सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में है। हालांकि, डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है। यूपीए विधायक एकजुटता दिखाने का प्रयास भी कर रहे है। इसके मद्देनजर ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को रही यूपीए विधायकों की बैठक समाप्त हो गयी है। यूपीए की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतरहाट रवाना हो गये हैं। शाम सात बजे फिर से विधायकों की बैठक होगी। सभी विधायकों को रात्रिभोज में जुटने के लिए कहा गया है। राजभवन के फैसले के बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी।…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े खनन पट्टा लीज मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने अपना फैसला सुना दिया है। इसीआयी ने अपने फैसले से झारखंड राजभवन को अवगत करा दिया है। आयोग का पत्र राजभवन पहुंचने के बाद झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

Read More

रांची। ईडी की टीम ने कई दिनों से सुर्खियों में चल रहे प्रेम प्रकाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। अरगोड़ा स्थित उसके किराए के आवास पर दो एके-47 के साथ 60 गोलियां भी बरामद हुई थी। प्रेम प्रकाश के आवास से दो एके 47 और 60 गोलियां मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य की सियासत भी गरम हो चुकी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस और सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक,…

Read More

रांची। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की रांची में जनजाति मुद्दों को लेकर एक सम्मेलन करेंगे। यह सम्मेलन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के बाद जनवरी-फरवरी माह में होगा। सम्मेलन में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भी राजधानी आने का निमंत्रण दिया जाएगा। इस बाबत मंगलवार को कार्यकारी अध्यक्ष और उनकी बेटी सह नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद बंधु तिर्की ने बताया कि राहुल गांधी से उनकी यह एक औपचारिक मुलाकात थी। इस दौरान उन्होंने राजधानी में जनजाति मुद्दे पर करने…

Read More

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग केस में सजा काट रहे निलंबित आइएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर इडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सीए सुमन कुमार सिंह की ओर से रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शंभू अग्रवाल और प्राची अग्रवाल ने प्रवर्तन निदेशालय के विशेष कोर्ट में पक्ष रखा। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान इडी की ओर से एक बार फिर समय मांगा गया, जिस पर सुमन के अधिवक्ता ने आपत्ति दर्ज करायी। इसके बाद कोर्ट ने इडी को अगली सुनवाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।…

Read More

रांची। अरगोड़ा निवासी मंटू स्वांसी की हत्या कर दी गयी है। मंटू की हत्या उसके दोस्त ने ही की है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और मंटू का शव खोजने में जुटी हुई है। इस क्रम में मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम हरमू नदी पहुंची। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार शव खोजने का प्रयास कर रही है। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस हत्या के आरोपित सोनू को घटनास्थल पर ले गयी थी और इस बात का पता लगाया था कि उसने मंटू को किस जगह पर फेंका था।…

Read More