Author: admin

पटना। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानि शुक्रवार को होना है कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरे चरण के चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए बिहार आयेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वे 20 अप्रैल को बिहार आएंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव में यह राहुल का पहला बिहार दौरा होगा। 20 अप्रैल को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में राहुल गांधी की चुनावी सभा होनी है। इस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत शर्मा को वोट देने की अपील जनता से करेंगे। बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह उनके साथ…

Read More

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को जिन चार सीटों पर होगा, सूबे में सर्वाधिक संवेदनशील बूथ इन्हीं लोकसभा क्षेत्रों में चिह्नित किये गये हैं । इनमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथ संवेदनशील घोषित किये गये हैं । इन मतदान केंद्रों की संख्या करीब पांच हजार है । ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील बूथों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक और सामान्य बूथों पर सुबह…

Read More

अररिया। अररिया में दूसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।जिसके तहत गुरुवार को आईएनडीआईए गठबंधन के राजद उम्मीदवार के रूप में शाहनवाज आलम ने अपना नामांकन का पर्चा जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी इनायत खान के समक्ष दाखिल किया। नामांकन का पर्चा दाखिल करने के जाने वक्त कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जाकिर अनवर,पूर्व विधायक अनिल यादव,पोलो झा समेत गठबंधन के नेतागण मौजूद थे। नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने कहा कि इस बार का चुनाव मुद्दों को लेकर है।सीमावर्ती इलाके होने के…

Read More

रांची। राज्य की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन एवं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। नामांकन दाखिल कर चुके लोग अगर नाम वापस लेना चाहें, तो इस तारीख तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। झारखंड में 4 लोकसभा सीटों…

Read More

रांची। नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी मिथुन बेदिया को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने गुरुवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पीड़िता ने अनगड़ा थाना में सात अप्रैल 2022 को आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिक में कहा गया है कि शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी करने को कहा तो वह बाद में मुकर गया। प्राथमिकी दर्ज होने के दूसरे दिन आठ अप्रैल 2022…

Read More

रांची। रांची के खेलगांव थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री करने के मामले में सुमन कुमार, ऋषिकेश कुमार पाहन और अभिषेक रंजन को गिरफ्तार है। इनके पास से 16.27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत दो लाख बताई गई है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खेलगांव थाना क्षेत्र के राम दयाल मुण्डा कला केन्द्र खेलगांव के पास ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम जैसे…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कर्तव्य और जिम्मेदारी को समझते हुए लोगों से स्वयं मतदान करने तथा अपने परिवारवालों और दोस्तों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। लोकसभा में पहले चरण का मतदान कल होगा। शुक्रवार 19 अप्रैल सुबह सात बजे से छह बजे तक 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा। आयोग ने चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव पूर्व संदेश में राजीव…

Read More

कांकेर। हापाटोला जंगल में मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गये 29 में से 16 नक्सलियों की पहचान हो गई है। बाकी 13 नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए थे। उल्लेखनीय है कि कांकेर में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान 15 महिला नक्सलियों सहित कुल 29 नक्सली मारे गए। ज्यादातर मारे गए नक्सलियों की पहचान दक्षिण बस्तर के निवासी के रूप में हुई है। मारे गए जिन नक्सलियों की पहचान हुई है उनमें शंकर राव-डीव्हीसी सदस्य/उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी, ललिता डीव्हीसी-सदस्य/परतापुर एरिया कमेटी प्रभारी/जनताना सरकार, दिवाकर गावडे मोहला दलम कमांडर, सुखमति, जुगनी,…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा यह सूची जारी की गई है। कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा के भुनेश्वर उत्तरी क्षेत्र से अशोक कुमार दास, भुवनेश्वर मध्य विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश चंद जेना, सत्यबादी विधानसभा क्षेत्र से से मनोज रथ और महंगा विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र कुमार शाहु काे उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 75 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को की थी। इसके पहले 2 अप्रैल को 49 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। ओडिशा…

Read More

झांसी। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नौ दिन पहले घोषित झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राकेश कुशवाहा को पार्टी से बुधवार देर रात निष्कासित कर दिया। कुशवाहा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है। इतना ही नहीं, मायावती ने झांसी के जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को भी हटा दिया है। उनके स्थान पर बीके गौतम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बसपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गौतम ने बताया कि जल्द ही इस सीट पर प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। गौतम ने एक बयान में बताया कि राकेश कुशवाहा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ ही अनुशासनहीनता के…

Read More

नई दिल्ली। रामनवमी बीतने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि आज की गिरावट के बावजूद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज भी 24 कैरेट सोना 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 68 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब बना हुआ है। सोने की तरह ही चांदी में भी आज मामूली गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…

Read More