Author: admin

रांची । झारखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव का नजारा दिख रहा है। सड़कें कीचड़ से सनी पड़ी हैं। लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 15 अगस्त तक अच्छी बारिश होगी। बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। राज्य के किसान अपनी खेती को लेकर काफी खुश हैं। क्योंकि जुलाई में बारिश नहीं होने के कारण राज्य में सूखे का खतरा मंडरा रहा था। अब तीन दिनों की बारिश से किसानों को राहत मिली है।हालांकि लगातार बारिश से रांची…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता कोलकाता। बंगाल में इन दिनों जबरदस्त राजनीतिक और प्रशासनिक उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपना शिकंजा कसे हुए है, तो दूसरी  ओर सीबीआइ भी रेस हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सीबीआइ ने वीरभूम के कद्दावर तृणमूल विधायक अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर खलबली मचा दिया। अभी अनुब्रत का मामला चल ही रहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयलाकांड में बंगाल के आठ आइपीएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इनमें ज्ञानवंत सिंह, सुकेश जैन, राजीव मिश्रा, कोटेश्वर राव, श्याम सिंह, तथागत बसु, सेल्वा मुरुगन और भास्कर मुखर्जी…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश को सम्मान दिलाया है। इस टीम में शामिल झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी ने राज्य का नाम रौशन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटी तीनों खिलाड़ियों का बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस पदक को हासिल करने के लिए महिला हॉकी टीम को 16 साल तक इंतजार करना पड़ा। इसकी खुशी उनके चेहरे पर देखते बन रही थी। रांची एयरपोर्ट पर झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला सिंह और महिला हॉकी टीम की कोच और कप्तान रही…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में संगठन महामंत्री बनाया गया। उनकी जगह झारखंड का संगठन महामंत्री कर्मवीर को नियुक्त किया गया है। भाजपा के पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को दो पत्रों को मीडिया के साथ साझा किया। जिसमें एक पत्र बंसल की नियुक्ति और उनके प्रभार की जानकारी से संबंधित है। जबकि दूसरा पत्र झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपार्म…

Read More

भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में कांके कोंगे गांव में राखी मेकिंग कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें होप संस्था के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने एक से एक बढ़कर आकर्षक और रंग-बिरंगी राखियां बनाई और सबका मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा की शिक्षकों सहित अन्य लोगों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर बच्चों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों की कलाई रक्षाबंधन के दिन सुनी न रहे, इसलिए ग्रामीण युवतियां और बच्चे अपने हाथों से राखी बनाकर भेजेंगे। साथ ही…

Read More

हाथरस जिला अस्पताल में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डायलिसिस यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। अब किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को डायलिसिस के लिए मोटा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में एक रुपये का पर्चा बनवाकर मरीज इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। यह सुविधा बुधवार से शुरू हो गई। किडनी के रोगों से ग्रस्त मरीजों को डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस कराने के लिए करीब पांच हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जिससे मरीजों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई खर्च होती है। अब हाथरस के किडनी मरीजों को डायलिसिस के…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने समाज में मेल-जोल और सौहार्द को प्रोत्साहित करने के साथ ही महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि की कामना की है। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षा बंधन भाई के लिए बहन के अगाध प्रेम और स्नेह की अभिव्यक्ति है। यह त्योहार भाइयों और बहनों के बीच प्यार के अटूट बंधन के प्रति नव-संकल्प का अवसर है। सहज प्रेम और परस्पर विश्वास का प्रतीक रक्षा बंधन लोगों को निकट लाने वाला त्योहार है। उन्होंने कहा, “मेरी कामना है कि भाई-बहन…

Read More

बिहार में सरकार से बाहर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार को महत्वाकांक्षी बताते हुए राजद के नेताओं को सावधान करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री बने रहने के लिए राजद को भी तोड सकते हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे। जदयू के कई नेताओं ने भाजपा के मंत्रियों से कहा था कि नीतीश कुमार को…

Read More

बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 13,61,851 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। यह जानकारी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा babadham.org के माध्यम से 75,837.52 रुपये एवं मंदिर में रशीद के माध्यम से 12,85,843 रुपये दान के रूप में दिया गया। साथ ही 6.87 ग्राम सोना, 443.43 ग्राम चांदी, 50 ऑस्ट्रेलिया डॉलर, 29,370 नेपाली रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 27,23,531.52 रुपये दान स्वरूप प्रात हुई।

Read More

रांची। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय रांची में होली दिवाली एक साथ मनी। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे छोड़े एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन राज्य हित और देश हित के लिए शुभ संकेत है। सही समय पर सत्ता परिवर्तन हुआ है। बिहार की जनता भी यही चाहती थी और यही हुआ। यह लोकतंत्र की जीत है। इससे भाजपा पूरे…

Read More

रांची। भारत के लोकपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत से जुड़े मामले में 25 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी (न्यायिक सदस्य) और सदस्यों महेंद्र सिंह और इंद्रजीत पी. गौतम की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के बाद 4 अगस्त को यह आदेश पारित किया है। अपने चार पन्नों के आदेश में कहा है कि लोकपाल की विचाराधीन राय में धारा 20(3) के अंतर्गत शिबू सोरेन के खिलाफ कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि…

Read More