रांची। झारखंड में मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों के ठिकानों से मिले 25 करोड़ रुपये से अधिक मामले की चर्चा पीएम मोदी ने भी की है। ओड़िशा के नबरंगपुर में सोमवार को एक चुनावी सभा में उन्होंने इस मामले को उठाया। कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों के पहाड़ मिले हैं। पीएम मोदी ने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि पैसों की चोरी और अवैध कमाई बंद की जानी चाहिए कि नहीं? ऐसा करने के चलते उन्हें गालियां पड़ रही हैं। उन्हें गाली खाकर भी काम करना चाहिए कि नहीं। जनता के पाई पाई को बचाना चाहिए कि…
Author: admin
-बम स्क्वॉड और पुलिस टीम जांच में जुटी, सभी स्कूलों को एक जैसा ई-मेल मिले अहमदाबाद। अहमदाबाद में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तरह ही कई स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। अहमदाबाद के 23 स्कूलों को बम से उड़ाने का ई-मेल भेजा गया है। अहमदाबाद पुलिस बम स्क्वॉड के साथ इन सभी स्कूलों में बारीकी से जांच में जुटी है। ई-मेल सुबह 7 बजे एक के बाद एक स्कूलों में भेजे गए। सभी ई-मेल में दिल्ली जैसे ही कंटेंट हैं। मेल की लिपि रोमन (अंग्रेजी) में है, लेकिन भाषा हिंदी है। इन स्कूलों में से…
रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संदेश जारी कर कहा है कि रांची में भूमि माफिया के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस तत्पर है। इसके लिए 24 घंटे कार्य करनेवाला एक हेल्पलाइन नंबर 9153886241 जारी किया गया है। एसएसपी ने कहा कि रांची पुलिस के सामने भूमि विवाद के मामले लगातार आते रहते हैं। यूं तो भूमि विवाद के मामले में कानूनी कार्यवाई अपेक्षित है या नहीं, इसपर निर्णय लेने से पहले दोनों पक्ष के कागजातों को देखना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन कुछेक मामलों में अचानक ही कोई भूमि दलाल या जमीन माफिया किसी की जमीन…
रांची। जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर दाखिल राकेश कुमार झा की जनहित याचिका पर सुनवाई सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के स्पेशल आॅफिसर कृष्ण कुमार कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि जेएनएसी क्षेत्र में बिल्डिंग के बेसमेंट या पार्किंग में कब्जा के मामले में 46 बिल्डिंग को चिह्नित किया गया। इनमें से 31 बिल्डिंग पर कार्रवाई कर उसके बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था बहाल करायी गयी। इस पर प्रार्थी की ओर से आपत्ति जताते हुए कोर्ट को बताया गया कि वर्ष…
रांची। राज्यवासियों को तपती गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबध में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि 7 मई को राज्य के अधिकांश हिस्से में बारिश होने की संभावना है। राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में बारिश होने की संभावना है। अन्य हिस्से में बादल छाये रहेंगे। वहीं, 7 मई को राज्य के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गयी है। इसमें रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर में ओलावृष्टि की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही अन्य हिस्सों में बारिश थंडरिंग के साथ 40 से 50…
गिरडीह। गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में इंडी गठबंधन की कल्पना सोरेन और एनडीए के दिलीप वर्मा के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि, कई और अल्पसंख्यक चेहरे भी उप चुनाव में लड़ रहे हैं लेकिन जेएमएम की कल्पना सोरेन और भाजपा के दिलीप वर्मा पिछले कई दिनों से इलाके में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने ताराटांड़, मोहलीडीह, भलपहरी, भूचादाह, जहानाबाद समेत करीब दर्जन भर पंचायतों के गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे लोगों से मिले और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की…
रांची। भारतीय हॉकी ने सोमवार को जूनियर वीमेंस हॉकी टीम की घोषणा की जो यूरोपियन टूर पर जाएगी। 21 से 29 मई के दौरान भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड (ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश और ऑरेंज रूड) के साथ छह मैच खेलेगी। 21 मई से टीम अभियान की शुरुआत करेगी। घोषित की गयी 22 सदस्यीय भारतीय महिला (जूनियर टीम) टीम में झारखंड की भी चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान और संजना होरो शामिल हैं। रजनी केरकेट्टा और नीरू कुल्लू सिमडेगा जिला की तथा बिनिमा धान और संजना होरो खूंटी जिले की…
कोलकाता। सीबीआई की एक टीम दोबारा संदेशखाली पहुंची है। सोमवार की सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी की तीन सदस्यीय टीम नजात थाना क्षेत्र के शिरिश्तला इलाके में दीनू मंडल नाम के शख्स के घर गई। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, शख्स ने शाहजहां शेख और उनकी टीम पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था। सोमवार को सीबीआई ने दीनू के घर जाकर जमीन से संबंधित कागजात की जांच की। बाद में, सीबीआई अधिकारी दीनू को साथ ले गए और उसकी जमीन का दौरा किया। बशीरहाट में जमीन कब्जाने के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में पास करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है। सोमवार दोपहर उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, “इस वर्ष की आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई। मैं आप सभी को भविष्य में और भी अधिक सफलता की कामना करती हूं। जो लोग आज किसी कारणवश सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भविष्य में भी सफल होंगे। सभी को शुभकामनाएं।”
कोलकाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल 10वीं के नतीजे परीक्षा खत्म होने के 37 दिन बाद और 12वीं की परीक्षा खत्म होने के 48 दिन बाद घोषित किए गए। इस साल दोनों परीक्षाओं में राज्य के छात्राओं ने बाजी मारी है। आईसीएसई और आईएससी में लड़कियों का उत्तीर्ण दर 99.65 प्रतिशत और लड़कों का उत्तीर्ण दर 99.31 प्रतिशत है। 12वीं की परीक्षा में 98.92 प्रतिशत के साथ छात्राएं आगे रहीं। 97.53 फीसदी छात्र ही पास हुए हैं। इस साल राज्य के…
पूर्वी चंपारण। जिले के केसरिया-कल्याणपुर मार्ग पर चलती एक कार में आग लग गई,जिसमे ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना केसरिया कल्याणपुर पथ के बहुआरा सुजान गांव के अवध पेट्रोल पंप के समीप की है। घायल ड्राइवर केसरिया थाना क्षेत्र की दरमाहा पंचायत के भुसौलवा के शैलेंद्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। जानकारी के अनुसार राहुल अपनी स्विफ्ट कार से केसरिया से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच पेट्रोल पंप के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग लगने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़…