यूक्रेन पर रूस के हमले का दुष्प्रभाव अब इलाज पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट बढ़ने के कारण युद्ध से बचने के बावजूद अस्पताल पहुंचे लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गयी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बाबत चेतावनी जारी की है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्वास्थ्यकर्मियों को सहायता पहुंचाने के प्रयास शुरू किए हैं। जीवन रक्षक सामग्री की पहली खेप पड़ोसी देश पोलैंड पहुंचाई जा रही है, जहां से इसे यूक्रेन पहुंचाया जाएगा। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है कि ऑक्सीजन व…
Author: admin
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग आम आदमी पर भारी पड़ रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ का दावा है कि युद्ध के शुरुआती सात दिनों में यूक्रेन की आबादी दो फीसदी कम हो गयी है। इस दौरान दस लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ विस्थापितों को लेकर खासा चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र संघ के विस्थापन आयुक्त फिलिपो ग्रांडी ने दावा किया कि एक सप्ताह में यूक्रेन की कुल जनसंख्या के दो प्रतिशत लोगों ने डर के कारण देश छोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि युद्ध की वजह…
यूक्रेन पर रूस के हमले में अब दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर पूरा जोर लगाया जा रहा है। रूस ने बड़ी संख्या में खारकीव पर बम बरसाए हैं। इस हमले में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। यह संख्या अधिक भी होने की आशंका है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जे के लिए रूस की सेना पिछले तीन दिनों से संघर्षरत है। अब एक साथ सैकड़ों बम खारकीव पर बरसाए गए हैं। खारकीव के इज़ीयम इलाके में रात भर रूस की ओर से की गई गोलाबारी में दो बच्चों समेत…
किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे न झुकते हुए यूक्रेन पर रूस का ताबड़तोड़ हमला जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कब्जे करने शुरू कर दिये हैं। बंदरगाह शहर बर्दियांस्क के बाद अब खेरसॉन शहर पर भी रूस ने अपना झंडा लहरा दिया है। यूक्रेन पर हमले के सातवें दिन रूस ने खेरसॉन शहर पर कब्जे का एलान किया। इससे पहले रूसी सेना बंदरगाह शहर बर्दियांस्क पर कब्जे का एलान कर चुकी है। बर्दियांस्क आजोव सागर पर क्रीमिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। बर्दियांस्क के बाद रूसी सेना ने जिस खेरसॉन शहर पर कब्जा किया है, क्रीमिया प्रायद्वीप…
यूक्रेन पर रूस के हमले पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन पर जमकर भड़के। बाइडन ने बुधवार सुबह स्टेट आफ यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने रूसी उड़ानों के लिए अमेरिका व सहयोगी देशों की हवाई सीमा पर रोक लगाने की जानकारी दी। जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए बड़ी आर्थिक मदद का एलान भी किया। बाइडन ने बताया कि अमेरिका, यूक्रेन को एक बिलियन डालर की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हम नाटो देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध…
यूक्रेन पर रूस के हमले के सातवें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने यूक्रेन की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन की सेना ने छह दिन में छह हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार डटे हुए हैं। हमले के सातवें दिन बुधवार को उन्होंने कहा कि रूस चाहे जितनी कोशिश कर ले, वह यूक्रेन पर बम और हवाई हमलों के जरिये कब्जा नहीं कर पाएगा। छह दिन में छह हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। बाबिनयार पर रूस…
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का साथ देना बेलारूस को भारी पड़ने लगा है। यूरोपीय यूनियन ने बेलारूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी देते हुए कहा है कि यह युद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा। यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण पर बेलारूस खुलकर रूस के साथ खड़ा दिख रहा है। बेलारूस की जमीन का प्रयोग कर रूसी सेना यूक्रेन पर आक्रमण कर रही है। अब यूरोपीय यूनियन ने बेलारूस पर भी पाबंदियों की घोषणा कर दी है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको पर दबाव बढ़ाने के लिए नए व्यापार,…
रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर कई पहल किए गए हैं। वहीं जिले के अलग-अलग स्थानों को चिन्हित करते हुए 13 चेक नाके भी स्थापित किए गए हैं। अवैध खनन के खिलाफ वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज के निर्देश पर अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। जांच अभियान के दौरान कुजू अंतर्गत चौथानाला क्षेत्र में छह अवैध कोयला मुहानों को बंद कर दिया गया। वही इसके पूर्व सोमवार को मांडू प्रखंड के गोशी क्षेत्र में आठ अवैध कोयला मुहानों को बंद किया गया था।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भोजनावकाश के बाद तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। बजट पर चर्चा के बाद विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 का 2698.14 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट ध्वनि मत से पारित हो गया। हालांकि, विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया। इसके साथ सदन की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। चर्चा में भाजपा विधायक विधायक अमर कुमार बाउरी, अनंत ओझा, मनीष जयसवाल, कांग्रेस के बंधु तिर्की, उमा शंकर अकेला, झामुमो के बैद्यनाथ राम, माले के विनोद कुमार सिंह ने भाग लिया। इससे पूर्व अनुपूरक…
झारखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह यूक्रेन में फंसे भारतीयों (विद्यार्थियों) सुरक्षित लाने में देरी कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजिनी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार अपने लोगों को लाने में देरी कर रही है। जबकि दूसरे देश ने अपने लोगों को वहां से 15 दिन पहले ही निकाल लिया। हमारी केंद्र सरकार यूपी चुनाव में लगी हुई हैं और इसे भी धर्म से जोड़ दिया है। क्योंकि इसका नाम ‘‘मिशन गंगा’’ रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्लेन का भाड़ा भारत सरकार आपदा में अवसर के अनुसार…
झारखंड के देवघर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ भक्त वीआइपी गेट से जलाभिषेक के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ देर के लिए हालात बिगड़ गए। अफरा-तफरी में 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शीघ्र दर्शनम के काउंटर के पास यह घटना हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर लाठियां भांजी। मौके पर पूजा के लिए पहुंचीं बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को भी अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। व्यवस्था…