Author: admin

झारखंड के मेदिनीनगर ज़िले में कई क्रैशर प्लांट और माइनिंग साइट आज भी संचालित हैं, जिसपर प्रसाशन की नजर नहीं पड़ रही है। अवैध माइनिंग की खबर कवरेज करने वाले पत्रकारों को भी रविवार को निशाना बनाया गया । जानकारी अनुसार चराई पंचायत के बरडीहा में अवैध पत्थर उत्खनन व क्रेसर का फोटो लेकर लौट रहे पत्रकार गौरी शंकर सिंह और राजीव सिन्हा को माइनिंग माफियाओं ने बंधक बना लिया। इस सन्दर्भ मे पीड़ित पत्रकारों के अनुसार हत्या करने की नीयत से पत्थर माफिया ने बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी, किसी तरह दोनों पत्रकार जान…

Read More

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल एक शूटर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही बदमाश लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार गैंग के सदस्य हैं। गिरफ्तार किया गया अंकित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में एक शूटर के रूप में शामिल था। वहीं दूसरा आरोपित सचिन भिवानी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के लिए चार शूटरों को लाने वाला शख्स था। इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की पहचान सचिन चौधरी और अंकित के रूप में हुई है। स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त हरगोविंद सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब में हुई गायक सिद्धू…

Read More

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगा। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार सत्र के प्रस्ताव को कैबिनेट में भेजेगी। कैबिनेट की अगली बैठक में इसे पारित कर राज्यपाल को सूचित किया जाएगा। 29 जुलाई को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। प्रस्ताव के अनुसार चार दिन के मानसून सत्र में तीन कार्य दिवस होंगे। मंत्री ने कहा है कि मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के विधायकों से सत्र को सुचारी ढंग से चलाने में सहयोग करें। पिछले कई सत्र विपक्षी हंगामे की भेंट चढ़…

Read More

राष्ट्रपति चुनाव में राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू चार जुलाई को झारखंड आएंगी। उनके झारखंड आगमन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। 24 जून को राष्ट्रपति पद का नामांकन करने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार झारखंड आ रही हैं। इनका झारखंड से गहरा नाता रहा है। द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में राज्य की 9वीं राज्यपाल बनी थीं। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सैयद अहमद की जगह ली थी। झारखंड में पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव इन्हें प्राप्त है। साथ ही भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी महिला भी हैं। झारखंड में राज्यपाल…

Read More

सातारा जिले से महाराष्ट्र का तीसरा मुख्यमंत्री बनने पर एकनाथ शिंदे की कर्मभूमि ठाणे जिले में उनके समर्थकों ने फटाखे फोड़कर खुशी जताई है। ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले शिंदे पिछले दिनों से देश के सबसे चर्चित नाम हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वे महाराष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने में सफल होंगे। शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के रूप में सातारा जिले को फिर से मुख्यमंत्री पद मिला है। इससे पहले यशवंत राव चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण इस जिले…

Read More

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंप दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के जरिए सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुझे सीएम पद छोड़ने का कोई दुख नहीं। फेसबुक के जरिए दिए संबोधन में उद्धव ठाकरे का दर्द भी साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि जिसे सब कुछ दिया वही हमसे नाराज हैं…

Read More

देवघर: झारखंड के देवघर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा। इस कार्यक्रम को लेकर आला अधिकारियों की टीम गुरुवार को देवघर पहुंची। टीम में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अध्यक्ष एयरपोर्ट अथोरिटी संजीव कुमार, डीजीपी नीरज सिन्हा, नागर विमानन सचिव राजीव बंसल शामिल रहे। अधिकारियों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद आरक्षित लाउंज में एयरपोर्ट और एम्स के अधिकारी संग बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट के अधिकारी से सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग बिदुओं पर बातचीत की। प्रधानमंत्री का सरकारी कार्यक्रम एयरपोर्ट पर ही…

Read More

बोकारो। बोकारो से धनबाद को जोड़नेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 23 के किनारे स्थित इंडियन बैंक की गुरुद्वारा शाखा में बुधवार की दोपहर 1.15 बजे सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल कर वहां से करीब 40 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। उससे पहले बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा और चास एसडीपीओ पीके सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने जिले की सड़कों पर वाहन जांच अभियान शुरू कर…

Read More

ललपनिया। बोकारो जिले के जगेश्वर बिहार थाना अंतर्गत लुगू पहाड़ की तलहटी स्थित डाकासाड़म गांव के निकट जंगल में बुधवार की सुबह सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ ने भी पलटवार करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। अंत में सीआरपीएफ जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों की ओर भाग निकले। नक्सलियों की संख्या 5 से 7 बतायी जा रही है, जो अत्याधुनिक हथियार से लैस थे। बोकारो के एसपी चंदन कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है। सीआरपीएफ चला रही थी सर्च अभियान…

Read More

रांची। 30 जून 1855 भारतीय इतिहास की तारीख कंपनी रूल के खिलाफ अंकित है। ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा जबरन मालगुजारी वसूली करने के लिए शोषण, दमन और अत्याचार किये गये थे। असंतोष चहुंओर पनपा हुआ था। इस असंतोष को आंदोलन का रूप दिया चार भाइयों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और दो बहनों फूलो और झानो ने। 30 जून 1855 ई को भोगनाडीह में 400 गांवों के लगभग 50,000 की संख्या में पहाड़िया, संथाल आदिवासी और अन्य लोग उपस्थित हुए। ईस्ट इंडिया कंपनी रूल के खिलाफ जबरदस्त सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईस्ट इंडिया…

Read More

रांची। 30 जून 1855 को पहली बार गुलाम भारत की वादियों में आवाज गूंजी-अंग्रेजो, हमारी माटी छोड़ो। यह आवाज थी सिदो की। सिदो की आवाज गूंजते ही चार सौ गांवों से बीस हजार आदिवासी अपनी माटी के लिए कुर्बान होने निकल पड़े। वैसे तो स्वाधीनता संग्राम की पहली लड़ाई 1857 में मानी जाती है, लेकिन तीन साल पहले ही आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध का बिगुल फूंक दिया था। वर्तमान के झारखंड राज्य के संथाल परगना में संथाल हूल और संथाल विद्रोह के कारण अंग्रेजों को भारी क्षति उठानी पड़ी थी। सिदो-कान्हू दो भाइयों के नेतृत्व में 30 जून…

Read More