रांची। दुमका से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन द्वारा वहां की भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के खिलाफ दिये गये बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नलिन सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता का का वक्तव्य झामुमो के उस अंदरूनी खूनी मानसिकता को उजागर करता है, जिसमें हेमंत सोरेन का विरोध करनेवालों पर जानलेवा हमला भी कराया जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं दुर्गा सोरेन की मौत भी इसी खूनी मानसिकता का परिणाम तो नही है! उन्होंने कहा कि वजह जो भी हो, झामुमो द्वारा भाजपा की महिला प्रत्याशियों पर हमले की…
Author: admin
-5 लाख लोगों को प्रभात तारा मैदान में जुटाने का दावा -झारखंड में इसे चुनाव का शंखनाद कहा जायेगा: सुप्रियो -रैली न केवल झारखंड बल्कि देश की दशा और दिशा तय करेगी: राकेश सिन्हा रांची। 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान रैली को लेकर गुरुवार को कांग्रेस भवन, रांची में इंडी गठबंधन की बैठक कर रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी। बैठक के बाद मीडिया से प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। अन्याय के खिलाफ यह शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल झारखंड बल्कि देश की दशा…
सोनाहातू। थाना क्षेत्र के बांकू गांव में रिश्ते को शर्मसार करने की घटना सामने आयी है। गांव में तीन दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा था। बुधवार रात रामायण पाठ का दूसरा दिन था। अचानक एक व्यक्ति भीड़ को चीरते हुए आया और तलवार से कई वार किये। तलवार के वार से पांच वर्षीय शेफाली कुमारी की मौत वहीं हो गयी। हमला से पुसुमनी देवी, कार्तिक मुंडा और सोमवारी देवी घायल हो गयी हैं। ग्रामीणों ने तत्काल हमलावर को पकड़ कर बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर…
-एजेंसी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी जानकारी रांची। इडी ने रांची में पीएमएलए के प्रावधानों के तहत पिछले दिनों की गयी छापेमारी में 1 करोड़ 25 लाख कैश बरामद किये थे, जिसे एजेंसी ने जब्त कर लिया है। साथ ही इडी ने अलग-अलग बैंक खातों में जमा 3 करोड़ 56 लाख भी जब्त करते हुए बैंक एकाउंट को फ्रिज कर दिया है। इस बात की जानकारी एजेंसी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। बता दें कि रांची के अलग-अलग इलाकों में फर्जी दस्तावेज के सहारे की गयी लैंड स्कैम की जांच कर रही केंद्रीय…
-रक्षाबंधन पर देश की हर बहनों को देंगे एक-एक लाख बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में आईएनडीआईए गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश राय के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि आगामी 15 अगस्त राज्य के एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। भाजपा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। इस बार झांसे में नहीं आएं और एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को समर्थन करें। जिससे देश में विकास हो सके, हम बेरोजगारी महंगाई की बात करते हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ मंदिर मस्जिद की बात करती है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि भारत को…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में तेज गर्मी की स्थिति को देखते हुए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 22 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश की गुरुवार को घोषणा की। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि इस दौरान विद्यार्थियों के अलावा अध्यापक एवं गैर शिक्षक कर्मियों की भी छुट्टी रहेगी लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा। स्कूली शिक्षा सचिव द्वारा प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक बोर्डों के अध्यक्षों के लिए जारी किये गये नोटिस में कहा गया है, ‘‘तेज गर्मी की…
-नमो चौपाल में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने युवाओं से किया संवाद वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के आह्वान पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नमो चौपाल आयोजित कर युवाओं, खास कर पहली बार मतदाता बने युवाओं को केन्द्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के साथ पार्टी की रीति नीति भी बता रहे है। चौपाल में अबकी बार चार सौ पार के नारेबाजी के बीच भाजयुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्टार्टअप व स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यक्रम की जानकारी भी दे रहे हैं। शहर के दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल में आयोजित नमो युवा चौपाल में मोर्चा के प्रदेश…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने झारखंड के मनरेगा घोटाले में एक बार फिर से कार्रवाई की है। गुरुवार को इडी की टीम ने दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों की 22.47 लाख रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार इडी ने झारखंड के खूंटी जिले में 18.06 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले मामले में आरोपित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शशि प्रकाश और जय किशोर चौधरी की 22.47 लाख रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त की हैं। इस मामले में इडी अब तक स्थाई व अस्थाई रूप से कुल 106.86 करोड़…
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग मामले में महाराष्ट्र पुलिस कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करेगी। पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसको सह आरोपित बनाया है। अनमोल विदेश में है और उसने आरोपितों से इंटरनेट कालिंग से बात की थी। महाराष्ट्र पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मामले के सह आरोपित अनमोल के कहने पर ही इस मामले के आरोपितों को घटना के एक दिन पहले 13 अप्रैल की रात को आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति की गई थी।…
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को उद्योगपति राज कुंद्रा और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। इन संपत्तियों में शिल्पा के नाम पर जुहू स्थित फ्लैट, राज कुंद्रा के नाम पर पुणे स्थित बंगला और इक्विटी शेयर आदि शामिल हैं। ईडी की टीम मामले की छानबीन कर रही है। ईडी सूत्रों के अनुसार शिल्पा शेट्टी के पति रिपुसूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल व चल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत की गई…
-कोकराझाड़ में एनडीए समर्थित उम्मीदवार जयंत बसुमतारी के समर्थन में की सभा कोकराझाड़ असम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में जो कोकराझाड़ आंदोलन की धरती बन गया था, वह आज शांति की धरती बन गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने काम किया है। जेपी नड्डा गुरुवार को कोकराझाड़ में एनडीए समर्थित यूपीपीएल के उम्मीदवार जयंत बसुमतारी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोकराझाड़ में बम धमाका, सड़क जाम, बंद, हड़ताल आदि…