Author: admin

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानवता का परिचय देते हुए गुरुवार को रांची के ओवरब्रिज पर एक घायल को तड़पते देखा और रिम्स अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं उन्होंने डाक्टरों को हिदायत भी दी। घायल व्यक्ति का नाम अबु शमीम बताया गया है।

Read More

राजधानी रांची के अधिकतर सिनेमाघरों में इन दिनों द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखायी जा रही है। साथ ही यह फिल्म चर्चा का विषय भी बनी है। फिल्म देखने के बाद अधिकार लोगों के चेहरे पर मायूसी और दर्द साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह फिल्म रांची के सुजाता, न्यूक्लियस मॉल, आइलैक्स सहित अन्य सिनेमा घरों में चल रही है। फिल्म देखने के बाद लोक गायक एवं गीतकार और पद्मश्री मुकुंद नायक ने गुरुवार को कहा कि जो कश्मीर की पीड़ा है, उसे लोगों को देखना चाहिए। सिर्फ भारत के लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को जानना…

Read More

केरला ब्लास्टर्स एफसी बेहतर गोल औसत के आधार पर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार रात वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल के दूसरे चरण में केरला ने जमशेदपुर एफसी को 1-1 के ड्रा पर रोक दिया। इस कारण केरला के पक्ष में दो चरणों वाले सेमीफाइल का औसत 2-1 रहा और कोच ओवेन कोयल की लीग शील्ड विजेता टीम अपने पहले फाइनल के करीब पहुंचकर भी दूर रह गई। मुकाबले में केरला के लिए गोल दगाने वाले कप्तान एड्रियन लुना को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड…

Read More

भारत आगामी 44 वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करेगा। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एफएआईसी) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन चेन्नई में किया जाएगा। एआईसीएफ ने ट्वीट किया, “यह अब आधिकारिक है … भारत चेन्नई में 44 वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करेगा !!” अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फीडे) द्वारा शतरंज ओलंपियाड और अन्य सभी आधिकारिक प्रतियोगिताओं को यूक्रेन पर अपने सैन्य अभियानों के कारण रूस से दूर ले जाने के बाद भारत ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए बोली लगाई थी। शतरंज ओलंपियाड 2022, 26 जुलाई से 8 अगस्त तक…

Read More

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कनाडा के सांसदों से रूस की सेना से बचाव के लिए लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने की मांग की है। जेलेंस्की मंगलवार को कनाडा के सांसदों को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। जेलेंस्की ने कनाडाई सांसदों से अपील की कि यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ़्लाई ज़ोन घोषित किया जाना उनकी सुरक्षा के लिए अहम पहलू है। इसके लिए नाटो और अमेरिका पर दबाव बनाए जाने की ज़रूरत है। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि आज उनके घर में आग लगी है, यही आग कल कनाडा के बड़े शहरों वैनकूवर, ओटावा और मोंट्रीयाल में…

Read More

बोकारो के बालिडीह स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट में कार्यरत ठेका मजदूर नगेंद्र कुमार यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी, जबकि एक मजदूर लापता है। मृतक बिहार के सिवान जिला अंतर्गत मजरुल हक नगर (एमएच नगर), हसनपुरा का निवासी है जो यहां रहकर काम किया करता था। दूसरा मजदूर ओडिशा निवासी जुगल टेट बताया जा रहा है, जो पिछले 12 घंटे से गायब है। घटना के विरोध में बीती रात से साथी मजदूरों ने लोडिंग काम ठप कर दिया है। मजदूर मृतक नगेंद्र के परिजनों को उचित मुआवजा व आश्रितों को नियोजन की मांग के साथ गायब जुगल टेटे…

Read More

रांची की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा बुधवार को गुमला के बिशुनपुर प्रखंड स्थित चिरोडीह पंचायत पहुंची। उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि 13 मार्च को बिशुनपुर थाना क्षेत्र में दस लोगों ने नाबालिग किशोरी (13) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। गांव में मड़वा का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाबालिग किशोरी संबंधित गांव आई थी। रात 11 बजे शादी समारोह से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपितों ने नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके…

Read More

रांची नगर निगम की ओर से नमामि गंगे योजना के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा 16 से 31 मार्च तक चलेगा। बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पहल से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। ताकि गंगा एवं इसके सहायक नदियों के संरक्षण के लिए व्यापक जन सहभागिता और जन जागरूकता लाया जा सके। इस कड़ी में बुधवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत निगम द्वारा बड़ा तालाब एवं निगम क्षेत्रांतर्गत अन्य जलाशयों की साफ-सफाई की गई। साथ ही साथ…

Read More

जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2018 से 2020 तक गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत कुल 750 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान पूछे गए एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में 346 लोगों को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था, जबकि वर्ष 2019 में 227 और वर्ष 2018 में 177 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यूएपीए में संशोधन के बारे में दिव्येन्दू अधिकारी के पूछे जाने पर केंद्रीय गृह राज्य…

Read More

शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती है। इंसान किसी भी उम्र शिक्षा ग्रहण कर सकता है। इसका उदाहरण मंगलवार को असम के बिश्वनाथ जिला में देखने को मिला, जहां पर 45 वर्ष की उम्र की तीन महिलाएं मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि बिश्वनाथ जिला के बिश्वनाथ चाराली हाई स्कूल में तीन उम्रदराज परीक्षार्थियों मंगलवार को मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंचे। बिश्वनाथ घाट के गढ़भीर गांव के शिक्षक अल्ताफ हुसैन की पत्नी बुलबुली खातून 45 साल की उम्र में मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए पहुंची। जबकि बुलबुली खातून की बड़ी बेटी कला शाखा से…

Read More