-अब तक आठ नॉमिनेशन, 11 फार्म बिके पलामू। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पलामू लोकसभा क्षेत्र में छठे दिन बुधवार को चार नामांकन पत्र दाखिल हुए। भारतीय जनता पार्टी से विष्णु दयाल राम, राजद से ममता भुइयां, एयूसीआई (सी) से महेन्द्र बैठा एवं भागीदारी पी से सत्येन्द्र कुमार पासवान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में चारों उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के समक्ष नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। इससे पहले चारों उम्मीदवारों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से रैली निकालकर समाहरणालय पहुंचे। छठे दिन चार उम्मीदवारों के नामांकन के साथ अबतक आठ प्रत्याशियों…
Author: admin
बेतिया। मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि 60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया। हम वर्षों से इसके खिलाफ लड़ रहे थे। 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास का एजेंडा देश में सेट किया, जिसके बाद कांग्रेस लगातार पराजित हो रही है। अब कांग्रेस फिर से एक बार तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है। मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई…
अररिया। फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में आगामी 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फारबिसगंज आगमन पांचवी बार हो रहा है।इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। पीएम की चुनावी जनसभा में भीड़ को लेकर फारबिसगंज भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता और नेता कमर कस चुके हैं,जिसके तहत पीएम की सभा में आने के लिए विधायक अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।इसके अलावा भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह की अगुवाई में…
पूर्वी चंपारण। भारतीय आब्रजन विभाग ने रक्सौल में हरैया पुलिस के सहयोग से भारत के साथ नेपाली नागरिकता रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है,जिसके पास से भारतीय आधार कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इंडियन बैंक रुपये कार्ड, इंडियन पासपोर्ट का फोटोकॉपी, नेपाली पासपोर्ट का फोटोकॉपी, नेपाली नागरिकता कार्ड के फोटोकॉपी व मोबाईल बरामद किया है।दोहरी नागरिकता की पुष्टि होने के बाद उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हरैया ओपी प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक के पास से नेपाल के सर्लाही जिला के मलंगवा वार्ड नंबर 3 निवासी अब्दुल जब्बार…
रामगढ़। लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर डीसी चंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स की अध्यक्षता में गोला प्रखंड के बरलंगा मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान डीटीओ ने मालवाहक वाहन एवं चार पहिए वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं ओवरलोडिंग आदि के साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात अधूरे या वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं पाया गया वैसे 08 वाहनों से 02 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने वाहन चालकों…
रांची। एनआइए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में बुधवार को लोहरदगा से गिरफ्तार आतंकी संगठन आइएसआइएस के संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी उर्फ फैज की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत तीन मई को फैसला सुनायेगा। आरोपित ने मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए 20 मार्च को डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की थी। अदालत आरोपित की जमानत याचिका पिछले सप्ताह खारिज कर चुका है। एनआइए ने उसे 19 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। उस पर आतंकी संगठन आइएसआइएस के विदेशी संचालकों के…
रांची। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बुधवार को रांची लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की संपत्ति का सर्वे इसलिए करानी चाहती है, ताकि देश की जनता को यह पता चल सके कि भाजपा ने अपने शासनकाल में देश की कितनी संपत्तियां बेची है। देश की जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेस की सरकार ने जो सरकारी संपत्ति बनायी, उसे कैसे अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले कर दिया और देश की जनता कंगाल होते चली गयी। इसकी जानकारी देशवासियों को होना जरूरी है। कहा कि कांग्रेस…
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि पिछले 60 वर्षों से कांग्रेस जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के हमारे दृष्टिकोण के तहत सभी को कल्याण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा का कहना है कि आपकी मौत के बाद आपकी मेहनत की कमाई का 55 फीसदी हिस्सा सरकार को ले लेना चाहिए। क्या आप चाहते हैं कि ऐसा हो? कांग्रेस आपका पैसा छीनकर घुसपैठियों को देना चाहती है।…
मुंबई। यवतमाल जिले के पुसद में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अचानक चक्कर आ गया। वे भाषण देते समय मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने गडकरी को संभाल लिया। कुछ देर तक उनका प्राथमिक इलाज किया गया और इसके बाद उन्होंने फिर से अपना भाषण पूरा किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज पुसद में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। गडकरी कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है। संबोधन के दौरान…
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने दक्षिण मुंबई में स्थित झवेरी बाजार में सोना पिघलाने वाली एक फैक्टरी में छापा मारकर 10.48 करोड़ रुपये का सोना और 1.90 लाख अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। डीआरआई ने यहां दो अफ्रीकी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। डीआरआई के एक अधिकारी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि डीआरआई को एक इनपुट मिला था कि मुंबई एयरपोर्ट के माध्यम से अफ्रीका से तस्करी कर लाए गए सोने को विदेशी चिह्नों को हटाने के लिए यहां झवेरी बाजार में स्थित एक फैक्टरी में सोने को पिघलाया जाता है।…
रायपुर/अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए पीएम जनमन योजना लागू की है। वन धन योजना लागू कर आदिवासियों को वनोपज का ऊँचा दाम देने का काम किया है। सरकार की सारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री बना है। अंबिकापुर की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये गौरव का विषय है…