Author: admin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में धमाकेदार शतक लगाकर सुपर किंग्स के प्रशंसकों को शांत करने के एक महीने बाद, मार्कस स्टोइनिस उसी फ्रेचाइजी के लिए पीले रंग की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं, हालांकि इस बार उनके अमेरिकी अवतार में। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के दूसरे सीज़न के लिए टेक्सास सुपर किंग्स में आरोन हार्डी, डेरिल मिशेल, दक्षिण अफ्रीकी टी 20 कप्तान एडेन मार्करम और नवीन उल हक के साथ शामिल होंगे। अगस्त में 35 साल के होने वाले स्टोइनिस कैरिबियन में ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें 2024 सीज़न…

Read More

रांची। पुलिस ने तीन बंगलादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस को गुप्त सुचना मिली की कुछ बंगलादेशी महिला बरियातु में अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रुकी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सूचना के बाद पुलिस टीम बनाकर छापामारी की गयी। इसमें कुल चार लड़कियों को जिसकी उम्र करीब 20-24 वर्ष के बीच है, को बाली रिसोर्ट हिल भ्यू रोड बरियातु से रेसक्यू किया गयाण् सभी का नाम पता पुछने पर पता चला की इनमें से तीन लड़कियां बंगलादेश की रहने वाली हैं, जिन्होनें अवैध तरीके से रात के…

Read More

-42 हजार मतदाताओं को कोडरमा लोस सीट पर कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया रांची। 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में कोडरमा सीट पर इस बार 42 हजार 152 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया और उन लोगों ने नोटा का गुलाबी रंग का बटन दबाया। नोटा कोडरमा संसदीय क्षेत्र में तीसरे नंबर पर रहा। नोटा को हर विधानसभा क्षेत्र में वोट मिला है। कुल 3.1 प्रतिशत लोगों ने नोटा का चयन किया है। झामुमो से बागी होकर कोडरमा सीट से भाग्य अजमा रहे गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा को नोटा से भी कम मत मिले…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के लिए बधाई दी है। प्रचण्ड ने एक्स हैंडल पर संदेश में ”तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेन्द्र मोदी को बधाई है।” उन्होंने भाजपा और एनडीए की सफलता पर विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक अभ्यास में भारतीय जनता की उत्साहजनक सहभागिता को लेकर भी बधाई दी है। प्रचण्ड के बधाई संदेश पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिन में नेपाल-भारत के संबंधों को और आगे ले जाने के लिए वो…

Read More

वाशिंगटन। भारत के आम चुनाव के नतीजे पर दुनियाभर के प्रमुख संचार माध्यमों ने अपनी टिप्पणियों के साथ चर्चा की है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लेकर मालदीव तक गूंज है। अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दिए गए संदर्भ में टिप्पणी की है कि नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करने वाले प्रधानमंत्री बने। अखबार ने लिखा है कि नतीजों ने संकेत दिया कि नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी अभी भी अधिकांश संसदीय सीटें जीतेगी…। सरकार बनाने के लिए उसे संभवतः अपने गठबंधन में छोटे दलों की आवश्यकता होगी। द न्यूयार्क…

Read More

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दोनों की पहली मुलाकात ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। बाद में प्यार हुआ और उन्होंने दो साल बाद 2022 में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। ऋचा और अली अलग-अलग धर्म से हैं। हाल ही में ऋचा से उनकी अंतरधार्मिक शादी के बारे में पूछा गया। ऋचा ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि जब उन्होंने और अली ने शादी करने का फैसला किया तो कई आलोचक थे। यदि आप अपनी पसंद पर कायम हैं…

Read More

जान्हवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी ने इस वीकेंड अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में शिरकत की। इसमें वह अकेली नहीं गईं, बल्कि उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ थे। अब जान्हवी ने इस इवेंट के खास पलों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जान्हवी ने शिखर के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें से एक फोटो में जान्हवी शिखर का हाथ पकड़कर चलती नजर आ रही हैं। दोनों बेहद खुश नजर…

Read More

-चंपाई सोरेन और कल्पना दिल्ली रवाना रांची। सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि राजनीति के हर मोड़ पर लोग मिलते-जुलते रहते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से कोई बातचीत नहीं हुई है। अगर हमारे साथी दल में से किसी ने नीतीश कुमार से बात की होगी, तो इसकी मुझे जानकारी नहीं है। वे बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में सभी दलों के साथ मुलाकात होती रहती है। यहां कोई भी अछूता नहीं है। बताते चलें कि एनडीए के घटक दल टीडीपी और…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के कारण औंधे मुंह गिरने के बाद बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स में 600 अंकों की बढ़त दिखी है, जबकि निफ्टी भी एक बार 22 हजार का स्तर पार करने में सफल रहा। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 301.55 अंक यानी 0.42 फीसदी की उछाल के साथ 72,380.59 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 97.90 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 21,982.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में सूचीबद्ध…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 78 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इस हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 77.52 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.04 फीसदी लुढ़ककर 73.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल…

Read More

लखनऊ। देश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की बड़ी जीत के बाद उत्साहित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं का धन्यवाद किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाताओं आपने साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल होता है, न किसी का छल। इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं। आपने हममें जो विश्वास प्रकट किया है, हम उस भरोसे को पूरे दायित्व के साथ कायम रखेंगे और निभाएँगे भी, इसके लिए हार्दिक धन्यवाद, दिल से शुक्रिया और आने वाले नये सकारात्मक समय के…

Read More