रूपा तिर्की के पिता का नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करा सकती है सीबीआई
Author: admin
भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त
बेगूसराय जिला मुख्यालय के मुंगेरीगंज में शनिवार की सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग जाने से लाखों की संपत्ति राख हो गई। सघन मोहल्ला के बीच बने गोदाम में लगी आग पर स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन विभाग की सात-आठ दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे की काफी कोशिश के बाद काबू पा लिया। इस दौरान लोगों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया तथा मोहल्ला के साथ-साथ पंजाब एंड सिंध बैंक जलने से बच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज महापात्र मोहल्ले की है। जहां शनिवार को अहले सुबह करीब चार बजे प्रमोद अग्रवाल के गोदाम में…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पर शिकंजा कसने लगा है। जून 2020 में साहेबगंज के बरहरवा में हाट बाजार की बंदोबस्ती को लेकर हुए टेंडर विवाद की जांच अब ईडी ने शुरु की है। मामले में विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित कई अन्य लोग भी आरोपी हैं। ईडी दर्ज प्राथमिकी की भी जानकारी मांगी है। बरहरवा थाने में दर्ज केस के आधार पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की है। ठेकेदार शंभू नंदन भगत ने मंत्री आलमगीर आलम, बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी…
झारखंड में केंद्रीय मंत्रियों के भ्रमण को लेकर प्रदेश कांग्रेस और झामुमो के नेताओं ने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद से मुलाकात की। नेताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों का राज्य भ्रमण चुनाव आचार संहिता के विरुद्ध है। झामुमो नेता विनोद पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि राज्य में केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी दौरे पर आपत्ति जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव से मिलकर उन्हें आवेदन सौंप कर शिकायत की गई है। नेताओं ने कहा है कि भारत सरकार के कई मंत्रियों का आगामी एक पखवारे में 19 जिलों…
रांची में कोरोना संक्रमण के कम मामले मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने 16 कोविड वैक्सीन सेंटर बंद करवा दिए है। इसके बाद अब शहर में 26 कोविड़ सेंटर होंगे, जहां पर कोविड वैक्सीन मिलेगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इन सेंटर में 12 से 14 वर्ष, 15 से 17 और 18 प्लस वालों को वैक्सीन दी जाएगी। सदर अस्पताल में अब वैक्सीन नहीं मिलेगी। सदर अस्पताल को वैक्सीन सेंटर की सूची से हटा लिया गया है जबकि रिम्स में सिर्फ 18 प्लस वालों को ही वैक्सीन मिलेगी। यहां भी बच्चों और 15 प्लस के…
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड परिचय को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। हमारी पार्टी झारखंड की राजधानी से लेकर देश की राजधानी तक आम जन को अपनी बात रखने का माध्यम बनेगी। महतो बुधवार को दिल्ली में आजसू पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के जो लोग दिल्ली में रहते या अपनी समस्याओं और कार्यों को लेकर यहां आते, उनके साथ यह कार्यालय जुड़ाव और संवाद का माध्यम बनेगा। इस कार्यालय के माध्यम से झारखंड की समस्याओं एवं जनमुद्दों…
भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बुधवार को रांची से आसनसोल के लिये रवाना हुए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरांडी लोकसभा उपचुनाव के लिये पार्टी के स्टार प्रचारक बनाये गए है। मरांडी सात अप्रैल को जामुडीह और बराबनी विधानसभा में कई स्थानों पर और आठ अप्रैल को पांडेश्वर और आसनसोल विधानसभा में कई जगह पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
झारखंड में गर्मी चरम की ओर है। सुबह होते ही धूप का एहसास होने लगता है। धूप के साथ लू भी असर दिखाने लगी है। दोपहर होते तापमान चरम पर पहुंच जाता है और लू की रफ्तार तेज हो जाती है। राजधानी रांची का शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। झारखंड में सबसे अधिक डाल्टेनगंज का तापमान रहा और 42.7 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि सबसे कम गढ़वा का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह में हीट वेव काे लेकर येलो…
समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त शशि रंजन और पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की संयुक्त अध्यक्षता में रामनवमी के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत हर हाल में शाम छह बजे तक धार्मिक जुलूस को खत्म करवाने की बात कही।उन्होंने कहा की सरकार के गाइडलाइन्स के अनुसार रामनवमी में श्रद्धालु 100-100 के ग्रुप में निकल सकते हैं जहां पर सभी ग्रुप का मिलान होगा, वहां पर भी श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या एक हज़ार से अधिक नहीं होना चाहिये। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की गाइडलाइंस…
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के जमशेदपुर के एग्रिको स्थित उनके आवास पहुंचे। इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने उनकी पोती आराध्या को उसके प्रथम जन्मदिन पर अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही बन्ना गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का एक तस्वीर बहुत वायरल हो रहा है जिसमे मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पीछे से पकड़े हुए दिख रहे हैं इस तस्वीर को देखकर कई राजनितिक कयास भी लगाये जा रहे हैं