रांची। खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान के दौरान वेब कास्टिंग के जरिए प्रशासन लगातार बूथों पर पैनी नजर रख रहा है। समाहरणालय ब्लॉक-ए कमरा संख्या-207 स्थित कंट्रोल रूम से उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा भी लगातार कंट्रोल रूम में आकर सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। दूसरी ओर पहाड़ों की गोद में स्थित जारगो मतदान केंद्र में वोटिंग का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केंद्रों में…
Author: admin
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण मध्य प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में सोमवार सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा जारी किया है। प्रदेश में चौथे चरण में सभी आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 32.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सभी आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सुबह से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक इन क्षेत्रों में 32.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया…
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 87.98 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। सीबीएसई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कक्षा 12वीं के विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। 12वीं के लिए इस साल लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें इस साल का कुल पास छात्रों का प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। पिछले वर्ष से छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.65 फीसदी की वृद्धि हुई है। सीबीएसई बोर्ड…
काठमांडू। नेपाल से आईपीएल खेलों में सट्टेबाजी के मामलों में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने काठमांडू से एक व्यक्ति को 200 करोड़ रुपये से अधिक की सट्टेबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक युवक को क्रिप्टो करेंसी के मार्फत ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भारत में चल रहे आईपीएल खेलों में सट्टेबाजी कराने के आरोप में 24 वर्षीय अनिल ढुंगाना को गिरफ्तार किया गया है। काठमांडू क्राइम ब्रांच के एसएसपी सानुराम भट्टराई ने बताया कि अपने मोबाइल नंबर से 56 बैंक खातों…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सिलसिलेवार दो पोस्ट कीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रिय एग्जाम वारियर्स, आप सभी को बधाई, जिन्होंने सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। मुझे आपकी उपलब्धि और आपके अथक समर्पण पर बेहद गर्व है। मैं आपके समर्थक परिवारों और समर्पित शिक्षकों के प्रयासों को भी स्वीकार करता हूं, जिनका अटूट समर्थन इस सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।…
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपसे मैं वादा करता हूं कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी, इंडी गठबंधन के हाथ में पावर आई तो गरीबों और किसानों के कर्ज माफ करा दूंगा। राहुल गांधी सोमवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी दौरे पर हैं। वह महराजगंज में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि एक जुलाई 2024 को बहुत बड़ा जादू होने वाला है। 8,500 रुपये महिलाओं के खाते में पड़ेंगे तो यकीन हो जाएगा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी…
कुल लोकसभा – 4, कुल मतदाता – 64,58,036, पुरुष मतदाता – 32,38,955, महिला मतदाता – 32,19,039, फर्स्ट टाइम वोटर – 2,48,767, 100+ उम्र वाले वोटर – 481, पोलिंग स्टेशन – 7595, बैलेट यूनिट – 9114, कंट्रोल यूनिट – 9114, वीवी पैट – 9874, मतदान कर्मी – 30380 रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। झारखंड में चौथे चरण में चार लोकसभा सीटों (लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम) में भी सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम शाम…
अररिया।अररिया फारबिसगंज फोरलेन सड़क में पोठिया ओवर ब्रिज के पास रविवार की देर रात एक अनियंत्रित ऑल्टो कार ने सड़क के किनारे खड़ी एक महिला एवं एक व्यक्ति को टक्कर मार दी,जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अनियंत्रित ऑल्टो कार भी डिवाइडर से जा टकराई,जिसमे कार चला रहा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृत महिला लाजिना खातून उम्र 45 वर्ष पति मुहम्मद शरीफ हिंगना औराही वार्ड संख्या 5 की निवासी है, जबकि गंभीर रूप से घायल राजकुमार पिता खोकन व्यापारी भी हिंगना…
पश्चिमी सिंहभूम। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को मतदान किया। गीता कोड़ा और मधु कोड़ा ने गृह क्षेत्र पताहातू में आम मतदाताओं की कतार में खड़े होकर मतदान किया। इससे पूर्व मतदान की प्रक्रिया पूरी की और अंगुली में स्याही लगवायी। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की।
रांची। खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रांची जिला अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटिंग सोमवार सुबह सात बजे से जारी है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद सुबह से नक्सल इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहे है। तमाड़ इलाके में पड़ने वाले एक-एक बूथों पर खुद जाकर निरीक्षण कर रहे है। नक्सल प्रभावित इलाका तमाड़ के रायडीह के मतदान केंद्र पर एसएसपी ने वोटरों से बातचीत की। साथ ही किसी तरह की कोई परेशानी होने सुरक्षा बलों को सूचना देने की बात कही। सभी मतदान केंद्र पर जिला पुलिस बल के अलावा केंद्रीय सुरक्षाबलों की…
सरायकेला। केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने सरायकेला- खरसावां में सोमवार को मतदान किया। मुंडा ने खेलारीसाई के पूर्व प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 172 में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया।