Author: admin

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना नक्सलबाड़ी स्थित एक चाय बागान की है। घटना से चाय बागान इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के अनुसार, माटीगाड़ा की रहने वाली नाबालिग लड़की पारिवारिक शादी में शमिल होने के लिए सोमवार को परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर नक्सलबाड़ी के चाय बागान गई थी। शादी के दौरान पांच युवकों ने नाबालिग को चाय बागान ले गए और उसके साथ एक-एक सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग ने पूरी बात अपनी मां…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। अररिया में 1 माह पूर्व आग से झुलसी विवाहित की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। तीन साल पहले ही शादी हुई थी। मृतिका रानीगंज थाना क्षेत्र के रिफ़्यूजी टोला निवासी अनिल राम की 23 वर्ष की पत्नी मनीषा देवी थी। मृतिका के मामा धर्मवीर , राजकुमार राम, मां सुमन देवी ने बताया कि मनीषा की शादी तीन साल पहले रानीगंज के रिफ़्यूजी टोला निवासी अनिल राम के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी और उन्होंने बताया कि शादी के समय क्षमता अनुसार उपहार स्वरूप बाइक और एक लाख रुपया दिया गया था । मृतिका के…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत में टेलीविजन के सफेद और काली दुनिया में बदलाव के लिए याद की जाती है। भारत में 25 अप्रैल, 1982 को ही दूरदर्शन रंगीन हुआ था। इसके बाद भारत ने एशियाई खेलों की मेजबानी की। दूरदर्शन पर खेलों का रंगीन प्रसारण हुआ। इसने भारत में टीवी की लोकप्रियता बढ़ाई। आज तो हमारे पास सैकड़ों चैनल और अब चैनलों को छोड़िए ओटीटी ऐप्स पर कार्यक्रम देखने की सुविधा है। प्रसारण भी कुछ घंटों से बढ़कर 24 घंटों का हो गया है। गानों के लिए…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल मुर्मू को पार्टी का केन्द्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर बुधवार को हेमलाल मुर्मू को प्रवक्ता बनाया गया। इस संबंध में पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने पत्र जारी किया है। यह नियुक्ति पत्र निर्गत होने के समय से ही तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Read More

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझा लिया। आग की वजह से कई मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गयीं। अलीगंज आईटीआई परिसर की पार्किंग एरिया में खड़े दो पहिया वाहनों में आग लग गई। आग पेट्रोल टैंक तक पहुंची और सिलसिलेवार कई मोटर साइकिलें जलकर स्वाहा हो गईं। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुछ वाहनों को कतार से हटाकर उन्हें जलने से बचाया। इधर आग लगने के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और फायर बिग्रेड को सूचना…

Read More

हरिद्वार। दुकान का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी करने के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की एक बाइक व चोरी का अन्य सामान बरामद किया है। लोधा मंडी ज्वालापुर निवासी शाहबाज ने 22 अप्रैल को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को तहरीर दी कि शहवाज उर्फ भैया पुत्र शहराज और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी व अन्य सामान चोरी कर ली। दूसरी ओर गुलजार निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर ने भी अपनी बाइक चोरी के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों…

Read More

यमुनानगर। साइबर थाना में मंगलवार की देर रात को सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर साइबर इंचार्ज बलवंत सिंह को हिरासत में लिया है। आरोप है कि 2023 में क्रिप्टो करेंसी को लेकर करोड़ों रुपये की ठगी के मामला में उसे हिरासत में लिया गया। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी पहले भी हो चुकी थी और कई लोगों को अभी गिरफ्तार करना बाकी था। यह पूरा मामला यमुनानगर से लेकर कैथल दिल्ली और फिर अमेरिका के फ्लोराइड तक जुड़ा हुआ था। इस मामले की जांच इन दिनों यमुनानगर के साइबर थाना में चल रही थी। आरोप है कि…

Read More

अररिया। अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र के बरदाहा बाजार में भोजपुरी फिल्म के सीने स्टार मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह का लोगों ने विरोध किया और जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। फुटानी चौक के समीप जब रोड शो के दौरान मनोज तिवारी का काफिला पहुंचा तो सड़क के किनारे नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद,जय श्री राम के नारे के साथ प्रदीप सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए।जिसको देखकर रोड शो कर रहे मनोज तिवारी का काफिला तेजी से निकल पड़ा,जबकि मनोज तिवारी के साथ भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ,सिकटी विधायक विजय…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज में PM मोदी 26 अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर शहर में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी के सभा स्थल के पास लैंडिंग का अभ्यास किया. इस दौरान सेना के एमआइ -17 हेलीकॉप्टर ने सभा स्थल के आसपास उड़ान भरी और कई बार हेलीकॉप्टर से लैंडिंग पूरी करने का अभ्यास किया. हेलीकॉप्टर ने पहले सभा स्थल के आसपास चक्कर लगाना शुरू किया. फिर प्रथम सुरक्षा घेरे में चक्कर काट कर उसने लैंडिंग की. इसके बाद दूसरे सुरक्षा घेरा, फिर तीसरे सुरक्षा घेरे में चक्कर लगाकर उसने…

Read More

पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविधालय व इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी(हार्मनी) के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध अंग्रेजी रचनाकार शेक्सपियर की 460वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर ब्लेंडेड मोड में शेक्सपियर टुडे इन इंडियन कॉन्टेक्स्ट विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने की, जबकि इसके संरक्षक, प्रो. प्रसून दत्त सिंह रहे। कुलपति ने शेक्सपियर की बौद्धिक चपलता और काव्य कौशल पर जोर देते कहा कि शेक्सपियर वर्गीकरण की अवहेलना करते हैं।उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक और सर्वकालिक है। संगोष्ठी के संरक्षक, प्रोफेसर प्रसून दत्त सिंह ने आधुनिक संदर्भ में शेक्सपियर की…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र भाई पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, और लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत मौजूद रहे। झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने बुधवार को लोहरदगा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। लोहरदगा से आईएनडीआईए के सुखदेव भगत चुनाव मैदान में हैं। पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि झामुमो के चमरा लिंडा वहां से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। उनके चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही सुखदेव भगत की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। आईएनडीआईए में लोहरदगा सीट…

Read More