Author: admin

रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग की दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त मुकेश कुमार से मिला। पार्षदों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर आग्रह किया कि वार्ड स्तर पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन किया जाए। इस अवसर पर वार्ड पार्षदों से परिचर्चा के बाद नगर आयुक्त ने यह निर्णय लिया कि वार्ड स्तर पर हो रहे निगम के साफ-सफाई कार्यों, नागरिकों की सुरक्षा एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रथम फेज में सभी वार्डों में लगभग 24 सीसीटीवी…

Read More

रांची के नगड़ी थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम जीतू उरांव बताया गया है। वह नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलौंग का रहने वाला है। इसके पास से चोरी का अपोलो कंपनी का 16 पीस टायर और उजला रंग का पिकअप वाहन बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते 12 जनवरी को आईटीआई बजरा सर्वेश्वरी नगर निवासी दिनेश साव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि जीतू उरांव अपोलो कंपनी का पांच लाख रुपये मूल्य का 28 पीस टायर सहित…

Read More

झारखंड के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। वहीं, 22 जनवरी से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी, जो अगले दिन भी जारी रहेगा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध के बाद दोपहर में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्यवासियों को ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं, सुबह में कोहरा या धुंध भी खूब रहेगा। राज्य के…

Read More

राशनकार्ड धारियों को सस्ता पेट्रोल सब्सिडी योजना को जटिलताओं की भरमार योजना करार देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार को ठग और झूठ की सरकार बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने के लिए योजना की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एप्प लांच कर दिया। लेकिन मुख्यमंत्री यह बताने का कष्ट करें कि कितने कार्डधारियों के पास एंड्रॉइड मोबाइल है। कितने कार्डधारियों के पास मोटरसाइकिल है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर व्यवस्था की घोर कमी है। योजना का लाभ लेने के लिए…

Read More

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को पहुंचाने के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दृढसंकल्पित हैं। इसी के तहत राज्य में बाइक एम्बुलेंस की सुविधाएं आरंभ की जा रही हैं। गुप्ता ने बुधवार को बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों में आदिम जनजाति के लगभग 75 हजार परिवार हैं। ऐसे ग्रामीण इलाकों में संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ नही रहने के फलस्वरूप आवागमन में काफी कठिनाई होती हैं। विशेषकर गंभीर बीमारियों की स्थिति में या गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में कार्य अत्यंत जटिल हो जाता था। मंत्री ने बताया कि जिले के उपायुक्त के निर्देश पर इसका…

Read More

रांची स्थित रिम्स अस्पताल में चकमी बुखार (मैनिंगो इंसेफेलाइटिस) से एक तीन महीने की बच्ची की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि उसका इलाज पिछले एक महीने से चल रहा था। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले वह कोविड संक्रमित हो गई। ऐसे में फिलहाल यह समझने की कोशिश की जा रही है कि उसकी मौत चमकी बुखार से हुआ है या कोविड के कारण उसका हेल्थ डेटोरिएट किया है। इस संबंध में रिम्स की ओर से ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि सात बच्चों सहित 73 संक्रमितों का रिम्स में…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में बुधवार को झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात कर उन्हें झारखंड विधान सभा डायरी 2022, दूरभाष निर्देशिका एवं कलेंडर भेंट की। इस मौके पर विधायक मथुरा महतो उपस्थित थे।

Read More

कोरोना की वजह से माली से इंडिया के लिए एक ही साप्ताहिक फ्लाइट, जल्द घर पहुंचेंगे सभी श्रमिक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में एसआरएमआई (सेफ रिस्पॉंन्सबल माइग्रेन इनटिवेटिवए) योजना के लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रवासी श्रमिकों के प्रति चिंता व्यक्त की थी।इसके बाद ऐसे कई मौके आए जब राज्य के बाहर किसी विपरीत परिस्थिति में फंसे श्रमिकों ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई एवं मुख्यमंत्री ने उन मामलों में पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए श्रमिकों की सकुशल घर वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित की। अफ्रीकी देश माली में फंसे 33 मजदूरों ने लगाई थी देश वापसी की…

Read More

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मंगलवार को जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। डॉक्टर अनिल कुमार महतो जैक अध्यक्ष और डॉ विनोद सिंह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को अधिकारिक रूप से नाम घोषणा के 38 दिन बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष मिल गया है। बीते 10 दिसंबर को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ऑफिशियल प्रेस कांफ्रेंस कर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा की थी। इस नोटिफिकेशन के साथ ही अब मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं होने की उम्मीद है। डॉ अनिल महतो रांची यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर रह चुके हैं। साथ ही विनोद बिहारी विश्वविद्यालय…

Read More

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को विवादित बयान देने से बचने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओं से भी कहा है कि वह ऐसे मामलों को तूल न दें। उल्लेखनीय है कि इरफान अंसारी ने कहा था कि रोड ऐसा बने कि जैसे कंगना रनौत का गाल हो। इस पर भाजपा के कुछ नेताओं ने भी कहा था कि रोड ऐसा हो जैसे की भाभी का गाल हो। ठाकुर ने अंसारी के कंगना रनौत पर दिये विवादित बयान पर कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की इज्जत करती…

Read More

झारखंड में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से दो, बोकारो से एक, धनबाद से एक, रामगढ़ से एक, हजारीबाग से एक और रांची से एक मरीज शामिल हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 33089 मामले में सबसे अधिक 12500 राजधानी रांची में सक्रिय है। जिले में कुल 104192 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 90098 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 1002 नए केस रांची से मिले है। रविवार को बताया गया कि राज्य…

Read More