Author: admin

रांची। लगन के मौके पर बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों को लुभावने आॅफर दिये जा रहे हैं। इस संदर्भ में चर्च कांप्लेक्स स्थित टीबीजेड द ओरिजनल के स्टोर मैनेजर निधि शरण ने बताया कि रांची शहर में सबसे सस्ते दर पर सोना स्टोर में उपलब्ध है। हीरे और सोने की आभूषण की बनायी पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अभी से लोग अक्षय तृतीया के लिए आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं। सोने की बढ़ती दर को देखते हुए अब जल्द स्टोर में 18 कैरेट में भी सोने…

Read More

रांची। पर्यावरण अध्ययन विभाग की संकाय सदस्य अमृता लाल की लिखित दो पुस्तकों का प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने विमोचन किया। ये पुस्तकें ब्यूटिया मोनो स्पर्मा, द फ्लेम ऑफ फॉरेस्ट और एनवायरनमेंटल साइंस प्रैक्टिकल के नाम से शीर्षांकित है। कुलपति तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि दोनों पुस्तकें विद्यार्थियों को केंद्र बिंदु में रखने के साथ नयी शिक्षा नीति को ध्यानगत रखकर लिखी गयी है। अमृता लाल ने कहा कि विद्यार्थी के तौर पर अध्ययन और अध्यापन के उपरांत यहां से ही अपनी दो पुस्तकों का प्रकाशन गौरवान्वित करने वाला पल है। नमिता…

Read More

-साहस है तो मोदी को नोटिस जारी करे चुनाव आयोग रांची। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दो राष्ट्रीय दलों को स्टार प्रचारकों के संबंध में नोटिस भेजे जाने पर झामुमो ने एतराज जताया है। केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग ने दो राष्ट्रीय दलों को दो नोटिस भेजा है। दोनों पार्टियों से स्टार प्रचारकों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। चुनाव आयोग ने ऐसी परंपरा की शुरूआत पहली बार की है। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। दूसरा स्पष्टीकरण दिलीप घोष से मांगा…

Read More

लोहरदगा। बगड़ू थाना पुलिस ने एक युवक को एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लोहरदगा दुपट्टा चौक स्थित ब्राह्मणडिहा निवासी विकास तिर्की (32 ) के रूप में हुई है।युवक अपने ससुराल निरहू आया था, जहां रौब दिखाने के लिए देशी कट्टा लेकर घूम रहा था, जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। इसके आधार पर बगड़ू थाना प्रभारी वारिश हुसैन ने निरहू गांव युवक के ससुराल पहुंचकर छापामारी की गई, जिमसें युवक के पास से देशी कट्टा औऱ कारतूस बरामद हुआ।

Read More

रामगढ़। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को 18 वर्षों से फरार लाल वारंटी प्रदीप साव को पकड़ने में वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस सफल रही। इस संबंध में एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव निवासी प्रदीप साव कुज्जू स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा है। वहां वह कई वर्षों से छुप कर रह रहा है। प्रदीप के खिलाफ थाने में कांड संख्या 175/2016…

Read More

कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग पर ग्राम डुमरडीहा में एक बोलेरो एवं एक स्विफ्ट कार के बीच शुक्रवार दोपहर आमने-सामने की टक्कर में दोनों गाड़ी पर सवार एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मदद के लिए पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों की पहचान गिरिडीह जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गोरहंद निवासी अयोध्या पासवान, प्रकाश पासवान, बिरेंद्र पासवान, पोखराज पासवान, उर्मिला देवी एवं राजेंद्र यादव के रूप में हुई है।…

Read More

पलामू। बिहार के औरंगाबाद जिले के देव से बारातियों को लेकर वापस लौट रही गजना मईया नामक बस (बीआर 45 पी 6203) शुक्रवार को पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में नागबाबा चबूतरा के समीप पलट गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे सभी 12 बारातियों को बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। बारात भुनेश्वर प्रजापति के पुत्र अजय प्रजापति की थी और सभी बाराती गुरुवार को पतरिया से बिहार के देव गए थे। वापसी में पतरिया पहुंचने से एक किलोमीटर पहले ही यह घटना घट गई। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष था…

Read More

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि झारखंड के 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इन जिलों में लोग भीषण गर्मी से त्रस्त हैं। पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बोरवेल फेल हो गये हैं। गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में 1 मई से एक माह तक की गर्मी छुट्टी घोषित की जाये। साथ ही टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाये।

Read More

रांची। रांची के कोतवाली थाना ने रांची दंगे के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह एसएन गांगुली रोड में छिनतई के लिए रेकी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी मो सद्दाम उर्फ कोरेंट पगला निजामनगर स्थित छोटा तलाब के पास का रहनेवाला है। पुलिस के अनुसार सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम एसएन गांगुली रोड पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी मो सदाम का स्वीकारोक्ति बयान लिया गया, जिसमें घटना को अंजाम देने की बात बतायी। बताया…

Read More

चतरा। चतरा के एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। इसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। जनसभा में अबकी बार 400 बार और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे भी लगे। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार चतरा की जनता को रिकॉर्ड बनाना है। पिछले लोकसभा में जितना वोट एनडीए प्रत्याशी को मिला था, उससे अधिक वोट से इस बार एनडीए प्रत्याशी को विजय बनाना है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

चतरा। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासियों और दलित विरोधी है। चाहे हेमंत सरकार हो या वर्तमान सरकार, दोनों के कार्यकाल में इन वर्गों के विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ। उलटे उनपर अत्याचार बढ़ा है। आदिवासी और दलितों के विकास के लिए मोदी सरकार ने काफी काम किया है। आदिवासियों के विकास के बजट में काफी वृद्धि की है। भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देने का काम किया है। डॉ भीमराव अंबेडकर को भी पूरा सम्मान मोदी सरकार के कार्यकाल में ही मिला। कांग्रेस ने उनकी उपेक्षा की।

Read More