Author: admin

रांची। देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम के दरबार में इस वर्ष एक बार फिर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी देवघर पहुंच रहे हैं। वे भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। ऐसे में इस वर्ष लगने वाला श्रावणी मेला बेहद खास हो गया है। यही वजह है कि पहली बार बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरोना के कारण पिछले दो साल से देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेले का आयोजन नहीं हो सका। इस बार श्रावणी मेला 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।…

Read More

बाबा बैधनाथ की नगरी देवघर में 12 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी दिन न सिर्फ देवघर बल्कि, पूरे संथाल परगना के पांच जिलों समेत रांची और बिहार को भी बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के देवघर में रोड-शो का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री पटना में बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में शिरकत करने के बाद देवघर पहुंचेंगे। श्रावणी मेले के उद्घाटन से ठीक दो दिन पहले 12 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देवघर का प्रस्तावित दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री अहमदाबाद की तर्ज पर देवघर में भी रोड…

Read More

रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर आतंकवादियों के साथ रिश्ता होने का आरोप लगाया। लांबा शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के आतंकवादियों के साथ रिश्ताें के कई सारे सबूत भी हैं और मैं उसी सबूत के आधार पर यह कह रही हूं। उन्होंने उन तस्वीरों को साझा करते हुए कहा कि कई आतंकवादियों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के दूसरे राजनेताओं के साथ ली गयी तस्वीरें हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा को चुनौती भी दी और कहा कि यदि इन बातों में सच्चाई…

Read More

रांची । झारखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। राज्य में कोरोना के 375 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 139 केस सक्रिय है। बुधवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 55 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 12 जिले से कोरोना के 78 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, चतरा से दो, देवघर से 17, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 19, गोड्डा से दो, गुमला से चार, हजारीबाग से चार लातेहार से एक, पलामू से एक, रांची से 23 और सरायकेला से…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सावन आने में महज 10 दिन बचे हैं। सावन मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त रांची पहाड़ी मंदिर पहुंचते हैं। पवित्र माह सावन में यहां भक्तों की संख्या एक लाख से भी  ज्यादा हो जाती है। इसे लेकर रांची जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को सदर एसडीओ दीपक दुबे और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए की अध्यक्षता में पहाड़ी मंदिर न्याय समिति की बैठक हुई। इस दौरान एसडीओ और डीएसपी ने पहाड़ी मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया, और कई दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 को ध्यान में…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि साहेबगंज के मनिहारी घाट दुर्घटना मामले में गठित जांच कमेटी ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा है कि मनिहारी घाट में गंगा नदी में पत्थर लदे 17 ट्रक में से सात ट्रक चालक-खलासी के साथ 24 और 25 मार्च को डूब गये थे। किसी भी ट्रक के पास पत्थर के कोई कागजात उपलब्ध नहीं थे और सारे ट्रक ओवरलोडेड थे। जहाज गैर कानूनी तरीके से रात में गरम घाट से खुले थे। साहंबगंज के…

Read More

रांची। गढ़वा जिले के कोरवा पंचायत में एक सरकारी स्कूल में तुष्टिकरण का मामला सामने आने पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गढ़वा डीसी और एसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने मंगलवार को अखबारों में छपी खबर के आधार पर शिक्षा मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह एक स्कूल का विषय मात्र नहीं है, बल्कि समाज को तोड़ने वाली शक्ति का काम है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने…

Read More

रांची: झारखंड के रांची जिला के बेड़ो स्थित लापुंग प्रखंड के झिकी गांव में शहीद आर्मी जवान हवलदार फिल्मोन धान (34 वर्ष) का पार्थिव शरीर तिरंगा में लिपटा आज पहुंचते ही मातम छा गया. परिजनों के साथ साथ पूरे गांव के लोग रो पड़े। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी। लद्दाख में डयूटी के दौरान 2 जुलाई को हवलदार फिल्मोन धान की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी थी. मृत्यु के बाद कोविड जांच में पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद मंगलवार को आर्मी के विशेष विमान से जवान…

Read More

फुसरो(बेरमो)। तेलो निवासी गणेश रविदास की पत्नी उपाशी देवी का फुसरो स्टेशन में ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसल गया। जिसके वजह से ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में उपाशी देवी का दोनों पैर काट गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाया गया। एंबुलेंस से उपासी देवी को फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया गया।

Read More