रांची। रांची में आयोजित इंडिया गठबंधन की उलगुलान को लेकर भाजपा हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर इंडी गठबंधन दल पर निशाना साधा। पहले तो उन्होंने इस महाजुटान को भ्रष्टाचारी जुटान बताया है। उन्होंने लिखा है भ्रष्टाचारी_जुटान, झारखंड जैसे शांत राज्य में अशांति, दिन दहाड़े हत्याएं, मॉब लिंचिंग, लूट, छिनतई, ठगी, सरकारी सरंक्षण में संसाधनों की लूट हो रही है। सुभाष मुंडा, प्रकाश यादव, रूपेश पांडे, संजू प्रधान, जीतराम मुंडा, राजेंद्र साहू, सुमित केसरी, रामचंद्र उरांव जैसे कितने ही निदोर्षों की दिन दहाड़े हत्याएं हुईं। क्या…
Author: admin
झारखंड को विकास के मानकों पर शीर्ष पर पहुंचाने का लक्ष्य भी स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स संस्थान के इलेक्शन ऑन व्हील्स कार्यक्रम में युवाओं से संवाद रांची। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स संस्थान के इलेक्शन ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत देश के अलग-अलग राज्यों से होकर रांची पहुंचे युवाओं ने हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। इस दौरान सुदेश महतो ने राज्य को विकसित बनाने को लेकर रोडमैप और झारखंड के गौरवशाली इतिहास पर विस्तृत चर्चा की। भारत के 18 राज्यों से आये विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े युवा…
सभी जोड़ों को दिये उपहार रांची। राजधानी रांची के लटमा में रविवार को महिला उत्थान संगठन की ओर से 135 गरीब कन्याओं का विवाह करवाया गया। विवाह समारोह के मुख्य अतिथि सिटी एसपी राजकुमार मेहता थे। राजकुमार मेहता की ओर से सभी 135 कन्याओं को उपहार स्वरूप एक-एक वस्त्र प्रदान किये गये। सिटी एसपी अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि वे भी स्वयं कई वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं का विवाह अपने खुद के खर्चे पर करवा चुके हैं। ऐसे सामाजिक कार्यों…
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को रांची के लालपुर, गोंदा, मंडल की विभिन्न सोसाइटी में जनसंपर्क अभियान चलाया। सांसद सेठ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में पांच सबसे बड़े असंभव कार्य को संभव कर दिखाया। स्वच्छता अभियान, तीन तलाक, राम मंदिर का निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक, धारा 370 समाप्त, ऐसे पांच असंभव कार्य को नरेंद्र मोदी ने संभव कर दिखाया है, जो उनकी इच्छा शक्ति का प्रतीक है। स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के चलते देश के लोगों ने साथ दिया और आज भारत के हर गांव में शौचालय, हर शहर गांव गली…
जामताड़ा। जंगल में एक लड़की और लड़के का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मामला जामताड़ा जिले के बिंदापाथर में सामने आया है। माना जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में साफ तौर पर कुछ बोलने से फिलहाल इनकार किया है। जंगल के बीच दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं। पुलिस मामले पड़ताल में जुट गयी है। कथित प्रेमी युगल की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। लोगों ने शव मिलने…
रांची। नशीला पदार्थ के उत्पादन और कारोबार को लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह समीक्षा बैठक करेंगे। 23 अप्रैल को डीजीपी जिले के एसएसपी, एसपी के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक करेंगे। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न जिलों के 24 थानों में नशे (ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा, डोडा या दूसरे मादक पदार्थ) का कारोबार सबसे अधिक होता है। चतरा जिला का सदर थाना क्षेत्र पहले पायदान पर है। वहीं राजधानी का सुखदेवनगर थाना क्षेत्र 12वें, लोअर बाजार थाना क्षेत्र 19वें और नामकुम थाना क्षेत्र 22वें नंबर पर है। थानावार दर्ज किये गये केस के विश्लेषण से यह स्पष्ट है कि राज्य के…
रांची। सालों से लंबित पिस्का नगड़ी में आरओबी का निर्माण अब तक 14 फीसदी तक ही हो पाया है। इसमें राशि भी करीब 10 फीसदी तक खर्च कर दी गयी है। एनएचएआइ ने रेलवे क्रासिंग एलसी 9 में चार लेन आरओबी निर्माण की योजना नये सिरे से तैयार कर अप्रैल 2023 में स्वीकृत किया था। अक्टूबर 2024 तक इसके निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इंजीनियरों ने बताया कि इस पर काम अब तेजी से चल रहा है। रांची से पलमा एनएच 23 सेक्शन में बन रहे इस आरओबी के निर्माण का जिम्मा आनंद कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। 1.17…
रांची। 13वीं सब जूनियर अंडर-15 आयु वर्ग बालक/ बालिका एवं 14वीं जूनियर अंडर-19 आयु वर्ग बालक/ बालिका राष्ट्रीय चौकबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब चौकबॉल संघ के द्वारा इंडियन चौकबॉल फेडरेशन की देखरेख में 26-28 अप्रैल तक पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पाप कैंपस, जालंधर (पंजाब) में आयोजित हो रही है। इसमें झारखंड राज्य चौकबॉल टीम जूनियर अंडर-19 आयु वर्ग में बालक/ बालिका भाग ले रही है। इसकी घोषणा रविवार को झारखंड राज्य चौकबॉल संघ के द्वारा की गयी। झारखंड राज्य चौकबॉल टीम अब 23 अप्रैल को रांची रेलवे स्टेशन से हटिया जम्मू तवी एक्सप्रेस से जालंधर पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगी।…
रांची। दिल्ली के बाद आज रांची में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है। जेएमएम की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता भाग ले रहे है। शिबू सोरेन, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मंच पर मौजूद हैं। उलगुलान रैली में आपस में भिड़े दो गुट, जमकर चलीं कुर्सियां…
हजारीबाग। हजारीबाग के कनहरी हिल जंगल के पास से एक युवती को नग्न हालत में बरामद किया गया। युवती के शरीर में एक भी कपड़े नहीं थे। उसके शरीर पर मिट्टी का तेल भी छिड़का गया है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि युवती के साथ रेप हुआ हो। रेप के बाद उसे जान से मारने की कोशिश भी की गयी हो, लेकिन किसी ने घटनास्थल पर बदमाशों को देख लिया होगा, जिसके बाद वह युवती को छोड़ कर भाग गये। युवती को देखने से लग रहा है कि उसकी उम्र 23-24 साल होगी। उसे कनहरी जगदीशपुर रोड के…
रांची। बिरसा कारा से हेमंत सोरेन ने चिट्ठी भेजी थी। उसे कल्पना सोरेन ने पढ़ कर रैली में सुनाया। चिट्ठी में हेमंत सोरेन ने लिखा है: आप सबका अभिनंदन, जोहार करता हूं। साथियो, आज झारखंड उलगुलान रैली में नहीं हूं। आपको मालूम है कि विगत चार सालों से विपक्ष मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच-रच कर आखिरकार एक बेबुनियाद आरोप में करीब ढाई महीने से मुझे बिरसा जेल में बंद कर रखा है। इसी तरह आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी उनके सहयोगियों के साथ दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कर रखा है। आजादी के बाद यह पहली…