Author: admin

रांची। अंडर -17 सब जूनियर एवं अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2024 अम्मान (जॉर्डन) में आयोजित की जा रही है। इसके लिए भारतीय कुश्ती टीम का चयन सात जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। इसमें झारखंड कुश्ती की 19 सदस्यीय टीम (10 बालक, 7 बालिका एवं 2 प्रशिक्षक) दिल्ली में अपना हुनर दिखाएगी। चयनित खिलाड़ी भारतीय कुश्ती टीम का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए झारखंड की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। झारखंड के पहलवानों को एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, अभिभावक…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर प्रखंड की बरांव पंचायत के बरवाही टोला में गुरुवार को तीन भाइयों नागेंद्र चौधरी, रामू चौधरी एवं महेंद्र चौधरी पिता लगन चौधरी के संयुक्त मकान में आग लग गई। अचानक आग लगने से तीनों भाईयो का घर जलकर राख हो गया, जिसमें बकरी, मोटरसाइकिल, घर के सारे सामान जल कर नष्ट हो गए। लगभग 5 लाख के सामान जल जाने की जानकारी दी गई है। इस संबंध में चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। आग लगने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया गया। स्थानीय…

Read More

धनबाद। अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस के दिन धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि अगले चार वर्षों के अंदर धनबाद रेल डिवीजन में एक भी रेलवे क्रॉसिंग फाटक नहीं रहेगा। सुरक्षा को लेकर आयोजित जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के दौरान उन्होंने आम लोगों से अनाधिकृत रेलवे लाइन न पार करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से सुरक्षित यात्रा करने की भी अपील की। एक प्रेस वार्ता के दौरान डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि 2023 – 24 वित्तीय वर्ष के दौरान धनबाद रेल डिवीजन के अंतर्गत 19 रेलवे फाटकों को बंद कर दिया गया था। वहीं इस…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। एआइसीटीइ द्वारा सत्र 2024-25 से संत जेवियर्स कॉलेज रांची को ‘बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए)’ पाठ्यक्रम के लिए मान्यता मिली है। मौजूदा सभी गैर तकनीकी संस्थानों को बीबीए, बीसीए और बीएमएस स्नातक पाठ्यक्रम के लिए एआइसीटीइ द्वारा मान्यता लेनी है। उसी के तहत कॉलेज को भी बीसीए और बीबीए कोर्स के लिए मान्यता मिली है। इसी सत्र से तीन वर्षीय वोकेशनल (स्वपोषित) बीसीए पाठ्यक्रम के लिए एक सौ सीटों पर, तो वहीं बीबीए कोर्स के लिए 180 सीटों पर विद्यार्थी नामांकन ले सकेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर एन लकड़ा, एसजे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों…

Read More

-नियोजन से लेकर अबुआ आवास और अन्य योजनाओं की होगी समीक्षा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। लोकसभा चुनाव और गांडेय उप चुनाव संपन्न होने के बाद अब झारखंड सरकार एक्शन मोड में आ गयी है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करीब दो महीने के अंतराल के बाद प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय पहुंचने लगे हैं। इससे सचिवालय का माहौल भी बदलने लगा है। अब सीएम ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा का सिलसिला शुरू करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार इसकी शुरूआत 12 जून को होगी। उस दिन सरकारी नियुक्तियों के साथ अबुआ आवास योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की…

Read More

सहरसा। भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड की पूर्वी क्षेत्र कोलकाता से पहली बार देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 24 जून को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से विभिन्न तीर्थ स्थलों माता वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या का दर्शन करते हुए 2 जुलाई को वापस लौटेगी। आईआरसीटीसी के चीफ सुपरवाइजर टूरिज्म के सौरव चटर्जी एवं सहायक श्याम प्रसाद ने बताया कि आईआरसीटीसी कोलकाता देखो अपना देश के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने…

Read More

धनबाद। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सिविल कोर्ट धनबाद मे 29 जून 2024 को एक दिवसीय भूमि अधिग्रहण, राजस्व संग्रहण से संबंधित मुकदमों के निपटारे के लिए स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने जिला प्रशासन, बीसीसीएल, ईसीएल, सेल, टाटा, रेलवे, डिविसी, पिएसयू अधिकारियों, नगर निगम के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारीयों…

Read More

रांची। झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए राज्य के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें डीजीपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए कारगर ढंग से कार्रवाई करने तथा तस्कर गिरोह के गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने मादक पदार्थ से सम्बंधित दर्ज मामलों का नियमानुकूल अनुसंधान करते हुए साक्ष्य संकलित करने का भी निर्देश दिया। डीजीपी ने विचारण के दौरान साक्षियों को ससमय न्यायालय में उपस्थापन करने का भी निर्देश दिया। समीक्षा…

Read More

-सीएम और स्पीकर नहीं बचा पाये इंडी एलायंस की लाज: बाउरी रांची। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों का अभिनंदन गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है। यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर मुहर लगाकर आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाने का जनादेश दिया है। कहा कि जनता ने नौ सीट पर जीत दिला कर एनडीए को झारखंड में सबसे बड़ा गठबंधन बनाया है। जनता…

Read More

नई दिल्ली। फ्रांस, ब्राजील,ऑस्ट्रेलिया, भूटान और थाईलैंड सहित अनेक देशों के वैश्विक नेताओं ने गुरुवार को नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन कर उनकी आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई और उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रति शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि भारत और फ्रांस के बीच मजबूत, विश्वसनीय रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगी। दोनों नेताओं ने ‘क्षितिज 2047’ रोडमैप में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में मिलकर काम करना…

Read More

-10 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे उपचुनाव कोलकाता। लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने बंगाल के कई निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी विधायकों को मैदान में उतारा था। इनमें से 7 विधायक संसद पहुंचे हैं। तीन ऐसे हैं जिन्होंने चुनाव लड़ने से पहले इस्तीफा दे दिया था। इसलिए 10 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे। कूचबिहार लोकसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार जगदीश चंद्र बसुनिया जीते हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को हराया है। जगदीश सिताई क्षेत्र से विधायक हैं। सांसद के तौर पर शपथ लेने से पहले उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा। इसके चलते सिताई विधानसभा…

Read More