Author: admin

पलामू। मेदिनीनगर शहर के रेड़मा निवासी और झारखंड के प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मृत्युंजय शर्मा का बुधवार की सुबह रांची में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। दीमकों के सबसे बड़े घर की खोज करने के कारण उन्हें 2016 उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया था। उन्होंने हजारीबाग के आसपास एक हजार से ज्यादा इंसेक्ट की सूची तैयार की थी। जैव विविधिता पर लिखी उनकी पुस्तक ‘स्पाइडर ऑफ झारखंड’ का विमोचन तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खेलगांव में किया था। मृत्युंजय शर्मा की प्रारंभिक पढ़ाई मेदिनीनगर के रोटरी स्कूल से हुई थी और उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण में करीब दर्जन भर हाई प्रोफाइल सीटें और कई खास उम्मीदवार ऐसे हैं, जो चर्चा में तो रहे ही हैं, किसी न किसी मायने में अहम हैं। ऐसे में इन सीटाें और उम्मीदवारों पर सबकी नजर रहेगी। इनमें आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल शामिल हैं, जो 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटें अहम हैं तो असम की डिब्रूगढ़, सोनितपुर…

Read More

जबलपुर। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के अनुसार किसी भी मतदाता या अन्य व्यक्तियों को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। कलेक्टर ने इस संबंध में बुधवार को आदेश दिया है। इस बाबत कलेक्टर ने सभी मतदाताओं से अपील भी की है कि मतदान के समय केंद्र में बाहर अपने मोबाइल रखने की व्यवस्था का उपयोग करें या हो सके तो मोबाइल लेकर ही मतदान केंद्र ना जाए। उन्होंने अपील की है की अपना परिचय पत्र अवश्य साथ लेकर जाएं। आचार संहिता का अक्षरतः पालन हो इसके लिए सेक्टर मोबाइल टीम, एसटीटी, बीएसटी, एफएसटी टीम सक्रीय…

Read More

धर्मशाला। भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कहा है कि 1500 रुपए का फार्म दूसरी बार भरवाकर हिमाचल की कांग्रेस सरकार महिलाओं को छलने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी महिलाओं के फार्म भरवाए गए, लेकिन उन्हें 14 माह बाद भी पैसे नहीं दिए गए। धर्मशाला से बुधवार को जारी बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए की झूठी गारंटी दी थी। पहले तो इस योजना से सरकार अपना पिंड छुड़ाती रही, लेकिन बाद में जब जनता का दबाव बना तो प्रदेश में सबसे कम संख्या वाली जगह लाहुल को चुना…

Read More

रांची। कांग्रेस ने झारखंड में उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके बाद पार्टी में ही विरोध के स्वर उठ गये हैं। देवघर जिला और अल्पसंख्यक कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देवघर जिले ने जहां दीपिका सिंह पांडेय को सबसे कमजोर एवं डमी प्रत्याशी करार देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर अविलंब प्रत्याशी बदलने की मांग की है। वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस ने मुस्लिम आबादी और उसके प्रतिनिधित्व को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। देवघर जिला कांग्रेस ने खड़गे को लिखा पत्र, पुनर्विचार करने की मांग देवघर जिला कांग्रेस…

Read More

अलवर। लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को अलवर शहर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा अलवर लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी चौधरी फजल हुसैन के समर्थन में आयोजित हुई। इस दौरान मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और इससे पहले रही कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग आज भी कुठाराघात किया जा रहे हैं। पूरे देश में दलितों को नौकरी में आरक्षण का कोटा अभी भी पूरा नहीं हुआ है। आरक्षण का लाभ पूरी तरह से लोगों को नहीं मिल पा रहा…

Read More

मेरठ। गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को जिताना रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। मंगलवार को पहले चरण में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जयंत सिंह ने मुजफ्फरनगर और कैराना सीटों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान जयंत सिंह ने भाजपा के साथ गठबंधन की अपनी मजबूती को बताया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, नगीना, रामपुर, मुरादाबाद और पीलीभीत में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव…

Read More

रांची। पंचमंदिर महावीर मंडल अरगोड़ा पीपरटोली की ओर से 51 कुंवारी कन्याओं का भोजन कराने के बाद पूजा की गयी। पंडित रवि शंकर पांडेय द्वारा हवन कराया गया। मंदिर परिसर से भोग और प्रसाद वितरण किया गया, भीड़ देखते हुए वितरण देर रात तक जारी रहा। सचिव विवेक कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में झंडा गाड़ कर पूजा की गयी।

Read More

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण के मामले में 2019 की राज्य सरकार के आदेश को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है। इससे पहले अदालत ने इस पर रोक लगाई थी। यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एनके चंद्रवंशी की डबल बेंच ने किया है। प्रमोशन में आरक्षण मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दायर कई याचिकाओं पर 5 मार्च को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एनके चंद्रवंशी की डबल बेंच ने मंगलवार को याचिका का निराकरण करते हुए अपने फैसले में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने…

Read More

अनूपगढ़। पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिशें लगातार जारी है। बीएसएफ की टीम ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान की सीमा से सटे बीकानेर संभाग के अनूपगढ़ जिले में एक ड्रोन को गिराकर 2610 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की 140वीं बटालियन के कंपनी कमांडर अखिलेश ने बताया कि मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों को ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने एक राउंड फायर किया, जिससे ड्रोन नीचे गिर गया। इसके बाद बीएसएफ, रावला पुलिस टीम और सीआईडी ने क्षेत्र में सर्च…

Read More

रांची। प्रदेश राजद की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनायी गयी। राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, उपाध्यक्ष अनीता यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधीर गोप, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, शालीग्राम पांडेय, नंदन यादव, यशवंत यादव, कमलेश यादव, राम इकबाल चौधरी, मैनेजर राय, कमलेश यादव, विशाल कुमार, प्रेम कुमार, मनोज यादव सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी। महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि चंद्रशेखर युवा तुर्क नेता थे, वे सादगी जीवन के साथ प्रखर समाजवादी थे।

Read More