Author: admin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता को केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धि बताया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत कम समय में देश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंका जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिलान्तर्गत हापाटोला जंगल में मंगलवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इनामी नक्सली कमांडर सहित 29 नक्सली मारे गए हैं। घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियारों की बरामदगी हुई है। इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताते हुए गृह…

Read More

जयपुर/सरदारशहर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चूरू जिले के सरदारशहर में भव्य विशाल रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 साल बाद यह पहली रामनवमी आई है, जब रामलला अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राममंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा प्रदेश की सभी 25 सीटें भारी मतों से जीतेगी। और नरेन्द्र मोदी 400 से ज्यादा सीटों के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। शोभायात्रा में चूरू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झांझरिया, रामगोपाल सुथार, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अशोक पींचा सहित गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित…

Read More

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर महिला सम्मान निधि को लेकर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस नेताओं ने इसी तरह अनेकों फॉर्म भरे और अब फिर फॉर्म भर हिमाचल की महिलाओं को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट में इस योजना का कोई जिक्र तक नहीं हुआ और मुख्यमंत्री द्वारा दवाब में आकर इस योजना का एलान किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस योजना को लेकर कोई आपत्ति नहीं…

Read More

– टैंकर में पीछे से टकराई कार, हादसे में कार के परखच्चे उड़े नडियाद गुजरात। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे पर नडियाद के समीप भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेस वे पर टैंकर के पीछे तेज रफ्तार में आ रही कार सीधे टैंकर के पीछे जा टकराई। यह कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। नडियाद के समीप अपने से आगे जा रहे टैंकर से कार तेज रफ्तार में जा टकराई। इसके बाद पूरा हाइवे चीख-पुकार से गूंज उठा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आईएनडीआईए (इंडी गठबंधन) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल सनातन संस्कृति को अपमानित करते रहे हैं। श्रीरामनवमी के मौके पर भी इंडी गठबंधन के नेता भारतीय संस्कृति को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब पूरा भारत और दुनिया रामनवमी का पर्व मना रहा है, तब इंडी गठबंधन के नेता भारत और इसकी संस्कृति को अपमानित करने से नहीं चूक रहे हैं। इंडी गठबंधन में शामिल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी…

Read More

रांची। रांची के हिंदपीढ़ी, लेक रोड और मेन रोड के कुछ घरों की छत पर पिछले दिनों ईंट और पत्थर देखे गये थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों और चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सीएम चंपाई सोरेन ने इस पर बयान जारी किया है। एक्स पर एक पोस्ट जारी कर सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि छत पर ईंट-पत्थर मिलने को लेकर अफवाह न फैलायें। कहा कि जिन घरों की छत पर ये सामग्री मिली है, उनके मालिक अलग-अलग समुदायों से आते हैं। सीएम ने कहा कि इसे लेकर कुछ मीडिया संस्थान भ्रामक खबर चला रहे हैं,…

Read More

लोहरदगा। जिले में रामनवमी पूरे भक्ति और उल्लास के बाद मनाया गया। बुधवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। लोग पूजा अर्चना मे लीन रहे। पूरा इलका भगवा ध्वज से पटा रहा। हर तरफ राम नाम का डंडा बज रहा था। दोपहर के समय भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कई झांकियां प्रर्दशित की गई थी। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। राज्य सभा सांसद सह भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव सहित बडी संख्या में लोग शामिल थे। मौके पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।

Read More

-राजद अब ए टू जेट की पार्टी नहीं : राधाकृष्ण किशोर पलामू। छतरपुर-पाटन के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही अपने इस्तीफे की कॉपी प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव को प्रेषित कर दिया है। किशोर के साथ राजद के प्रदेश महासचिव प्रशांत किशोर एवं सचिव राजकमल तिवारी ने भी इस्तीफा दे दिया है। राधाकृष्ण किशोर मेदिनीनगर में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने इस्तीफा देने की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजद…

Read More

ऋषिकेश। दिल्ली भाजपा नेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को यहां पौड़ी गढ़वाल से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से अनिल बलूनी को वोट देने की अपील की। मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपको प्रणाम करने के लिए दिल्ली से मुझे भेजा है। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में आए हैं तब से भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रहे हैं। सभी वर्गों के…

Read More

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर पर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में यज्ञ किया। इस अवसर पर आदित्यनाथ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्श हजारों वर्षों बाद आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने त्रेतायुग में थे। श्रीराम धर्म के साक्षात प्रतीक हैं। मर्यादा के आदर्श हैं। परमात्मा स्वरूप परमपुरुष हैं। हर क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित आदर्श हम सभी को पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं। गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र व श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए योगी…

Read More

जैसलमेर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड सबसे बड़ा घोटाला है। इस बार लोकसभा चुनाव-2024 में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के पति खुद कह रहे हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड का घोटाला इस दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। स्थित बहुत बुरी है। गहलोत ने कहा कि भाजपा वॉशिंग मशीन हो गई, जो कांग्रेसियों को भ्रष्टाचारी बता कर पहले ईडी सीबीआई का डर…

Read More