Author: admin

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन सोमवार को सदन के मुख्य द्वार पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल ने हजारीबाग में रामनवमी जुलूस को अनुमति देने की मांग को लेकर धरना दिया। इस मामले पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर हिन्दू विरोधी सरकार होश में आओ के जमकर नारे लगाए। मौके पर मनीष जयसवाल ने कहा की हजारीबाग के रामनवमी का अपना इतिहास है। कोरोना के कारण पिछले दो वर्ष से यह बंद है, लेकिन अब सभी चीजों को बंद से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने सदन में सरकार से मांग की है कि…

Read More

बरकट्ठा के गैयपहाडी में बच्चों को स्कूल ले जा रही मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में करीब दर्जन भर बच्चे घायल हो गए। बताया गया कि चालक के लापरवाही के कारण घटना घटी है। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया गया।लोगों ने बताया कि निजी स्कूलों के मनमानी सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर भेड़ बकरी की तरह बच्चों को वाहन में ढोया जाता है । इधर इस घटना से बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।

Read More

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के तहत मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च शुरू हो रही है। इस परीक्षा में करीब सात लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारी करीब-करीब पूरी हो गयी है। वहीं, इस बार दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग से परीक्षा सेंटर की व्यवस्था की जा रही है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सोमवार को रांची डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी।…

Read More

उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा की हार से नाराज होकर एक दिव्यांग युवक ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र जलाकर नष्ट कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मैनपुरी जनपद के करहल विधानसभा क्षेत्र का है। उल्लेखनीय है कि करहल विधानसभा सीट से सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बतौर प्रत्याशी चुनाव लड़े थे, जहां से उन्हें तो जीत मिली लेकिन उनकी पार्टी को प्रदेश की जनता ने बहुमत नहीं दिया। प्रदेश में सपा की सरकार न बनने से दुखी एक दिव्यांग ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र आग में जलाकर नष्ट कर दिया। प्रमाण…

Read More

हजारीबाग। जिला के बरही थाना क्षेत्र के नयीटांड़ निवासी सिकंदर पांडेय के पुत्र रूपेश पांडेय की मॉब लिंचिंग में 6 फरवरी को सरस्वती पूजा के समय हत्या कर दी गयी थी। उस समय से परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने उस समय पचास हजार रुपये देकर परिवार की आर्थिक मदद की थी। परिजनों ने यह राशि उन्हें लौटा दी है और उनसे यह गुहार लगायी है कि वह हत्यारों को संरक्षण देना बंद करें। अगर मदद करनी है तो हत्यारों को गिरफ्तार करवाने में मदद करें। परिजनों ने यह पैसा उमाशंकर अकेला…

Read More

रांची। अगर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आप एक्टिव हैं, तो सावधान हो जायें। अनजान नंबरों से आनेवाले वाट्स एप सहित अन्य कॉल आपको परेशानी में डाल सकता है। अपराधी वाट्स एप या अन्य सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल कनेक्ट होते ही अश्लील हरकत दिखा सामनेवाले के साथ स्क्रीन रिकॉर्ड कर रहे हैं। बाद में अश्लील फोटो-वीडियो को संबंधित व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के रांची सहित प्रदेश में कई चौंकानेवाले मामले सामने आये हैं। सेक्सटार्शन गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूबसूरत लड़कियों की फोटो डाल कर फर्जी आइडी बना कर लोगों को जाल में फंसाते हैं। साइबर ठगों के नये हथियार…

Read More

राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय की रविवार को हवाई अड्डे पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात हो गई। इस दौरान कई मुद्दों पर उनकी बातचीत हुई। जानकारी के अनुसार रोड शो को लेकर अमृतसर जा रहे अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया से उनकी भेंट हवाई अड्डे पर हो गयी। इस क्रम में अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आमंत्रित किया है। सरयू राय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सीएम अरविंद केजरीवाल रोड शो के लिए अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान हवाई अड्डे पर उनसे मुलाकात हो गयी। इस…

Read More

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की लड़ाई 16 दिनों के बाद भी हर दिन के साथ घमासान होती जा रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अगर यूक्रेन के खिलाफ रूस रासायनिक हथियार का इस्तेमाल करता है तो उसे गंभीर दुष्परिणाम भुगतने होंगे। इन स्थितियों में रूस और नाटो का सीधा टकराव होना तय है, जो तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। बाइडन ने कहा कि हम यूरोप के सहयोगियों के साथ लगातार खड़े हैं। हम नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सदस्य देशों की भी रक्षा करेंगे। हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ सीधी…

Read More

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 17वें दिन भी जारी है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है और यूक्रेन रूस की शर्तें मानकर झुकने को राजी नहीं है। अब रूस की सेनाओं का पूरा जोर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को लेकर है। कीव में जोरदार धमाके सुने गए हैं। अन्य शहरो पर भी रूस का हमला जारी है। यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का रूसी सेना ने अपहरण कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। यूक्रेन का आरोप है कि रूसी…

Read More

यूक्रेन पर रूस के हमले के 17वें दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने दावा किया है कि कम से कम 25 लाख लोग अब तक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। यह संख्या जल्द ही 40 लाख हो सकती है क्योंकि कम से कम 15 लाख लोग सुरक्षित रास्ता मिलते ही यूक्रेन छोड़ने की तैयारी में हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद यूक्रेन के लोग पलायन कर आसपास के देशों में पहुंच रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो के मुताबिक हिंसा से जान बचाकर अन्य देशों में पहुंचने वाले शरणार्थियों की संख्या 25 लाख पहुंच गयी है। यह…

Read More

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में गेब्रियल बोरिक ने नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। 36 साल के गेब्रियल बोरिक चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने हैं। पिछले कुछ वर्षों से चिली असमानता को लेकर बार-बार बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों को झेल रहा है। इन स्थितियों में वामपंथी झुकाव वाले पूर्व छात्र नेता गेब्रियल बोरिक ने देश में राजनीतिक और आर्थिक सुधार का संकल्प व्यक्त किया है। इससे पहले 17 साल की सैन्य तानाशाही झेल चुके चिली में 32 साल पहले लोकतंत्र बहाल हुआ था। 1973 से 1990 तक जनरल अगस्टो पिनोशे के शासन के दौरान लागू…

Read More