रांची। श्री सनातन महापंचायत कला प्रकोष्ठ झारखंड की ओर से कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में मां की ममता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी मां की तस्वीर बनाकर उनकी भावनाओं को पेंटिंग के माध्यम से प्रकट किया। हर बच्चों ने अपनी मां के अलग अलग रूपों को रंगो से बयां किया। किसी ने मां को भगवान के रूप में दर्शाया तो किसी ने उन्हें सुपर वूमेन की तरह दिखाया। इस दौरान बच्चों ने कहा कि मां मेरी बेस्ट फ्रेंड है, वह हर वक्त मेरे लिए मौजूद होती हैं।…
Author: admin
रांची। इडी की छापेमारी में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजय लाल के नौकर से घर से नोटों की जब्ती के बाद उन्होंने बयान दिया है। मंत्री ने कहा है कि संजय लाल मेरा पीएस बनने से पहले दो और मंत्रियों के पीएस रह चुके हैं। वे सरकारी मुलाजिम हैं। आलमगीर ने आगे कहा, हम अनुभव के आधार पर पीएस का चयन करते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया है। इन सब बातों को ध्यान में रख कर उनको पीएस बनाया गया। इडी की कार्रवाई में उनका नाम आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप लोग जो खबरों में…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने सोमवार की सुबह रांची में बड़ी कार्रवाई की है। इडी की टीम रांची के अलग-अलग इलाकों में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इडी की छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 25 करोड़ रुपए मिले हैं। यह रकम बढ़ भी सकती है। फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा पीपी कंपाउंड स्थित तेजस्विनी अपार्टमेंट में बिल्डर मुन्ना सिंह के फ्लैट से इडी द्वारा तीन करोड़ रूपया बरामद किए जाने की खबर सामने आ रही है। मुन्ना सिंह मंत्री आलमगीर आलम…
विशेष 13 मई, 2024 का दिन झारखंड के लिए खास होने वाला है। इस दिन झारखंड में पहले चरण की वोटिंग होगी, जिसमें राज्य की चार लोकसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे। इनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक सीट पलामू और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन सीटें, खूंटी, लोहरदगा ओर सिंहभूम शामिल हैं। इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों ने नामांकन भी दर्ज कर दिया है और चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं। प्रत्याशियों के नाम तय करने में भाजपा ने सबसे पहले बाजी मार ली थी। इसका फायदा यह हुआ कि उसके प्रत्याशियों को अधिक समय भी मिला…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षाबलों का सर्च अभियान सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है। भारतीय सेना ने दो आतंकियों के स्केच जारी किए हैं और उन पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला लश्कर-ए-तैयबा के विदेशी आतंकवादी अबू हमजा के नेतृत्व में आतंकवादियों के एक समूह ने किया था। अधिकारियों ने बताया कि एके असॉल्ट राइफलों के अलावा आतंकवादियों ने अमेरिका में निर्मित एम4…
रांची। रांची लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने मोरहाबादी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। यहां यशस्विनी ने जनता से वोट की अपील की। यशस्विनी ने कहा कि मैं आज प्रत्याशी के तौर पर अपना परिचय देती हूं। मैं झारखंड की बेटी हूं। मैं खतियानी हूं। मैंने वकालत बाहर की। मुझे समझ में आया कि मुझे लोगों की मदद करनी है। इसलिए मैंने चुनावी में आने का फैसला किया। सबने झारखंड की धरती का सम्मान बढ़ाया है। इंसानी जिंदगी इसीलिए मिली है। महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना मिलेंगे कांग्रेस प्रत्याशी ने आगे…
रांची। रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। ज़िला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष यशस्विनी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान यशस्विनी सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित अन्य मौजूद थे। नामांकन कर बाहर निकालने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार और समर्थन मिलेगा। चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सांसद संजय सेठ को महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य विषयों पर जनता को जवाब…
गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो ने नामांकन दाखिल कर लिया है। इस दौरान उनके साथ इंडिया गठबंधन के बड़े नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, मंत्री बेबी महतो सहित कई लोग शामिल थे। मथुरा महतो का सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी से हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी आज ही नामांकन दाखिल किया है। बताते चलें कि गिरिडीह लोकसभा के लिये 26 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है। वहीं अब तक 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। जिसमें जयराम महतो भी शामिल हैं। वहीं प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी तेज कर दिया है। हर उम्मीदवार मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में…
बोकारो। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिये बोकारो के नोमरा गांव पहुंच गए हैं। वहां जो तस्वीर निकल कर सामने आ रही है उसमें आप देख सकते हैं कि हेमंत सोरेन अपने परिजनों से चारों तरफ से धिरे हुए हैं। एक तस्वीर में वो अपनी मां रूपी सोरेन और पिता शिबू सोरेन से मिल रहे हैं। उनकी मां भावुक नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में वो पत्नी कल्पना सोरेन के कान में कुछ कहते दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले हो गया था हेमंत सोरेन के…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में रांची के जलस्रोतों के अतिक्रमण एवं रांची शहर के बड़ा तालाब की साफ-सफाई को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई सोमवार को हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रांची नगर निगम से पूछा कि रांची में जिन बहुमंजिले भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग नहीं हैं उन पर क्या कार्रवाई हो रही है? साथ ही रांची नगर निगम से मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग एवं अन्य भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर की गई कार्रवाई के संबंध में बताने को कहा है। हाई कोर्ट ने कहा कि तीनों डैम की सफाई को लेकर निगम और सरकार संवेदनशील रहे।…
रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की ओर से सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी है। मामले में रांची सिविल कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। जयराम महतो ने रांची सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई अपर न्यायायुक्त प्रथम ( एजेसी 1) की कोर्ट में होगी। उल्लेखनीय है कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज किया था।