Author: admin

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने राजधानी रांची में 16 मार्च को धारा-144 के तहत दो माह के लिए निषेधाज्ञा लागू की थी। इसकी अवधि पूर्ण होने पर शुक्रवार को एसडीओ ने चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति होने तक रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से चार जून की रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक इस दौरान किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक दल, संगठन और उम्मीदवार के जरिये राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या किसी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी नजर आ रही है। सोना आज 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। भाव में आई इस तेजी के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना एक बार फिर 74 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है। आज 24 कैरेट सोना 74,030 रुपये से लेकर 74,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 67,860 रुपये से लेकर 68,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। सोने की तरह…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव की स्थिति बनी नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अडाणी एंटरप्राइज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा मोटर्स के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट का माहौल बना रहा। जबक एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती करने में विलंब होने का संकेत दिए जाने के कारण वॉल स्ट्रीट में…

Read More

संयुक्त राष्ट्र। अर्थव्यव्स्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2024 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित कर 6.9 फीसदी कर दिया है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने जनवरी में 2024 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 6.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के पूर्वानुमान में संशोधन कर साल 2024 में इसके लगभग 7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि मजबूत सार्वजनिक निवेश…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से जिला के सभी मतदाताओं को 25 मई को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ मोतिहारी समाहरणालय स्थित महात्मा गांधी उद्यान से किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साइकिल रैली मुख्य पथ से कचहरी चौक, बलुआ चौक, टाउन थाना, गांधी चौक, मीना बाजार, ज्ञान बाबू चौक,…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। भारत के सीमा से सटे सुनसरी जिला के देवानगंज स्थित महतो टोल में नेपाल पुलिस ने एक मिनी ट्रक से 440 किलो गांजा बरामद किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने शुक्रवार को बताया कि मिनी ट्रक जब्त करते हुए पुलिस ने चालक मकवानपुर निवासी चंद्र बहादुर सहित सवार मोरंग के बल बहादुर अगला लिम्बु एवं सुनसरी देवानगंज निवासी अरविंद पाल को गिरफ्तार किया है। सुनसरी पुलिस के अनुसार इनलोगो के पास से एक लाख 50 हजार इंडियन करंसी, 52 हजार नेपाली करंसी और पांच मोबाइल भी बरामद किया है। जब्त गांजा, मिनी ट्रक और गिरफ्तार सभी को…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के ताहा चौक से बीते बुधवार की शाम को अगवा किए गए दो युवक को पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर खोज निकाल है। युवक की सकुशल बरामदगी के साथ ही पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। अपहृत मदन विश्वास को पुलिस ने पूर्णिया जिला के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के खाता घाट से बरामद किया। जबकि अपहृत अभिषेक कुमार को पूर्णिया जिला के ही बौंसी थाना क्षेत्र के चौनी हटिया से सकुशल बरामद किया। ए” अगला अमित रंजन ने अपहृत की सकुशल बरामदगी और अपहरणकत लेख की गिरफ्तारी के लिए…

Read More

पूर्वी चंपारण। मोतिहारी मद्य निषेध थाना में पदस्थापित उत्पाद दारोगा विकाश कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है।उक्त कारवाई डीएम सौरभ जोरवाल की अनुशंसा पर मद्य निषेध मुख्यालय पटना द्धारा किया गया है। निलंबन के दौरान दारोगा विकास का मुख्यालय मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार दारोगा विकास पर शराब मामले में आरोपी को पकड़ने और राशि उगाही कर छोड़ने के आरोप है। बताया गया है कि रधुनाथपुर ओपी क्षेत्र से पकड़े गये शराब मामले के एक आरोपी ने डीएम सौरभ जोरवाल से शिकायत की थी,जिसमें आरोपी अपने को निर्दोष बताते हुए दारोगा विकास कुमार सिन्हा पर…

Read More

रांची। रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को एचइसी के विभिन्न क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान टंकी साइट, शिव मंदिर, अमर मैदान, बुढ़िया दुकान, कमला खटाल, सीटीआइ कॉलोनी, नायक मोहल्ला में चलाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद कार्यकर्ता एचइसी को बचाना है महागठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय जिंदाबाद, सुबोध कांत सहाय जिंदाबाद, लालू यादव जिंदाबाद शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जनसंपर्क अभियान में राजद नेता विजय राय, नवीन कुमार,…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने आम मतदाताओं से 20 मई को वोट अवश्य देने की अपील की। साथ ही कहा देश के सम्मान और सुरक्षा की बागडोर को देखते हुए उस दल के प्रत्याशी को संसद भेजिए जो अपने क्षेत्र की प्रगति के लिए वहां मुखरता से आपकी आवाज बुलंद करने का माद्दा रखता हो। भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र दौरे से लेकर अब तक हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में उन्हें हर वर्ग, हर जाति, हर समाज का भरपूर साथ और आशीर्वाद मिलता रहा है।…

Read More