Author: admin

पटना। बिहार लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पांच सीटों पर कड़ी सुरक्षा में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक कुल वोटिंग 34.44% हुई है। वहीं मुंगेर में दोपहर 1 बजे तक 35.09%,  बेगूसराय में 33.02% , दरभंगा में 33.13% उजियारपुर में 34.90%,  और समस्तीपुर में 36.28% वोटिंग हुई है। इस चरण में 95, 83,662 मतदाता 9447 बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। और वोटर्स में कफी उत्साह देखा जा रहा है। दिग्गजों नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  वहीं मुंगेर में चुनाव ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट…

Read More

भागलपुर। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कम्पनी बाग स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय प्लस टू विद्यालय में कक्षा 8 के छात्र अखिलेश कुमार ने कक्षा में पंखे के हुक लटक कर आत्महत्या कर लिया। घटना बीते देर रात की है जबकि विद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी सोमवार सुबह हुई। घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस और फोरेंसिक जाम टीम मौके पर पहुंची। उधर मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि बीते शाम से ही उनका लड़का हॉस्टल से गायब हो गया था। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। वहीं आज सुबह…

Read More

-चुनाव आयोग को मिली 350 शिकायतें कोलकाता। पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर सोमवार सुबह नौ बजे तक 15.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में राज्य की बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्द्धमान पूर्व, बर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर (आरक्षित) और बीरभूम सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। कुल 1.45 करोड़ मतदाता लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 हजार 507 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इनमें 73 लाख 84…

Read More

– कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा स्थानीय संगठन झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब 16 मई के स्थान पर 15 मई को झांसी में रोड शो करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री का रोड शो लक्ष्मी गेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए दतिया गेट बाहर तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो के रुट को फाइनल किया जा रहा है। दोपहर लगभग तीन बजे इस रोड शो की शुरुआत होगी और शहर का भ्रमण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव के स्टार प्रचार के रूप में इस समय…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में आज उप्र की 13 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इन सीटों पर 11 बजे तक कुल 27.12 फीसदी मतदान है। सबसे अधिक मतदान देश और दुनिया को अपनी खुशबू से महका देने वाली कन्नौज लोकसभा सीट पर 29.90 प्रतिशत हुआ है, जबकि सबसे कम औद्योगिक नगरी के रूप में देश में विख्यात कानपुर नगर सीट पर 21.36 प्रतिशत मत पड़े हैं। पहले दो घटें के मतदान में इत्र नगरी कन्नौज की हॉट सीट मतदान के मामले में दूसरे स्थान पर था। इस सीट पर भाजपा और सपा के…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में आज उप्र की 13 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। पहले दो घंटों में इन सीटों पर कुल 11.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान सीतापुर लोकसभा सीट पर 14.28 प्रतिशत हुआ है जबकि सबसे कम शाहजहांपुर सीट पर 5.94 प्रतिशत मत पड़े हैं। इत्र नगरी कन्नौज की हॉट सीट पर अभी तक कुल 14.23 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर है। इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकबाला है। फिलहाल मतदेय स्थालों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हुईं हैं और कड़ी सुरक्षा में…

Read More

मुंबई। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को मतदाताओं से बेदाग उम्मीदवारों को ही अपना वोट देने की अपील की। अन्ना हजारे ने आरोपित उम्मीदवारों को मतदान न करने की भी अपील की है। अन्ना हजारे ने सोमवार को अहमदनगर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मौके पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि देश की चाबी मतदाताओं के हाथ में है इसलिए इस चाबी का सही इस्तेमाल कर सही उम्मीदवार को चुना जाना चाहिए। अन्ना हजारे ने कहा “आज लोकतंत्र का बहुत बड़ा उत्सव है और सभी को इस उत्सव में भाग लेना चाहिए और मतदान करते समय चरित्रवान…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी और कन्नौज से अखिलेश यादव के अलावा कई दिग्गज समेत 130 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला दो करोड़ 47 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। उत्तर प्रदेश में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शाहजहांपुर (सुरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (सुरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (सुरक्षित) में…

Read More

रांची। इडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन ने जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। इससे पहले चार मई को सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन और इडी की ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बहस के दौरान बचाव पक्ष ने हेमंत सोरेन को जमानत देने के लिए दलीलें पेश की जबकि इडी ने उनकी दलीलों का पुरजोर विरोध किया था। जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिवक्ता के माध्यम से 15 अप्रैल को जमानत…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को तेलंगाना की सभी सीटों पर मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने परिवार के साथ महबूबनगर निर्वाचन क्षेत्र के कोडंगल में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने अमिट स्याही लगी उंगली भी दिखाई। हैदराबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने भी वोट डाला। इसके बाद उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि मतदाता अपने वोट के इस्तेमाल से लोकतंत्र को मजबूत करें।

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि चार सीटों पर झारखंड में मतदान चल रहा है। राज्य के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र की जनता झारखंड की अस्मिता और अपने हक-अधिकार की रक्षा के लिए अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगी। जनता देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने मतों का उपयोग करेगी। सोरेन ने सोमवार को इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि यह पहली बार होगा जब राज्य में इस महापर्व के अवसर पर झारखंड वासी हेमंत सोरेन के बगैर चुनाव में अपनी भूमिका निभायेंगे।…

Read More