Author: admin

मुंबई। सांगली संसदीय सीट से नवनिर्वाचित निर्दलीय लोकसभा सांसद विशाल पाटिल गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अब पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के सांसदों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब कांग्रेस के कुल 14 सांसद हो गए हैं। विशाल पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि 4 जून को मतगणना समाप्त होने के बाद वे 5 जून को सांगली में कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद आज उन्होंने दिल्ली जाकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का पत्र सौंप दिया है। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता…

Read More

भारत के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। आईपीएल में मुंबई टीम की कप्तानी करने वाले हार्दिक का अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के लिए खूब ट्रोल किया गया था। इसी बीच हार्दिक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक की चर्चाएं होने लगीं है। ऐसी भी अफवाह उड़ी थी कि हार्दिक और नताशा में तलाक हो चुका है, लेकिन अब नताशा की इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चल रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक है। हार्दिक और नताशा के बीच पिछले कुछ दिनों से दूरियां चल रही थीं। यह भी कहा गया कि…

Read More

– सेंसेक्स की इंट्रा-डे में 915 अंक और निफ्टी की 289 अंक की छलांग नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम से लगे जोरदार झटके के बाद घरेलू शेयर बाजार अब उबरता हुआ नजर आ रहा है। केंद्र में भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने की संभावना लगभग तय हो जाने के कारण आज लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार का अंत किया। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 915 अंक और निफ्टी 289 अंक तक उछलने में सफल रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.93 प्रतिशत और निफ्टी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन शेयर बाजार के अचानक धड़ाम हो जाने को घोटाला बताते हुए कांग्रेस ने सीधे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर निशाना साधा और जेपीसी जांच की मांग कर डाली। राहुल गांधी ने कहा विपक्ष में बहुत ताकत है और संसद की स्थिति बदल गई है। हम जेपीसी करवाएंगे। गुरुवार की शाम कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में नवनिवार्चित सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक जून 2024 को लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी होने के बाद 3 जून को स्टॉक मार्केट ने ऊंचाईं छूने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके…

Read More

रांची। रिटायर्ड प्रोफेसर का करीबी बनकर उनके खाते से 20.21 लाख की निकासी कर ली। इसे लेकर रोहित सिन्हा नामक व्यक्ति ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बुआ भारती सिन्हा हेसाग में रहती है। घर में गिर जाने से उनका दायां पैर टूट गया है और शारीरिक रूप से बहुत कमजोर है। बुआ भारती सिन्हा की नजर कमजोर है और वह कान से भी कम सुनती है। जिस कारण बैंक, बाजार, डॉक्टर, निर्मला कॉलेज या फिर अन्य काम से आने-जाने के लिए एक ऑटो चालक सुनील साहू का सहयोग लेती थी।…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद की जांच करने गए अरेराज सीओ के साथ एक पक्ष ने हाथापाई और गलौज की है। सीओ के आवेदन पर गुरुवार को एक नामजद सहित पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सीओ के साथ हाथापाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना गोबिंदगज थाना के रढिया गांव का बतायी गयी है।जहां दो लोगो के बीच जमीनी विवाद के आवेदन पर जांच के लिए अरेराज सीओ उदय प्रताप सिंह गोबिंदगज थाना पुलिस के साथ पहुंचे थे। जांच के दौरान एक पक्ष…

Read More

नवादा। नवादा जिले के राजौली थानाक्षेत्र के एनएच 20 पर गुरुवार को सिमरकोल मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक के झटके से एक ऑटों पलट गया, जिसमें सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये,जिसे ग्रामीणों के सहायता से इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल रजौली लाया गया,जहां चिकित्सक दिलीप कुमार,मुकेश कुमार और सतीश चंद्रा के घायलों का इलाज किया।घायलों में एक महिला को गंभीर चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिये नवादा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने एसआई सत्यमेव कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुँचा और अस्पताल में इलाजरत लोगों का हालचाल जाना।घायलों में नौरंगी लाल,रौशन…

Read More

भागलपुर। भागलपुर के सिटी एसपी श्रीराज ने गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते 17 अप्रैल की रात्रि में नाथनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चौकी नियामतपुर के रहने वाले निरंजन कुमार को बंगाली टोला में अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो शूटर सुशील कुमार मंडल को मुंगेर से और दूसरे संजय मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया गया। उल्लेखनीय हो कि इस कांड में एक व्यक्ति को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चूका…

Read More

रांची। बैंक में बैठ कर घंटों रेकी कर लूट करनेवाले गिरोह का रांची पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के आधा दर्जन लोग करीब तीन माह से झारखंड में रह कर घटना को अंजाम दे रहे थे। आरोपी सिल्लीगुड़ी से चोरी की स्कूटी से रांची पहुंचा था। रांची में स्कूटी में फर्जी नंबर लगा कर रेकी करता था। गिरोह के लोग टारगेट सेट करके उनका पैसा उड़ा देते थे। रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में आनंद ग्वाला और बिजेंद्र ग्वाला के नाम शामिल है। दोनों बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले के…

Read More

गांड्डा। गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमडीया बांध के पास एक पेड़ से दो लोगों की लाश लटकी मिली है। इम मामले की जानकारी होते ही एसडीपीओ जेपी एन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने बताया है कि दोनों नाबालिग हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पहली नजर में यह प्रेम प्रसंग क मामला लग रहा है। दोनों बच्चों की उम्र करीब 15 साल है। हालांकि उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दोनों मृतकों के…

Read More

पटना। बिहार में बदल रहे मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस सबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक संचालित होंगे। बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूरा शिड्यूल जारी करते हुए जारी आदेश में कहा है कि शिक्षकों को सुबह 6:20 बजे स्कूल पहुंचना होगा और साढ़े 6 बजे स्कूलों को खोलना होगा। साढ़े 6 बजे से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी। 6:45 बजे से 7:20 बजे तक पहली कक्षा,…

Read More