Author: admin

रूसी हमले के खिलाफ डटकर मुकाबला करने के साथ कूटनीतिक प्रयासों को जारी रखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आप आइए मैं काटता नहीं हूं। जेलेंस्की ने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ हाल में हुई मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे साथ बैठकर वार्ता कीजिए। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं। बतादें कि पुतिन-मैक्रों की मुलाकात की तस्वीरों में एक बहुत लंबी मेज के एक छोर पर पुतिन और दूसरे छोर पर…

Read More

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने यूक्रेन पर रूस के हमले की स्वतंत्र जांच के लिए आयोग गठित करने को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को इस आशय का प्रस्ताव 32 देशों के समर्थन से पारित हो गया। भारत सहित 13 देशों ने मतदान से दूरी बनाई, लेकिन रूस और इरिट्रिया ने इस फैसले का विरोध किया। यूक्रेन पर रूस के हमले के नौवें दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की विशेष बैठक बुलाई गयी थी। परिषद ने पहले भी रूस से तत्काल युद्ध रोकने का आग्रह किया था। शुक्रवार को हुई विशेष बैठक में यूक्रेन पर रूस के हमले की स्वतंत्र…

Read More

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार का बजट सत्ताधारी दलों के घोषणा पत्र की तरह ही खोखला और दिशाहीन है। रघुवर दास ने गुरुवार को बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फंड का रोना रोने वाली सरकार ने बजट का आकार तो बढ़ा दिया है, पैसे कैसे खर्च होंगे इसकी कोई ठोस नीति पेश नहीं की है। उन्होंने कहा कि पिछले बार के 92,000 करोड़ के बजट को आधी राशि भी यह अक्षम सरकार खर्च नहीं कर पाई। इसके बावजूद बजट का आकार बढ़ाना समझ से परे है। खुद…

Read More

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2022-23 के बजट पर केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट सरसरी तौर पर प्रतिगामी और विकास को नकारने वाला प्रतीत होता है। यह कहीं से भी राज्य के लिए अपेक्षित विकास और चुनौतियों के लिए समीचीन नहीं कहा जायेगा। अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक ओर संसाधन अभिवृद्धि में वित्तीय प्रबंधन नकारा सिद्ध हो रहा है, वहीं उपबंधित राशि के विनियोजन सही समय पर सफलतापूर्वक नहीं किये जाने के कारण जमीनी स्तर पर इसके आउटकम…

Read More

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीन दिवसीय विशेष आपातकालीन बैठक के अंतिम दिन रूस और वहां के राष्ट्रपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मतदान के दौरान 140 देशों ने समर्थन किया, जबकि रूस समर्थक 35 देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया। बैठक में भारत और चीन सहित पांच देशों ने मतदान नहीं किया। बुधवार को अमेरिका और पश्चिमी देशों के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष बैठक में यूक्रेन पर युद्ध थोपने के आरोप में रूस और वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर भारत ने गुट निरपेक्ष…

Read More

रूस के सैन्य बलों ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े जापुरीझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है। रूस ने इस आधिकारिक जानकारी से अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अवगत करा दिया है। यह जानकारी आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बुधवार को दी है। महानिदेशक ग्रॉसी को 1 मार्च को लिखे एक आधिकारिक पत्र में वियना में इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए रूसी फेडरेशन के स्थायी मिशन ने यह भी कहा कि संयंत्र पर अधिकारी परमाणु सुरक्षा मुहैया कराने एवं रेडिएशन की निगरानी करने का अपना काम जारी रखे हुए…

Read More

यूक्रेन के दक्षिण तटीय पर स्थित और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर खेरसन पर रूसी सेना का क़ब्ज़ा हो गया है। इसकी पुष्टि करते हुए खेरसन के मेयर ईगोर कौलिखाईव ने कहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन की टेरिटोरियल आर्मी के तीन सौ लोगों को मार गिराया है और उन्हें कब्र में दफ़नाया जा रहा है। इसकी पुष्टि एक मीडिया रिपोर्ट में भी किया गया है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अमेरिकी मीडिया में सुबह से खबरें चल रही हैं कि रूसी लड़ाकू विमानों ने खारकीव पर हवाई हमले तेज कर दिए…

Read More

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में घायलों को तत्काल मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के ग्रीन कारिडोर बनाए जाने के प्रस्ताव को रूसी सेना ने खारिज कर दिया है। दरअसल, बुधवार को डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेडरास अधनोम गेबरियसस ने जेनेवा में एक प्रेस कांफ्रेंस में घायलों को चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा ग्रीन कारिडोर बनाने का सुझाव दिया था। बाद में इसी तरह का सुझाव यूक्रेन की सामाजिक नीति मंत्री मार्यना लोजहना ने भी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग से भी किया था। डब्ल्यूएचओ के इस प्रस्ताव को रूसी सेना ने टका सा…

Read More

रूस-यूक्रैन युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में आठ प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि हुई है। दुनिया में रूस के कच्चे तेल के बहिष्कार से ग्लोबल ब्रेंट क्रूड आयल की कीमतें बढ़कर 113.58 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरनेशनल की कीमत 109.78 डालर प्रति बैरल हो गई है। खाड़ी में कच्चे तेल के उत्पादन करने वाले संगठन (ओपेक) के अलावा दुनिया में रूस और अमेरिका ऐसे दो बड़े देश हैं जो दस प्रतिशत से अधिक तेल उत्पादन में क्षमता रखते हैं। एनर्जी आसपेक्ट की सह संस्थापक अमृता सेन ने कहा है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों…

Read More

यूक्रेन पर हमले के आठवें दिन रूस ने सिलसिलेवार धमाके कर दहशत का माहौल बना दिया है। अब यूक्रेन के 15 शहरों पर एक साथ हवाई हमले की तैयारी चल रही है। इस बाबत एलर्ट जारी कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम कोशिशों के बावजूद यूक्रेन पर रूस के हमले की तीव्रता कम नहीं हो रही है। गुरुवार को यूक्रेन के 15 शहरों, कीव और कीव ओब्लास्ट, मायकोलाइव, ल्वीव, ज़ाइटॉमिर, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, चेर्निहाइव और चेर्निहाइव ओब्लास्ट, वोलिन ओब्लास्ट, चर्कासी ओब्लास्ट, किरोवोह्रद ओब्लास्ट, पोल्टावा ओब्लास्ट, खमेलनित्स्की ओब्लास्ट, ज़ापोरिज़्ज़िया और ओडेसा पर हवाई हमलों का एलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन…

Read More

यूक्रेन पर रूस के हमले के आठवें दिन तबाही का मंजर खौफनाक होता जा रहा है। यूक्रेन का चेर्निव तेल डिपो रूसी मिसाइलों ने उड़ा दिया है। एक शहर इरपिन पर हवाई हमले कर उसे तबाह कर दिया है। रूस ने अपने अंतरिक्ष रॉकेट से अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के झंडे हटा दिए हैं। खास बात यह है कि इस रॉकेट पर लगा भारतीय तिरंगा बरकरार रखा गया है। यूक्रेन पर हमले के दौरान अब रूस रिहायशी व प्रशासनिक इलाकों के साथ आर्थिक महत्व के प्रतिष्ठानों को भी निशाना बना रहा है। यूक्रेन के चेर्निव तेल डिपो पर रूसी मिसाइलों…

Read More