Author: admin

रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अमित शाह हमारे लिए वरदान हैं। वह जहां-जहां आयेंगे, वहां दो से चार हजार लोग जुटेंगे। 30 मई तक अमित शाह झारखंड में ही रहें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि 14 सीट इंडी गठबंधन को मिले। वे शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि अमित शाह की जो भाषा है, वह बड़ा अजीब है। उन्होंने कहा कि उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। यह गुजरात नहीं झारखंड है। यहां कोई धमकी नहीं दे सकता। जनता जवाब देगी। यहां बीजेपी को उल्टा कर सीधा कर दिया जायेगा। 13…

Read More

रांची। झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारी कल्याण समिति ने झारखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव में इंड गठबंधन के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा शनिवार को रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने कहा कि एक लाख 25000 झारखंड आंदोलनकारियों ने आवेदन जमा किया है। जिसमें से 25000 आंदोलनकारी को चिन्हित किया गया है और उसमें 9000 आंदोलनकारियों को पेंशन भी मिलने लगा है। भाजपा ने झारखंड अलग राज्य या देश के लिए कभी कोई आंदोलन नहीं किया, जबकि झामुमो धर्म और जाति की राजनीति नहीं…

Read More

पलामू। पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार का शोर शनिवार को थम गया। अब प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर संपर्क साध रहे हैं और समर्थन की अपील कर रहे हैं। बता दें कि पलामू लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जायेंगे। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। शनिवार को 213 बूथों के लिए 852 मतदानकर्मी जीएलए कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना हुए। रविवार को 1257 बूथों के लिए मतदानकर्मी रवाना होंगे। पलामू लोकसभा सीट के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के वीडी राम, राजद की ममता…

Read More

-सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस शुरू रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पढ़ाई के प्रति समर्पित होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परिश्रम ही एक मात्र विकल्प है। युवा अपने विचारों व ज्ञान के साथ नए कौशल ग्रहण करें। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों पर ले जाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। सुदेश महतो ने यह बात सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज में रीसेंट ट्रेंड्स इन कम्प्यूटेशनल एंड मैथमेटिकल एनालिसिस इन इंजीनियरिंग एंड साइंस विषय पर शनिवार…

Read More

-कुजू के सुगिया वन क्षेत्र से ओरमांझी ले जाया जा रहा था कोयला रामगढ़। जिले में कोयला तस्करों का दिमाग पुलिस से भी तेज चल रहा है। वे लोग तस्करी के इस धंधे को सुचारू रूप से चलने के लिए कई तिकड़म लगा रहे हैं। कभी ट्रक, कभी मीनी ट्रक और कभी टाटा सुमो से कोयले की तस्करी हो रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब रामगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को एक टाटा सुमो विक्टा गाड़ी को टोल गेट के समीप जांच के दौरान पकड़ा। इस गाड़ी से डेढ़ टन अवैध कोयला जप्त किया गया। इस मामले में सब…

Read More

तानाशाही ताकतों को उखाड़ फेंके : मंत्री मिथिलेश चिनियां के आइटीआइ मैदान में इंडिया गठबंधन की चुनावी जनसभा आयोजित चिनिया(गढ़वा)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा की बात और भाजपा की चाल कदम-कदम पर बदलते रहती है। झूठे सपने दिखलाकर भाजपा सत्ता में बने रहना चाहती है। उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए श्रीमती सोरेन ने कहा कि सभी लोग वोट की चोट कर भाजपा की चाल को ठीक कर दें। आगामी 13 मई को पलामू लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईयां को लालटेन छाप पर वोट देकर पलामू…

Read More

-मतदान के लिए सिर्फ मतदाता सूची में नाम होना जरूरी : के रवि कुमार रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को कहा कि चौथे चरण में मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान को सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य समझते हुए 13 मई को मतदान करने जरूर जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं भी है या कहीं खो गया है तो उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो वे बिना वोटर पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड)…

Read More

हजारीबाग। स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांजनों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एम्फी थियेटर, झील परिसर हजारीबाग में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे। इन्दु प्रभा खालखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाग लेकर मत का प्रयोग करें। साथ ही परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। दिव्यांगजनों ने ‘पांव नहीं तो पहियों पे आओ लेकिन अपनी राय बताओ’ का नारा लगाया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जैसे ट्राई साईकिल रेस,…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना हैं। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के तहत रांची जिले के तमाड़ विधानसभा क्षेत्र और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के मांडर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसे लेकर शनिवार को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीसी नेगी और निर्वाची पदाधिकारी 08-संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में माइक्रो ऑर्ब्जवर, पीठासीन पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की थर्ड रैन्डमाइजेशन पूरी की गयी। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी मांडर विधानसभा क्षेत्र, सहायक…

Read More

पलामू। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 320 आर्म्स लाइसेंसधारियों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शस्त्र शाखा से आदेश पत्र जारी किया गया है। वैसे शस्त्र लाइसेंसधारी जिन्होंने अपने शस्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं कराया, शस्त्र को स्थानीय थाने में जमा भी नहीं कराया और ना ही जमा से विमुक्ति के लिए स्क्रीनिंग समिति के बैठकों में आवेदन किया, वैसे 320 आर्म्स लाइसेंसधारियों का लाइसेंस रद्द किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने उनका लाइसेंस रद्द किया है। इस बाबत सभी संबंधित शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को जिला शस्त्र शाखा से आदेश…

Read More

काठमांडू। प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस बजट सत्र के दौरान होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट को पेश करने के दौरान अवरोध उत्पन्न करेगा। उसने सदन में सरकार के खिलाफ और अधिक सख्त लहजे में विरोध जताने का संकेत दिया है। शनिवार को नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा के निवास पर पार्टी के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों और शीर्ष नेताओं की अनौपचारिक बैठक में सदन में सरकार के खिलाफ कड़ा प्रतिवाद करने की रणनीति बनाई गई है। इस बैठक के बाद पार्टी के महामंत्री गगन थापा ने बताया कि सरकार के रवैये से यह स्पष्ट है कि वो ना…

Read More