Author: admin

-झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज जिस प्रकार इंडी गठबंधन के सरकार के एक मंत्री के आप्त सचिव के घर से जिस तरह रुपये बरामद हुए हैं, यह झारखंड को फिर से शर्मसार किया है। झारखंड के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री जमीन घोटाले में जेल में है। उनके अधिकारी मनी लांड्रिंग के केस में जेल में हैं। मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के यहां 30 करोड़ से अधिक नकदी बरामद होती है। श्री सेठ ने कहा कि झारखंड इकलौता राज्य है, जहां भ्रष्टाचार की…

Read More

रांची। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की घर वापसी हो गयी है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने उनके आवास पर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, रांची प्रत्याशी संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार मौजूद रहे। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रामटहल चौधरी ने भाजपा को छोड़ दिया था। श्री चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे। कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट न देकर सुबोधकांत सहाय की…

Read More

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे, पांचवे, छठे और सांतवे चरण में मतदान होना है। चुनाव में मतदाता जागरुकता के लिए सात मई को संध्या छह बजे से आठ बजे तक सोशल मीडिया हैंडल्स एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि पर # मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर अभियान चलाया जाएगा। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा (एसवीईईपी) के तहत इस अभियान का संचालन होगा। इसमें राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक, छात्र और एसएमसी सदस्य शामिल होंगे। इस अभियान के तहत स्कूलों में पूर्व से संचालित की जा रही विभिन्न मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों से संबंधित तस्वीरें, वीडियो, स्लोगन, पेंटिंग्स आदि # मैं…

Read More

पलामू। जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब कला गांव में डालटनगंज-औरंगाबाद एनएच 98 फोरलेन पर सोमवार दोपहर खड़े हाइवा में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रक के चालक और सह चालक की मौत हो गयी। इस घटना में ट्रक पर सवार एक फल व्यापारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे हरिहरगंज सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। ट्रक और हाइवा के बीच फंसे शवों को गैस कटर से काटकर निकाला गया। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के नासिक से अंगूर लेकर एक ट्रक डालटनगंज की ओर से हरिहरगंज की ओर जा…

Read More

धनबाद। शहर के बिरसा मुंडा पार्क स्थित आठ लाइन पर सोमवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवार प्रदीप मंडल और राजू मंडल को पकड़कर मौके पर पहुंची धनबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों में डिनोबली स्कूल भूली की नौवीं की छात्रा जिया और उसकी बड़ी बहन है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो मेमको मोड़ की तरफ से विनोद बिहारी चौक की तरफ से काफी तेज गति से आ रही थी। इस बीच स्कॉर्पियो दो लेन का डिवाइडर फांद कर तीसरी लेन में आ…

Read More

धनबाद। बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला बाेला। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी सीता को चुरा ले गई और गीता को भी ईडी के दबाव में अपने झांसे में ले लिया। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देकर अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही भाजपा चुनाव हारेगी और इंडि राहुल गांधी के नेतृत्व में चार जून के बाद सरकार बनाएगी। पप्पू यादव धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने धनबाद पहुंचे थें। सबसे पहले वह धनबाद के…

Read More

रांची। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो ने झारखंडी जनता के विकास की राशि को दोनों हाथों से लूटने का कार्य कर झारखंड को चारागाह बनाने का काम किया है। उपरोक्त बातें संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजय शंकर नायक ने कहीं। मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर इडी ने भारी नकदी बरामदगी पर कहा कि राज्य निर्माण के बाद इन 24 वर्षों में झारखंड में जिसकी भी सरकार रही है, सभी ने झारखंड की जनता के विकास की राशि को दोनों हाथों से लूटने का काम किया। झारखंड की जनता को बुनियादी और आधारभूत…

Read More

रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पहली कक्षा से नागपुरी, खारेठा, पंचपरगनिया, कुरमाली भाषा में पढ़ाई हो। कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आदिवासी-मूलवासी की बात करते हैं, लेकिन जब मूलवासी यानी सदान के विकास या उनके भाषा को बढ़ाने की बात आती है, तो वे इस पर विचार नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा 1 जून से जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई पहली कक्षा से प्रारंभ करने की बात में रविवार को सिंहभूम के मझगांव में कही गयी थी। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी जाति और धर्म विशेष का नहीं होता, मुख्यमंत्री…

Read More

काठमांडू। नेपाली सौ के नोट पर भारतीय इलाकों वाला विवादित नक्शा छापने के मुद्दे पर विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि नेपाल कूटनीतिक माध्यम के जरिए ही भारत से सीमा समस्या का समाधान करने के पक्ष में है। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेपाल के इस ताजा निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इससे जमीनी हकीकत नहीं बदल सकती है। जब विभिन्न कूटनीतिक चैनल में इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है तो ऐसे में नेपाल का यह फैसला अप्रत्याशित है। भारतीय विदेश मंत्री के बयान के बाद आज नेपाली संसद की अन्तरराष्ट्रीय संबंध…

Read More

काठमांडू। भरतपुर जिले की गांव पालिका इच्छाकामना के प्रधान ने अपने गांव में कोल्ड ड्रिंक्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय किसानों और पशुपालकों के हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला ग्राम पंचायत की बैठक में लिया गया है। इसके बदले में मेहमानों का स्वागत दूध, दही, लस्सी, छांछ और नींबू पानी से किया जाएगा। इच्छाकामना गांव के प्रधान दान बहादुर गुरूंग ने बताया कि इस ग्राम पंचायत के अधीन सभी सरकारी दफ्तरों में किसी भी मेहमान के आने पर या किसी भी प्रकार की बैठक में कोल्ड ड्रिंक्स परोसने पर रोक लगा दी गई है। इसके बदले…

Read More

रांची। रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष यशस्विनी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान यशस्विनी सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित अन्य मौजूद थे। नामांकन कर बाहर निकलने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार और समर्थन मिलेगा। चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सांसद संजय सेठ को महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य विषयों पर जनता को जवाब…

Read More