Author: admin

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में रांची प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र, सचिव जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार, संजय रंजन, किसलय सानू एवं धर्मेंद्र गिरी उपस्थित थे।

Read More

जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार की देर रात की है। जानकारी के अनुसार साहिबगंज के तालझारी थाने की हिरासत में गुरुवार की रात देबू तुरी की मौत हो गई। बताया जाता है कि पुलिस ने देबू को हीरो हौंडा शोरूम में लूट मामले में हिरासत में लिया था। 22 फरवरी को पूछताछ के लिए पुलिस ने देबू को हिरासत में लिया था। 24 फरवरी की शाम अचानक देवू तुरी की तबीयत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित…

Read More

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने से पूर्व शुक्रवार को विधानसभा स्थित अध्यक्ष कक्ष में स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। दूसरी ओर विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने…

Read More

झारखंड में कोरोना की कम होती रफ्तार के बीच हेमंत सरकार ने राज्यवासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कोरोना के मद्देनजर प्रतिबंध एवं छूट के संदर्भ में आयोजित झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कई छूट दी है। इसके तहत सात मार्च से राज्य के सात जिलों में बंद स्कूल भी अब खुलेंगे। रात आठ बजे के बाद भी दुकानें खुली रहेंगी। पार्क, पर्यटन स्थल और स्वीमिंग पूल भी खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले आपदा प्रबंधन की बैठक…

Read More

भाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी और स्पेशल एरिया कमेटी (सैक मेंबर) विमल यादव उर्फ राधेश्याम यादव उर्फ उमेश यादव ने शुक्रवार को झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके खिलाफ 25 मामले दर्ज झारखंड और बिहार में दर्ज थे। शुक्रवार को रांची जोनल आईजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विमल यादव ने आईजी अभियान एवी होमकर, रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, रांची एसएसपी सुरेंद्र झा, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया। मौके पर झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर ने कहा कि झारखंड…

Read More

यूक्रेन पर रूस के जोरदार हमले ने अमेरिकी थिंक टैंक को भी हिलाकर रख दिया है। अमेरिका ने अगले 96 घंटे में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का कब्जा होने की आशंका जताई है। साथ ही दावा किया गया है कि यदि रूस को तुरंत नहीं रोका गया तो एक सप्ताह के भीतर यूक्रेन की मौजूदा सरकार भी गिर जाएगी। यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंकाओं के दौरान यूक्रेन के साथ खड़ा दिख रहा अमेरिका हमले के बाद इस लड़ाई से सीधे जुड़ता नजर नहीं आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि वह…

Read More

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि हर कोई डर गया है और हमें (यूक्रेन को) रूस से लड़ने के लिए अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने आत्मसमर्पण न करने और रूस से मुकाबला करने का संकल्प दोहराया है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दूसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले में यूक्रेन के 137 लोगों के मारे जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर कोई रूस से डर रहा है। उनके देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया…

Read More

झारखंड के लोहरदगा जिले के दो मेडिकल स्टूडेंट यूक्रेन में फंसे हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर इनके माता-पिता और परिजन काफी चिंतित हैं। साथ ही सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। लोहरदगा पतराटोली निवासी उर्मिला कुमारी मेडिकल फर्स्ट ईयर की छात्रा है, जो नवंबर 2021 से यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उर्मिला के पिता राजेश साहू और मां प्रेमा देवी सहित इसके तमाम भाई बहन और परिजन टीवी चैनलों पर नजर गड़ाए हुए हैं। उर्मिला अपने परिवार की पहली लड़की है जो पढ़ाई करने विदेश गई है। लोहरदगा निवासी प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक भुवाल…

Read More

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। रूस द्वारा मिसाइलें दागे जाने के बाद राजधानी कीव का प्रमुख हवाई अड्डा भी खाली करा लिया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के युद्ध के एलान के बाद यूक्रेन ने भी कहा है कि वह अपना बचाव करेगा और जीतेगा भी। यूक्रेन ने अब तक 300 लोगों के मारे जाने का दावा किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान और रूसी सेनाओं द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद यूक्रेन ने भी शांत न बैठने की…

Read More

रूस के हमले के बाद से यूक्रेन की राजधानी कीव से लोगों का पलायन तेज हो गया है। कीव पर धुएं के बादल देखे जा रहे हैं। इस बीच भारतीय दूतावास ने भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यूक्रेनियन एयरलाइंस का एक विमान 182 भारतीय नागरिकों के साथ यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। मिसाइल हमलों के बाद रूस के टैंक भी यूक्रेन में घुस चुके हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले की घोषणा के बाद हुई ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन की राजधानी कीव दहल गयी है। वहां बम…

Read More

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास ने वहां फंसे अठारह हजार से अधिक भारतीयों की मदद के लिए मदद के सभी चैनल खोल दिये हैं। सोशल मीडिया से फोन कॉल तक किसी भी तरह संपर्क का स्वागत करते हुए भारतीय दूतावास वहां फंसे नागरिकों की निकासी के प्रयास कर रहा है। इसके लिए भारतीय दूतावास ने विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। कीव स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी की गयी एडवाइजरी में कहा गया है कि बदली परिस्थितियों में यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिये जाने के कारण प्रस्तावित विशेष उड़ानें निरस्त कर…

Read More