Author: admin

-9 मई को होगा नामांकन रांची। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि पार्टी राजमहल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी। गोपीन सोरेन माकपा के उम्मीदवार होंगे और वह नौ मई को नामांकन करेंगे। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राज्य कमिटी ने झारखंड में केवल एक लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार देने का निर्णय किया है। पार्टी की अखिल भारतीय चुनावी कार्यनीति जिसमें भाजपा और उसके सहयोगियों को पराजित कर केंद्र में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार का गठन सुनिश्चित किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके मद्देनजर राज्य की राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए माकपा ने केवल…

Read More

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगरा की चुनावी सभा को राधे-राधे कहकर संबोधित करने की शुरुआत की। पहले मैं यहां आता था तो कुछ देने के लिए आता था। कुछ लेकर आता था लेकिन आज कुछ मांगने के लिए आया हूं। आज आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विकसित होगा तो आपका, आपके बच्चों का भला होगा। भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत और निर्यात के…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए क्रमशः भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। आयोग का कहना है कि स्टार कैंपनर के तौर पर नेताओं की अपनी जिम्मेदारी तो है ही लेकिन पार्टी की भी जिम्मेदारी बनती है। चुनाव आयोग ने दोनों पार्टियों के अध्यक्ष भाजपा के जेपी नड्डा और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर 29 अप्रैल तक उनके स्टार कैंपनर के बयानों पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शिकायतों की प्रतिलिपि भी भेजी है। आयोग ने…

Read More

नई दिल्ली। बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मनीष कश्यप ने बिहार में पुल ढहने का यूट्यूब फुटेज बनाया था, जो काफी वायरल हुआ था। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्रवाई की थी।

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राज्यसभा के तीन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण करने वालों में देवेन्द्र प्रताप सिंह, तेजवीर सिंह और महेंद्र भट्ट शामिल थे। शपथ संसद भवन में दिलाई गई, जहां राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी.के. मोदी भी उपस्थित थे।

Read More

रांची। जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षा में जाति प्रमाण पत्र से संबंधित शर्त और नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। गुरुवार को वैसे अभ्यर्थियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है, जिनकी नियुक्ति इस मामले के आदेश से प्रभावित हो सकती है। इसके लिए आम सूचना जारी करने का निर्देश भी अदालत ने दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी। हाइकोर्ट की पूर्ण पीठ जाति प्रमाणपत्र से संबंधित तीन बिंदुओं पर सुनवाई कर रही है। इस बेंच के पास जो तीन बिंदु सुनवाई के लिए हैं, उनमें क्या जेपीएससी या जेएसएससी की…

Read More

रांची। आर्मी ऑन ड्यूटीलिखे ट्रक से बरामद 2245 किग्रा चूरा पोस्ता मामले में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद सतपाल को हरियाणा के सिरसा जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल रिमांड पर लेगी। एंटी नारकोटिस्क की टीम मुख्य सप्लायर सतपाल की तलाश में एक आरोपी को लेकर रांची पहुंची थी। हालांकि रांची पहुंचने पर पता चला कि आरोपी जेल में बंद है। बता दें कि 22 अप्रैल को हरियाणा में सिरसा जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा पोस्त से भरे एक ट्रक को दिल्ली सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिंग मोड़ के…

Read More

रांची। कोलकाता कैश कांड में आरोपित झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई।अदालत ने सुनवाई के बाद राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कैश कांड में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने तीन फरवरी को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपित को समन जारी किया है। इसपर अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपित को समन जारी किया है। राजीव कुमार ने…

Read More

रांची। अपर न्यायायुक्त मनोज चंद्र झा की अदालत ने गुरुवार को बिल्डर सह जमीन कारोबारी कमल भूषण के एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या मामले के मुख्य आरोपित छोटू कुजूर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। छोटू कुजूर जमीन कारोबारी कमल भूषण और उनके एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या मामले में आरोपित है। कमल भूषण की हत्याकांड के बाद लगभग डेढ़ साल तक वह फरार था। कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस छोटू कुजूर के घर कुर्की जब्ती करने पहुंची तभी गुप्त सूचना के आधार पर गुमला से उसे गिरफ्तार किया गया था। हत्याकांड मामले में छोटू कुजूर के भाई…

Read More

-लोक अदालत 27 अप्रैल को, तैयारी पूरी हो गयी है -प्रधान न्यायायुक्त कर रहे मॉनिटिरिंग रांची। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सिविल कोर्ट में 27 अप्रैल को लगने वाले लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची सिविल कोर्ट परिसर में पक्षकारों के साथ चेक बाउंस और बिजली से जुड़े मामलों लंबित मामलों के निष्पादन के लिए बैठक कर रहा है। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय खुद लोक अदालत होने से पहले सभी तैयारियों की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। न्यायाधीश दिवाकर…

Read More

रांची। अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट ने चाइबासा सिविल कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगा दी है। वहीं न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट ने इस केस के सूचक को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि यह मामला भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ…

Read More