पटना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर भाजपा को मात देने की रणनीति तय की। हालांकि, कांग्रेस की बैठक के बीच ही कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है।…
Author: admin
पलामू। जिले के सतबरवा प्रखंड के तुंबागड़ा में शनिवार को नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) में निर्माण करने वाली भारत वाणिज्य कंपनी के संवेदक के चार कर्मियों को रैयतों ने बंधक बना लिया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को छुड़ाकर थाना ले गयी। रैयतों द्वारा आरोप लगाया गया कि संवेदक के सभी कर्मी गांव में जबरन जाकर लोगों को एलपीसी बनाने के लिए धमकी दे रहे थे। सूचना के बाद रैयत एकजुट हुए एवं विरोध किया और उन्हें आधे घंटे तक एक जगह पर बैठाकर रखा गया। थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि एनएच बना…
खूंटी। झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सभी समुदायों के विकास के लिए काम कर रही है, वाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो अथवा कोई अन्य समुदाय का हो, भाजपा की सरकार सबको साथ और सबका विश्वसस लेकर काम कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमानों में इसका काफी प्रभाव है और इस बार केंद्र में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। कामल खान शनिवार को राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के खूंटी जिलाध्यक्ष मो शफीक खान और मंडल अध्यक्ष…
रांची। रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने एनएसयूआइ की छात्र पंचायत में कहा कि बीजेपी सरकार की ओर से चलायी जा रही अग्निपथ योजना को निरस्त किया जायेगा। इससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। छात्र पंचायत का आयोजन एनएसयूआइ नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में नामकुम में किया गया था। सहाय ने कहा कि संवाद से ही समाधान निकलता है। छात्र पंचायत के माध्यम से छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर रही हूं, जिससे उनकी समस्याओं को समझ कर समाधान निकाला जा सके। कहा कि मोदी सरकार में पूरे देश के छात्र और नौजवान…
-मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्मकुमारी इशु बहन ने अनुभव साझा किये रांची। हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के ओम शांति रिट्रीट सेंटर से मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्मकुमारी इशु बहन ने अनुयायियों से अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि हर पल जीवन का आनंद लें। हमेशा खुश रहें। खुशी जैसी कोई दूसरी खुराक नहीं है। उन्होंने बताया कि हर पल खुश रहने के लिए राजयोग का अभ्यास आवश्यक है। परमात्मा हजार भुजाओं से सदा हमारे साथ है। इसी भावना को आत्मसात कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहना है। परमात्मा से आत्मा…
रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। यह हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गये। इसी दौरान दोनों बच्चे डूब गये।
रांची। पीएम नरेंद्र मोदी की गिरीडीह के बिरनी में रैली 14 मई को है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इसके लिए रविवार से करीब 2000 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें 50 इंस्पेक्टर, 280 एसआइ और एएसआइ, 1146 लाठी बल, 50 यातायात पुलिसकर्मी, दो बीडीएस की टीम, दो हिट टीम, तीन डॉग स्कवायड सहित इको की आधा दर्जन टीम तैनात रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी के रैली को लेकर यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से बदली रहेगी, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। पीएम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर हथियाबंद जवान तैनात रहेंगे। 2000 पुलिस…
कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिये शनिवार देर शाम से चुनावीं सभाओं का सिलसिला थम जाएगा। जिससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज लोकसभा के झींझक में जनसभा करके भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह लोगों के घरों में जाकर मोदी जी के लिये वोट मांगे और अपील करें कि हमें राम भक्त चाहिए राम विरोधी नहीं। लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के बाद अब चौथे चरण के चुनाव 13 मई को होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को सभी लोकसभाओं…
कानपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि यदि विपक्षी दलों का गठबंधन आईएनडीआईए सत्ता में आया तो देश में एक बार फिर आतंकवाद और नक्सलवाद का दौर शुरू हो जाएगा। कांग्रेस शासनकाल में आतंकी धमाकों से निर्दोष जनता और जवानों की जान जाती थी, लेकिन मोदी सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। वर्ष 2014 के बाद से देश में कहीं भी आतंकी विस्फोट नहीं हुए। योगी ने कहा कि देश के विकास और आतंकवाद से मुक्ति के लिए कानपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जितायें। लोकसभा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बंदूकों के साथ पकड़ा गया है। दावा है कि शुक्रवार की मध्य रात्रि ये लोग बंदूक लेकर इलाके में घूम रहे थे और उसकी सप्लाई करने की फिराक में थे। इनका मकसद हथियारों के दम पर चुनाव के समय हिंसा फैलाने का था। इसकी भनक लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सह प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को इस…
दुमका। झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहीं सीता सोरेन के देवर और झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन ने दावा किया था कि सीता सोरेन का भाजपा से मोहभंग हो गया है और वह वापस अपने परिवार में लौट सकती हैं। सीता सोरेन गुरुवार को दुमका में ससुर शिबू सोरेन के आवास पर गयी थीं, जहां बसंत सोरेन से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके अगले दिन शुक्रवार को बसंत सोरेन ने कहा था कि मोदी परिवार से उनका भ्रम टूट गया है। अब वह शायद वापस सोरेन परिवार में लौटना चाहती हैं।…