फारबिसगंज/अररिया। अररिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रवि कुमार की न्यायालय ने फारबिसगंज थाना के थानाध्यक्ष से सशरीर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण की मांग की है। वही, न्यायालय ने यह स्पष्टीकरण लंबित अग्रिम जमानत याचिका 414/2024 की सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया है। न्यायालय ने आदेश फारबिसगंज थाना प्राथमिकी संख्या 1354/2022 में अग्रिम जमानत याचिका पर लंबित कांड दैनिकी के संबंध में जारी किया। न्यायालय ने बीते 16 फरवरी 2024 को रिकयुजिसन नम्बर 251/2024 के द्वारा कांड दैनिकी की मांग की गई थी। इसके बाद पुनः न्यायालय ने रिकयुजिसन नंबर 399/2024 दिनांक 7 मार्च के माध्यम से स्मार पत्र…
Author: admin
08 आइएमए (आइएमसी, झारखंड चैप्टर) एवं झासा की राज्य इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आइएमए भवन, रांची में संपन्न हुई। इसमें चिकित्सकों ने संबंधित समस्याओं एवं लंबित मांगों पर चर्चा की। इस दौरान कहा गया कि मॉडर्न मेडिसिन, होम्योपैथी, आयुर्वेद सभी की अपनी पहचान है, अपना इतिहास है। मरीज की देखभाल एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेडिसिन की सभी पद्धति को मिक्स कर देना भयावह होगा। इसीलिए मिक्सोपैथी के प्रयास को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। आइएमए (झारखंड चैप्टर) के प्रेसिडेंट डॉक्टर एके सिंह ने चर्चा करते कहा कि देश के 23 राज्यों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ…
पलामू। पलामू लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग कराकर मतदानकर्मी अब मेदिनीनगर लौट रहे हैं। इसी कड़ी में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ इलाके के आठ मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराकर पोलिंग पार्टियां लौट गई हैं। वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से सभी को वापस लाया गया। चियांकी हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर मतदानकर्मियों को लेकर उतरा। यहां से विभिन्न वाहनों में सवार होकर मतदानकर्मी जीएलए कालेज कॉउंटिंग सेंटर पहुंचे और वज्रगृह में ईवीएम को सील कराया। नक्सलियों के गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ से चुनाव कराकर लौटने पर मतदान कर्मियों के चेहरे पर खुशी के भाव देखे गए। वोटिंग करवा कर वापस…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कांग्रेस कोटा से ग्रामीण विकास मंत्री बने आलमगीर आलम अगर आज पूछताछ के लिए इडी कार्यालय पहुंचेंगे, तो उनका सामना ओएसडी संजीव लाल से होगा। मंत्री को पूछताछ के लिए 14 मई को इडी ने बुलाया है। सोमवार को इडी ने न्यायालय से अनुरोध किया कि मंत्री के ओएसडी रहे संजीव लाल और करोड़पति नौकर जहांगीर आलम को सामने बैठा कर पूछताछ करनी है। इसलिए आठ दिन की रिमांड अवधि बढ़ाई जाये। कोर्ट ने पांच दिन की इजाजत दे दी है। संजीव लाल ने पूछताछ के दौरान यह कबूला है कि वह कमीशन वसूला करता था…
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, कल पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर, कैंसर से थे पीड़ित पटना (आजाद सिपाही)। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय तक पहचान रहे दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी नहीं रहे। बिहार के पूर्व उप मुख्यमत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा…
नई दिल्ली। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद हर महिला का शरीर पहले जैसा नहीं रहता है। महिलाओं का वजन इतना बढ़ जाता है कि वे पहले जैसे शेप में आने के लिए खूब मशक्कत करती हैं। ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। हाल ही में, ट्विंकल ने बताया कि डिलीवरी के बाद वह एक अट्रैक्टिव लड़की से गाय बन गई थीं। दाऊद इब्राहिम के लिए किया था डांस? ट्विंकल खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करती हैं, जो मिनटों में वायरल हो जाता हो। इन दिनों वह इस रूमर को…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य के चार लोकसभा क्षेत्रों में संपन्न हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता का आभार प्रकट किया। मरांडी ने कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास और भरोसा जताया है। मतदान प्रतिशत को देखते हुए यह स्पष्ट है कि जनता तीसरी बार मोदी सरकार के लिए संकल्पित है। श्री मरांडी ने चुनाव आयोग,सुरक्षाबलों एवं मतदान कर्मियों का भी आभार प्रकट किया।
विशेष -सिमरिया की सभा ने इन तीनों सीटों पर पैदा कर दी है अजीब सी लहर -भाजपा की राह हो गयी आसान, बढ़ गयीं इंडी अलायंस की चुनौतियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की अपनी दूसरी चुनावी यात्रा में शनिवार को चतरा के सिमरिया में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में कितने लोग शामिल हुए और उनका वोट भाजपा को मिलेगा या नहीं, इस पर विवाद होता रहेगा, लेकिन इस रैली के बाद एक बात साफ हो गयी कि पीएम मोदी की इस यात्रा ने राज्य की तीन संसदीय सीटों, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में होनेवाले चुनाव का…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य की चार लोकसभा सीटों पर हुई वोटिंग के बाद दावा किया कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत इन सीटों पर तय है। मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में राज्य के चार लोकसभा क्षेत्र सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा एवं पलामू में मतदान संपन्न हो गया है। मतदान के पश्चात यह स्पष्ट हो गया कि इंडिया गठबन्धन के झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो गई है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 4 चरणों में होने वाले…
रांची। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व सरमा 15 मई को हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ सरमा रामगढ़ जिले के रजरप्पा डीएवी मैदान में 11:00 से आयोजित जनसभा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे। असम के सीएम गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा के ब्लॉक मैदान-देवरी में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विकास प्रीतम, एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कोडरमा जिला…
-भाजपा ने बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए जनता और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग का जताया आभार रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसमें चार लोकसभा सीट के लिए मतदान हुए। झारखंड की जनता ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान किया। जनता के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि इन चारों लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। उक्त बातें श्री साहू ने सोमवार को हरमू रोड स्थित…