Author: admin

युद्धग्रस्त यूक्रेन 13 दिन से रूस की सेना का मुकाबला कर रहा है। इस जंग के दौरान दुनिया के प्रमुख ताकतवर देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर रशियन राष्ट्रपति पुतिन को चेताया भी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की सेना मोर्चे पर डटी है। पश्चिमी देशों से मदद का इंतजार कर रहे जेलेंस्की के धैर्य का बांध आखिरकार मंगलवार को टूट गया। अपने टेलीग्राम वीडियो में जेलेंस्की ने रूसी हमलों से यूक्रेन को बचाने के पश्चिम के ‘झूठे वादों’ की निंदा की इस वीडियो में जेलेंस्की ने कहा- ’13 दिन से हम वादों को सुन रहे हैं। हमें हवाई…

Read More

रिम्स में बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मेन गेट पर शव को गोद में लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार गिरिडीह के रहने वाले सरयू यादव ने कहा कि अपने तीन साल के नाती आर्यन को लेकर सोमवार को रिम्स आए थे। यहां पीडियाट्रिक विभाग में उसे भर्ती किया गया। बच्चे को आईसीयू की जरूरत थी। लेकिन वहां जगह नहीं देकर दूसरे बच्चे को भर्ती कर दिया गया और आर्यन को सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज में लापरवाही किया गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमारे साथ…

Read More

झारखंड विधानसभा घेराव के लिए निकले आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची के नगड़ी थाने में मजिस्ट्रेट के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें सरकारी आदेश का उल्लंघन कर दलादिली चौक पर सड़क जाम करने तथा हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, हकीम अंसारी, मुजिबुल अंसारी सहित हजारों कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग को लेकर सोमवार को पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी की थी। इसके लिए पूरे…

Read More

युद्धग्रस्त यूक्रेन में मची तबाही के 12वें दिन सोमवार को न्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन समेत रूस के 100 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध तक यह लोग न्यूजीलैंड की यात्रा नहीं कर पाएंगे। नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि न्यूजीलैंड में प्रतिबंधित लोगों की सूची में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा सहित अन्य शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा है, “प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और विदेश मामलों की मंत्री नानैया महुता…

Read More

भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लिनेक्स का नौवां संस्करण सोमवार को विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। दो दिन के बंदरगाह चरण के बाद 09-10 मार्च को समुद्री चरण बंगाल की खाड़ी में होगा। श्रीलंका-भारत के बीच स्लिनेक्स का पिछला संस्करण अक्टूबर, 2020 में त्रिंकोमाली में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में दोनों सेनाओं के युद्धपोत और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। नौसेना प्रवक्ता के अनुसार नौसेना अभ्यास में श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एसएलएनएस सयूराला और भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व निर्देशित मिसाइल कार्वेट आईएनएस किर्च करेगा। इसके अलावा भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस ज्योति,…

Read More

यूक्रेन पर आक्रमण करके दुनिया के निशाने पर आए रूस ने 31 देशों को अपना दुश्मन मानते हुए सूची जारी की है। इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और यूक्रेन के साथ यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के नाम शामिल हैं। चीन के सरकारी मीडिया सीजीटीएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने दुश्मन देशों की सूची को मंजूरी दे दी है। इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन, जापान समेत यूरोपियन यूनियन के 27 सदस्य देशों के नाम शामिल हैं। अमेरिका ने कई तरह…

Read More

बिहार से झारखंड आ रही एक स्कार्पियो को फाइनेंसरों ने इस कदर परेशान किया कि मामला थाने पहुंच गया हालांकि यह मामला इसलिए थाने पहुंचा क्योंकि स्कॉर्पियो मालिक का कोई भी पैसा फाइनेंसर के पास बाकी नहीं था। जबकि फाइनेंसर स्कॉर्पियो मालिक को जबरन पैसा बाकी होने की बात कर रहे थे। इस बीच तू तू मैं मैं होते ही फाइनेंसर की टीम ने स्कार्पियो सवार से गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद स्कॉर्पियो पर सवार आधा दर्जन लोग और फाइनेंसर की टीम के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट जब बढ़ गया तो फाइनेंसर की टीम के 2…

Read More

प्रखर राष्ट्र चिंतक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने सोमवार को पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हटिया विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार शोभा यादव के साथ बरही में रूपेश पांडेय के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने रूपेश की मां उर्मिला देवी, दादी पवित्री देवी व पिता सिकंदर पांडे सहित परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि रूपेश के हत्यारों नहीं पकड़ा जा रहा है और मामले को डांवाडोल किया जा रहा है। मृतक के परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। यहां तक कि रुपेश के…

Read More

नशे के कारोबार के विरूद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को गुमला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिफ्तार कर लिया। स्कार्पियों में लदे 50 बंडलों में पैक किये गये एक क्विंटल 25 किलो चार सौ ग्राम गांजा जब्त किया गया। गुमला के पुलिस अधीक्षक डा. ऐहतेशाम वकारीब ने सोमवार की संध्या अपने कार्यालय परिसर में पुलिस को मिली। इस सफलता की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्करों और जब्त गांजा की स्थानीय मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। डा. वकारीब ने बताया कि उनके निर्देश पर मादक पदार्थों के कारोबार…

Read More

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को कार्यवाही प्रारंभ होने के साथ ही विपक्षी दल के विधायकों ने सरकार पर हमला बोल दिया। आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने सदन से सवाल किया कि रांची में पुलिस सड़क पर क्यों उतरी हुई है, क्या कारण है? भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि रांची को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पहचान पत्र दिखाकर एंट्री दी जा रही है। क्या धरना, प्रदर्शन,आंदोलन पर रोक है? विधायक सरयू राय ने कहा कि मेरी गाड़ी भी रोकी गई। विधायक अमित मंडल ने कहा कि विधानसभा आने के क्रम…

Read More

स्थानीय और नियोजन नीति सहित अन्य मांगों को लेकर आजसू पार्टी की ओर से सोमवार को झारखंड विधानसभा घेराव के पूर्व ही प्रशासन ने आजसू के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा शहर के आसपास के प्रमुख चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग कर रांची पहुंच रहे कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने पहले ही रोक दिया है। जानकारी के अनुसार आजसू पार्टी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, आरक्षण, बेरोजगारी, सरना धर्म कोड, संसाधनों में हो रही लूट और झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान संबंधी मुद्दे को लेकर सोमवार को विधानसभा घेराव का घोषणा…

Read More