रांची। झारखंड में एक बार फिर तपिश बढ़नेवाली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.।साथ ही 15 से 19 मई तक राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 20 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और आंधी के साथ हुई बारिश बता दें कि मंगलवार को राज्य के उत्तरी भाग गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह,…
Author: admin
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। सरयू राय की जुबानी जंग ढुल्लू महतो से तब से ही जारी है, जब से उनको धनबाद से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। एक बार फिर सरयू राय ने हमला किया है। उन्होंने ढुल्लू महतो पर 50 से भी अधिक ग्रामीणों की जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। सरयू राय ने कहा है कि ढुल्लू महतो ने भोले भाले ग्रामीणों की जमीन पर जबरन कब्जा कर चहारदीवारी बना कर घेर दिया है। दरिदा और लेढीडूमर मौजा की 200 एकड़…
रांची। एतवा साहू हत्याकांड के आरोपी पीएलएफआइ के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप को रांची सिविल कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। इस मामले का ट्रायल रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट में चला। पुलिस ने सूचक चामू साहू के आरोपों को साबित करने के लिए पांच गवाह कोर्ट के समक्ष पेश किये, लेकिन सभी गवाह और पुलिस द्वारा पेश किये गये साक्ष्य यह साबित करने में नाकाम रहे कि तिलकेश्वर गोप ने एतवा साहू की हत्या की थी। उसके बाद कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में तिलकेश्वर गोप को…
-पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पटना के दीघा घाट पर आज शाम ही सुशील मोदी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। उनके अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। वह शाम को पटना पहुंचेंगे। फूलों से सजी पुलिस की गाड़ी में सुशील मोदी का पार्थिव शरीर हवाई अड्डा से हार्डिंग रोड, आर ब्लॉक ओवरब्रिज, चिरैयाटांड़ पुल, डॉ.…
चतरा। पुलिस ने कुख्यात बदमाश लालू साव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच राउंड कारतूस, 2.700 किलो अफीम और एक बिना नंबर की बाइक जब्त किया है। जब्त अफीम लूटा हुआ है। लालू साव सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 181/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने मंगलवार को बताया कि चतरा के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी लालू बहन के घर कठौतिया…
विशेष सबसे अधिक सिंहभूम में डाले गये वोट, खूंटी एकदम पीछे-पीछे पलामू संसदीय क्षेत्र में सबसे कम मतदाता बूथों तक पहुंच सके नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबसे बड़ी पंचायत, यानी संसद की निचले सदन लोकसभा के लिए चल रहे 18वें आम चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को समाप्त हो गया। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इनमें झारखंड की चार सीटें भी शामिल हैं। इस चरण में 1717 प्रत्याशियों की किस्मत को देश के…
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद काशी की जनता का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने नामांकन की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस ऐतिहासिक सीट के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात है। जनता के आशीर्वाद से पिछले दशक में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। आने वाले समय में काम की यह गति और भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि काशी के मेरे परिवारजनों…
खास बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरीय नेताओं ने शोक जताया। पटना लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सजाए गये वाहन पर में उन्हें घर ले जाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है। उनके घर के बाद पार्थिव शरीर…
नई दिल्ली। दिल्ली में तीसरी बार फिर से अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। दिल्ली के दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल तथा कई और अस्पतालों में बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। मामले की सूचना मिलने पर सभी जगह दमकल विभाग व दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने सर्च ऑपरेशन जारी है। दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक उन्हें मंगलवार सुबह कई अलग-अलग अस्पतालों से कॉल्स मिली हैं। इनमें जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और दीप चन्द बंधु…
साउथ अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या ने 2004 में शादी की और 2022 में अलग होने का फैसला लिया। उनकी 18 साल की खुशहाल जिंदगी वहीं खत्म हो गई। उनके इस फैसले से उनके पूरे परिवार और प्रशंसकों को झटका लगा। अब ऐश्वर्या और धनुष के तलाक के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। गायिका सुचित्रा ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दावा किया कि धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के बाद एक-दूसरे को धोखा दिया और उनके विवाहेतर संबंध थे। सुचित्रा ने कहा कि शादी के बाद ऐश्वर्या और धनुष दूसरे लोगों के साथ डेट पर जाते थे। सुचित्रा…
ढाका। बांग्लादेश ने मंगलवार को आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है। नजमुल हुसैन शांतो को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टी-20 विश्व कप 1 जून से यूएसए और वेस्ट इंडीज में शुरू होगा। बांग्लादेश ने रविवार को खत्म हुई पांच मैचों की श्रृंखला में जिम्बाब्वे को 4-1 से हराया। जिसके बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया। अनुभवी हरफनमौला शाकिब अल हसन को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 में लगभग एक साल के बाद बांग्लादेश के लिए इस प्रारूप में वापसी…