रांची के डोरंडा स्थित जोनल आइजी पंकज कंबोज के कार्यालय में मंगलवार को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने जोनल कमांडर 10 लाख के इनामी नक्सली सुरेश सिंह मुंडा और उसके सहयोगी दो लाख के इनामी लोदरो लोहार ने आत्मसमर्पण कर दिया। सुरेश ने बेटी की बातों से प्रभावित होकर यह निर्णय किया। सुरेश सिंह मुंडा रांची के बुंडू थाना अंतर्गत बाराहातू का रहने वाला है। सुरेश सिंह मुंडा के गांव में कुंदन पाहन के दस्ते का आना-जाना था। वर्ष 1998 में कुंदन पाहन दस्ता उसे साथ ले गया। चांडिल-बुंडू जोन में स्थित जनमिलिशिया गांव का काम दिया।…
Author: admin
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार तीन मार्च को बजट पेश करेगी। इस बार का बजट विशेष बताया जा रहा है। आम लोगों को भी इस बजट का इंतजार है। बुधवार को झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पेश किये गये तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया जायेगा। इसके अलावा प्रश्नकाल होगा। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो गया है। बजट सत्र का तीसरा दिन बुधवार को है। बुधवार को तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। इसके साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी।…
रांची के सांसद संजय सेठ और भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रांची सिविल कोर्ट में सोमवार को समर्पण कर दिया। इनके साथ ही बीजेपी की नीलम चौधरी और रेखा महतो ने भी आत्मसमर्पण किया। इन चारों नेताओं ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद समर्पण किया है। ज्ञातव्य है कि विधानसभा परिसर में नमाज स्थल बनाने के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान रैली में हिंसा हुई थी। उस मामले में बीजेपी के कई नेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। हाईकोर्ट की तरफ से इस मामले में कई बीजेपी पदाधिकारियों को जमानत मिल चुकी है।…
झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इसपर स्पीकर ने कहा कि यह मामला पहले भी सत्र के दौरान आया है। इस मामले पर उनके न्यायाधिकरण में लगातार सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को भी इस मामले पर सुनवाई हुई है। स्पीकर के बोलने पर भाजपा के विधायक अपनी सीट पर बैठ गए। हालांकि, इस दौरान भाजपा विधायक आक्रोशित नजर आए। इससे पहले भाजपा विधायकों ने इसी मुद्दे पर सदन के बाहर…
एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए तीन लोगों को उनके घरों में बंद कर आग लगा दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में सोमवार की सुबह नटाई सिंह के घर में उसके पुत्र तपेश्वर सिंह, पत्नी उर्मिला देवी और पुत्री काजल कुमारी को अंदर बंद करने के बाद बाहर से मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। आग में घिरे तीनों लोग शोर मचाने लगे, मगर डर के मारे किसी ने दरवाजा नहीं खोला। सूचना मिलने पर मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार,…
रांची की अर्पिता सोमवार को रांची पहुंची। रांची पहुंचने के बाद उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अर्पिता यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। यह जानकारी सोमवार को कंट्रोल रूम की काउंसलर रजनी पापे ने दी। यूक्रेन-रूस के बीच छिड़ी जंग के कारण बड़ी संख्या में लोग वहां फंस गए हैं। इस दिशा में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार और केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। झारखंड से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने यूक्रेन गए बच्चे भी वहां फंसे हैं। वे और उनके परिजन सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच झारखंड की बिटिया…
जिला समादेष्टा कार्यालय की रक्षा वाहिनी हजारीबाग की ओर से होमगार्ड बहाली के लिए विज्ञापन संख्या 1/19 के तहत हजारीबाग जिले में गृह रक्षकों के नामांकन का मामला विधानसभा के पटल पर विधायक अंबा प्रसाद ने उठाया। अंबा प्रसाद ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिखित शारीरिक एवं तकनीकी जांच परीक्षा के उपरांत जारी की गई औपबंधिक सूची जिसमें उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एवं होमगार्ड के अधिकारियों के दस्तखत थे, कथित धांधली का हवाला देकर उसे अकेले ही जिला उपायुक्त के द्वारा पूरे विज्ञापन को निरस्त कर दिया गया जो कि असंवैधानिक है। उन्होंने सदन…
रूस का आक्रमण झेल रहे यूक्रेन को अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, एस्तोनिया, स्वीडन और फिनलैंड से घातक हथियार मिलेंगे। इनमें यूक्रेन को अमेरिका और जर्मनी हेलीकॉप्टर और मार गिराने वाले स्टिंगर मिसाइल की आपूर्ति करेंगे। अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइल की सीधी आपूर्ति करने को मंजूरी दे दी है। व्हाइट हाउस से यह मंजूरी स्वीकृत पैकेज के हिस्से में पहली बार दी गयी है। अब यूक्रेन तक यह अमेरिकी हथियार पहुंचाने की व्यवस्था पर काम हो रहा है। जर्मनी पहले ही यूक्रेन को 500 स्टिंगर मिसाइलों रहित अन्य अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति की घोषणा कर चुका है। उच्च गति वाले…
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के पांच दिन बाद दोनों देश वार्ता की मेज पर आए हैं किन्तु तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने रूस के 5300 सैनिक मार डाले हैं। वार्ता से ठीक पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को जान बचाने की चेतावनी देते हुए देश छोड़कर जाने को कहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस तुरंत संघर्ष विराम की घोषणा करे और यूक्रेन से अपने सैनिकों को वापस बुला ले। उन्होंने रूसी सैनिकों से कहा, पहले ही साढ़े चार हजार…
पुलिस के जवान पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह मामला जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का आरोप नगड़ी थाना में पदस्थापित रवि मिश्रा नाम के एक जवान पर लगा है। इस घटना से नाराज गांव वाले सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेज दिया है।ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपित जवान को निलंबित कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।