Author: admin

झारखंड की हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोपित रवि केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को आरोपित की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रवि केजरीवाल की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने याचिका पर सुनवाई की। 25-25 हजार के दो निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत मंजूर की गई। साथ ही हाईकोर्ट ने प्रार्थी को यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच में सहयोग करेंगे। निचली अदालत ने रवि केजरीवाल को जमानत…

Read More

स्थानीय और नियोजन नीति सहित अन्य मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने आजसू के कई नेताओं को रिंग रोड के पास रोक दिया, जिससे दलादली चौक पूरी तरह से जाम हो गया है। इसके बाद यहीं पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सुदेश महतो सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न इलाकों से निकले आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। दलादली चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ता जमे हैं। सोमवार सुबह से ही प्रशासन की ओर से विभिन्न चौक चौराहों पर…

Read More

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सोमवार को आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो हेलमेट पहनकर कार से विधानसभा पहुंचे। जब उनसे हेलमेट पहनकर आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज पता नहीं क्या हो गया है कि पूरे राज्य में पुलिस बल की तैनाती कुछ ज्यादा ही कर दी गयी है। इसी वजह से हेलमेट पहनकर आ गये हैं। वैसे भी सरकार ने पूरे राज्य भर में धारा-144 लगा रखी है। पता नहीं ऐसा क्या हो गया है कि सरकार ने पूरे राज्य को पुलिस छावनी में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती…

Read More

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने शनिवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फ़ोन पर बातचीत करते हुए यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर चीन के व्यवहार पर नाराज़गी ज़ाहिर की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीनी विदेश मंत्री को आगाह किया कि रूस और यूक्रेन युद्ध में दुनिया चीन के करनी कथनी के व्यवहार को बड़े गौर से देख रही है। ब्लिंकन ने वांग यी से कहा कि जहां चीन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप सभी सदस्य देशों की स्वायत्तता और अखंडता का ढिंढोरा पीट रहा है वहीं रूस के यूक्रेन पर अन्यायिक, अवैधानिक और बर्बर आक्रमण…

Read More

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो सहित पश्चिमी देशों को धमकी दी है कि वह यूक्रेन के हवाई मार्ग पर “नो फ़्लाई ज़ोन” का विचार दिमाग़ से निकाल दें अन्यथा एक बड़ी मिलिटरी लड़ाई के लिए तैयार रहें।पुतिन की इस धमकी को अमेरिकी मीडिया और अख़बारों में प्रमुख स्थान दिया गया है। न्यू यॉर्क टाइम्स ने इस खबर को सुर्ख़ियों में प्रकाशित किया है तो अन्य मीडिया भी इसे बैनर खबर के रूप में ले रहे हैं। पुतिन ने कहा है कि नो फ़्लाई ज़ोन घोषित किए जाने के फलस्वरूप पूर्णरूपेण मिलिटरी संघर्ष होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी भी…

Read More

यूक्रेन पर रूसी सेना के आक्रमण के फैसले को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कठिन फैसला बताते हुए सवाल उठाया है कि आखिर डोनबास में 13 से 14 हजार लोगों के क़त्ल के बाद भी पश्चिम देश क्यों चुप रहे। हालांकि, यूक्रेन के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन चलाना आसान फैसला नहीं था लेकिन एक के बाद एक घटनाओं के चलते यह हमला जरूरी हो गया था। पुतिन के 24 फरवरी को आदेश पर यूक्रेन पर हमला शुरू हुआ जिसे ज्यादातर पश्चिमी देशों ने अनुचित और गैरकानूनी करार दिया है। साथ ही इसे लेकर रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।…

Read More

रूस के लगातार हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी सांसदों से वीडियो कॉल में लड़ाकू विमान भेजने और रूस से तेल आयात कम करने की भावुक अपील की है ताकि उनका देश रूसी सैन्य कार्रवाई का मुकाबला कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि वह उनको शायद आखिरी बार जिंदा देख रहे हैं। कीव में मौजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कहा कि यहां रूस की बख्तरबंद टुकड़ियों का जमावड़ा है। यूक्रेन को अपनी हवाई सीमा की सुरक्षा करने की जरूरत है। यह या तो उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) द्वारा उड़ान वर्जित…

Read More

झारखंड में भाषा विवाद को लेकर भोजपुरी, मगही, अंगिका व मैथिली मंच द्वारा रविवार को बुलाए गए झारखंड बंद का रांची जिले के नगड़ी में कोई खास असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह सडकों पर आवागमन रहा। ऑफिस और बाजार भी खुले रहे। हालांकि, प्रतीकात्मक रूप से बंद के समर्थन में कुछ लोग जरूर अल्बर्ट एक्का चौक पर जुटे। दुकानदारों को बंद में सहयोग करने को कहा। समर्थकों के जाने के बाद फिर से अपनी दुकानें खोल लीं। लोग अपनी जरूरत की चीजें बाजार में लेते दिखे। नगड़ी थाना के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा की अगुवाई में बंद…

Read More

यूक्रेन पर हमले के दसवें दिन भी रूस की आक्रामकता कम होती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहर चेर्निहाइव में हवाई हमले की तैयारी की जा रही है। यूक्रेन सरकार ने इन शहरों के लोगों को अलर्ट जारी कर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार भयावह होता जा रहा है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को तबाह करने के बाद अब रूसी सेना राजधानी कीव को निशाने पर ले रही है। कीव के आसपास रूसी सेना का डेरा है। इनसे यूक्रेनी सैनिक कड़ा…

Read More

यूक्रेन पर रूस के हमले के दसवें दिन शनिवार को रूस ने विदेशी नागरिकों की निकासी के लिए युद्ध विराम का एलान किया है। अब यूक्रेन प्रशासन रूस पर युद्ध विराम उल्लंघन का आरोप लगा रहा है। यूक्रेनी शहर मारियुपोल में गोलाबारी के कारण निकासी योजना को स्थगित कर दिया गया है। मारियुपोल के उप मेयर सर्गी ऑरलोव ने कहा है कि लोग शहर से निकलने की कोशिश कर रहे हैं तो उन पर गोलाबारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे लोगों ने कहा कि कुछ देर के लिए गोलाबारी बंद होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रूसी…

Read More

यूक्रेन पर रूस के हमले में भारतीय नागरिकों को भी मोहरा बनाया जा रहा है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने 3700 से अधिक भारतीय नागरिकों सहित दुनिया के कई देशों के लगभग सात हजार नागरिकों को जबरन बंधक बना रखा है। संयुक्त राष्ट्र संघ में रूसी स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया नेकहा कि रूस की सेना विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, किन्तु यूक्रेन द्वारा जबरन रोके जाने के कारण उनकी निकासी कठिन हो रही है। नेबेंजिया ने कहा कि यूक्रेन में कट्टरपंथियों और चरमपंथियों को पश्चिमी देशों का संरक्षण हासिल…

Read More