Author: admin

मध्य प्रदेश सरकार ने निजी वाहन मालिकों से टोल टैक्स वसूली के नियम को खत्म करने का फैसला किया है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने प्रदेश में टोल प्लाजा पर अक्सर होने वाले भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति को कम करने के लिए निजी वाहन मालिकों को टोल टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। इस नए नियम के तहत राज्य सड़क विकास निगम के अंतर्गत आने वाली सभी नई और पुरानी सड़कों को शामिल किया गया है, जहां निजी वाहन मालिकों को अब टोल टैक्स नहीं देना होगा। राज्य परिवहन के प्रमुख सचिव…

Read More

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि जेटीईटी पास करने वाले अभ्यर्थियों की सीधी नियुक्ति कर लेनी चाहिये लेकिन सरकार में बैठे नौकरशाहों ने येन-केन प्रकारेण नयी नियमावली बनाी, जिसमें कई विसंगतियां हैं। जेटीईटी अभ्यर्थी लगातार इस बारे में सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत करा रहे हैं लेकिन अब तक इस बारे में कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जेटीीटी के प्रमाण पत्र में साफ-साफ अंकित है कि आप सहायक शिक्षक बनने के योग्य हैं। नयी नियमावली में सहायक शिक्षक…

Read More

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ देश के अगले उप राष्ट्रपति होंगे। हालांकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उन्हें अभी इस पद का उम्मीदवार ही घोषित किया है, किन्तु लोकसभा और राज्यसभा में राजग का बहुमत होने के चलते वे आसानी से चुनाव जीत जाएंगे, इसकी पूरी संभावना है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहते जगदीप धनखड़ ने देश भर का खासा ध्यान खींचा था। बंगाल जिस चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है और राज्य की मुख्यमंत्री जिस तरह से केन्द्र सरकार और राज्यपाल से लगातार टकराती रहीं हैं, उसमें जगदीप धनखड़ सरीखे संविधान और कानून के जानकार ने…

Read More

हमारा मकसद सिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाने का है। इस विजन के साथ हम एक नई क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं। अब सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चे आइआइटियंस से पढ़ेंगे। ये बातें सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सिल्ली में आयोजित स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों की संस्था स्कूगलिंक स्मार्ट क्लास का संचालन करेगी। इस योजना के प्रथम चरण में क्षेत्र के छः स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू किया जा रहा है। जिसमें प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई…

Read More

मुख्यमंत्री 16 जुलाई को निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण एवं उपायुक्त ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी में तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्य एवं दायित्व का निर्वहन किया जा रहा…

Read More

जमशेदपुर के नवनियुक्त एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और पुराने मामले सुलझाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विधि-व्यवस्था के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर उनका फोकस रहेगा। पुलिस के उपयोगी कार्यक्रमों का विस्तार जारी रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील की। प्रभात कुमार ने निवर्तमान एसएसपी डॉ एम तमिलवानन से पदभार ग्रहण किया है। शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जमशेदपुर में पुलिसिंग का उनका पुराना अनुभव रहा है। उन्होंने बतौर ग्रामीण एवं सिटी एसपी यहां अपनी सेवा दी है। इस मौके पर निवर्तमान एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को उनके कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में रांची जिला के नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

Read More

महाराष्ट्र के सियासी संकट पर 21 दिन बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। विधायकों की अयोग्यता को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेआइ एनवी रमना ने कहा कि फिलहाल विधानसभा स्पीकर इस पर फैसला नहीं लें। अदालत का फैसला आने तक यह कार्यवाही रुकी रहेगी। कोर्ट मामले की तुरंत सुनवाई नहीं कर सकती है, इसके लिए बेंच गठित की जाएगी। कोर्ट ने राज्यपाल की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल से कहा कि नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष तक यह सूचना पहुंचा दें। महाराष्ट्र विधानसभा के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया था…

Read More

रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रहा है। दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 9 जुलाई को 7416 सैंपल की जांच हुई। इसमें 125 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, रांची में एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो हुई है। जुलाई महीने में कोरोना संक्रमण से यह दूसरी मौत हुई है। राज्य में कोरोना के 602 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 205 केस सक्रिय है। रविवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 13…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान रांची के विभिन्न चौक-चौराहों पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। रांची के विभिन्न मस्जिदों, मकतबों, मदरसों और ईदगाहों में नमाज पढ़ा गया। सबसे पहले डोरंडा के न्यू पारसटोली स्थित अलफलाह मस्जिद में नमाज पढ़ी गई, जबकि अंतिम नमाज रांची ईदगाह में पढ़ी गयी। राजधानी रांची में बकरीद को लेकर पुलिस पूरी तरह से रविवार सुबह से ही अलर्ट पर है। शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। असामाजिक तत्वों पर…

Read More

रांची के लालपुर स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी सभागार में 12 जुलाई को निशुल्क कैरियर सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें चाणक्य आईएएस एकेडमी के फाउंडर चेयरमैन एके मिश्रा इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, यूपीएससी, जेपीएससी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। रांची के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए अभ्यर्थी इस कैरियर में भाग ले सकेंगे। चाणक्य आईएएस एकेडमी के रांची शाखा में शनिवार को पत्रकार वार्ता में संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा और अन्य ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावक बच्चे के सुनहरे भविष्य…

Read More