रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी अमर कुमार पांडे ने गुरुवार को बताया कि छापेमारी के क्रम में पांच थाना क्षेत्र से पुलिस ने दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कांके थाना क्षेत्र से सूरज पाहन, खेलगांव थाना से अर्जुन, आकाश कुमार उर्फ संदीप महली, ओरमांझी थाना से उमेश मंडल, सिल्ली थाना से टिपन कुमार, राजेश महतो, मूलचंद बेदिया, कुलदीप मुंडा, अजहरुद्दीन और विजय प्रजापति शामिल है।
Author: admin
विशेष ‘मोदी बनाम एंटी मोदी’ के आगे एक-एक कर ध्वस्त हो रहे हैं स्थानीय मुद्दे प्रचार अभियान में सुदेश के उतरने से अर्जुन मुंडा को मिला बड़ा सहारा इस बार भी ‘टाइट’ होनेवाला है खूंटी लोकसभा सीट का चुनावी मुकाबला खूंटी लोकसभा सीट झारखंड की सभी 14 सीटों में से खासी चर्चित सीट है, क्योंकि यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा की तरफ से लगातार दूसरी बार उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 2019 में बहुत ही टाइट फाइट हुई थी। अर्जुन मुंडा ने इस सीट को मात्र 1445 वोटों के अंतर से जीता था। जब से लोकसभा चुनाव का आगाज…
रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को रांची पहुंची। वे यहां बेहतर इस्टर्न इंडिया के लिए झारखंड का विकास विषय पर आयोजित गोष्ठी में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। दोनों अतिथियों का झारखंड ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। इसके बाद देश की वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने इस विषय अपनी बातें रखी। इस दौरान उन्होंने राज्य में हो रहे पलायन…
रांची। सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को चुनाव आयोग ने गैस सिलेंडर का चिह्न आवंटित किया है। रांची लोकसभा से इसी चिह्न पर पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इवीएम में गैस सिलेंडर का निशान पांचवें नंबर पर रहेगा। धर्मेंद्र तिवारी ने गुरुवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की बजाय साल में 6000 रुपये किसान सम्मान निधि के नाम पर देकर केंद्र सरकार किसानों को छल रही ही है। अभी जरूरत इस बात की थी कि किसानों को अपने खेत में बहु उपज के विषय में विस्तृत जानकारी दी…
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म इस साल रमजान ईद पर रिलीज नहीं हुई लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश न करते हुए फिल्म ‘सिंकदर’ की घोषणा कर दी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अब सलमान के साथ ऑनस्क्रीन रश्मिका मंदाना रोमांस करेंगी। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादोस करेंगे। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की साउथ में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है लेकिन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ की रिलीज के बाद हिंदी भाषी बेल्ट में उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई। ‘एनिमल’ में उन्होंने रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि का किरदार निभाया था। इसके बाद रश्मिका सीधे भाईजान की फिल्म…
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण खुद को किसी भी विवाद में नहीं डालती हैं। इसके अलावा वह पैपराजी के साथ सकारात्मक नजर आती हैं। अब प्रेग्नेंट दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह काफी खराब मूड में नजर आ रही हैं और उन्हें शूट कर रहे शख्स के कैमरा को अपने हाथ से हटा दिया। वायरल वीडियो में दीपिका कार से उतरकर एयरपोर्ट की ओर जाती नजर आ रही हैं। जैसे ही वह कार से बाहर निकलती हैं तो उनका चेहरा कैमरे की तरफ आ जाता है। इसके बाद जब वह…
रांची। समन का अवहेलना करने मामले में सीजेएम कोर्ट के समन के खिलाफ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार की कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को सुनने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इसे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह पीएमएलए से संबंधित मामला है जिस पर सक्षम कोर्ट ही सुनवाई करेगी। इसलिए इस याचिका को एक्टिंग चीफ जस्टिस की कोर्ट के समक्ष रखा जाये। दरअसल, हेमंत सोरेन की ओर से मामले में दर्ज शिकायतवाद को…
अदा शर्मा ने अपने अभिनय से अपनी पहचान बनाई है। उन्हें एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है जो कम लेकिन असरदार काम करती हैं। उन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ और ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ में दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। सुदीप्तो सेन की निर्देशित फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। अब अदा शर्मा की यह फिल्म ओटीटी पर 17 मई को रिलीज होने जा रही है। आईपीएस नीरजा माधवन के किरदार में अदा शर्मा नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए काम करती दिखेंगी। यह फिल्म जी5 पर…
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में लगभग 40 घंटे तक चला अभियान गुरुवार सुबह समाप्त हो गया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। सोमवार देर रात इलाके में तीन आतंकियों बासित अहमद डार, फहीम अहमद बाबा और मोमिन की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान शुरू किया था। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मंगलवार को मार गिराए गए थे, जिसमें बासित डार और फहीम अहमद बाबा शामिल थे।…
गिरिडीह। गांडेय उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने गुरुवार की सुबह जिले के कोवाड़ में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उसके बाद दिलीप वर्मा ने अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अलगुंडा, बांशीडीह और गादी समेत करीब एक दर्जन गांवों का कड़ी धूप में दौरा किया और ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार देश को लूटने वाले को जेल भेज रही है। इसकी बानगी है रांची में मंत्री के पीएस के घरेलू नौकर के कमरे से लूट के जब्त हुए 35 करोड़ रुपये। उन्होंने कहा…
– देश के शीर्ष खिलाड़ी करेंगे भागीदारी भोपाल। पेरिस ओलम्पिक के लिए शूटिंग (रायफल और पिस्टल) के फायनल सिलेक्शन ट्रायल शुक्रवार, 10 मई से आगामी 19 मई तक राजधानी भोपाल स्थित मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में किया जा रहा है। इस सिलेक्शन ट्रायल में देश भर के 35 शीर्ष खिलाड़ी पेरिस ओलम्पिक में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए निशाना साधेंगे। खेल विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी विकास खराड़कर ने गुरुवार को बताया कि मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध है। भारतीय रायफल संघ ने उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए पेरिस ओलम्पिक के फायनल ट्रायल कराने…