Author: admin

कोडरमा। कोडरमा संसदीय क्षेत्र साल 1977 में अस्तित्व में आया था। उस समय से कई बार लोकसभा चुनाव हुए पर इसमें सबसे अधिक भाजपा ने यहां से सात बार जीत हासिल की है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए कोडरमा परंपरागत सीट रही है। कोडरमा से भाजपा के टिकट पर रीतलाल प्रसाद वर्मा 4 बार और भारतीय लोक दल से एक बार, इसी पार्टी से बाबूलाल मरांडी एक बार, रविंद्र राय एक बार और अन्नपूर्णा देवी एक बार सांसद के रूप में चुने गए। कांग्रेस से तिलकधारी सिंह ने दो बार और जनता…

Read More

लंदन। ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को अश्लील ‘डीपफेक’ सामग्री बनाने वाले लोगों को एक नए कानून के तहत मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। यह कानून इस समय संसदीय प्रक्रिया से गुजर रहा है। ‘डीपफेक’ से आशय ऐसी छवियों और वीडियो से है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)अथवा अन्य तकनीकों से तैयार की जाती हैं और जिसमें आमतौर पर पीड़ित की सहमति नहीं होती।नए कानून के तहत बिना सहमति के इस तरह की तस्वीरें बनाने वाले लोगों को आपराधिक कार्यवाही और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। कानून में प्रस्तावित प्रावधान के अनुसार अगर ‘डीपफेक’ सामग्री व्यापक रूप से फैल जाती है…

Read More

न्यूयॉर्क। पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए चोरी से धन देने आरोपों के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को पुन: न्यूयॉर्क की एक अदालत में पहुंचे। इस मामले की सुनवाई के लिए जूरी सदस्यों के चयन की प्रक्रिया जारी है। जूरी के 12 सदस्यों और छह वैकल्पिक सदस्यों का चयन किया जाना है। इस मामले की मैनहट्टन में ऐतिहासिक सुनवाई शुरू होने के पहले दिन सोमवार को किसी जूरी सदस्य का चयन नहीं हो सका था। इस मामले को लेकर दर्जनों लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वे इस मामले में निष्पक्ष…

Read More

कोलकाता। “जीवन में उत्थान पतन आयेंगे किन्तु हमें विचलित नहीं होना हैं- यह हम शास्त्री जी के जीवन में पाते हैं। शास्त्रीजी के व्यक्तित्व की चर्चा तो हम सब करते है किन्तु उनके कर्तृत्व एवं साहित्य की चर्चा युवा पीढ़ी को करनी चाहिए।’ उपरोक्त बातें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी ने मंगलवार को कुमारसभा पुस्तकालय की ओर से आयोजित आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री की 19वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में कहीं। सभा की अध्यक्षता कवि एवं साहित्यकार अनिल ओझा “नीरद’ ने की। पुस्तकालय के अध्यक्ष महावीर बजाज एवं मंत्री बंशीधर शर्मा ने कुमारसभा पुस्तकालय के मार्गदर्शक के रूप में शास्त्रीजी के अवदानों…

Read More

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को दाऊद-छोटा शकील गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। खडसे ने इस आशय की शिकायत जलगांव जिले के मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार 15 और 16 अप्रैल को चार अलग-अलग मोबाइल फोन से कॉल कर उन्हें धमकी दी गई। इनमें से कुछ कॉल अमेरिका और कुछ उत्तर प्रदेश के नंबरों से आईं। इसकी जांच की जा रही है। एकनाथ खडसे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पहले उन्हें लगा कि कोई शरारत कर रहा है, लेकिन जब कॉल…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला में बीजेपी पर जम कर निशाना साधा। सीएम ने बीजेपी के 400 पार के नारे को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी 65 पार का टार्गेट सेट किया था। हमने 25 पर समेट लिया। ये सारी बातें जुमला हंै। इससे बचने की जरूरत है। साथ ही सीएम ने कहा कि इस बार झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं से जुमलेबाजों की सरकार को रोकने की अपील की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने चार…

Read More

– शेष सभी 948 पोलिंग पार्टियां गुरुवार को होंगी रवाना नई टिहरी। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में बुधवार को गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत नरेन्द्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 15 मतदान पार्टियों ने वितरण स्थल जिला पंचायत से ईवीएम, वीवीपैट और निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर मतदेय स्थलों के लिए रवानगी की। मतदान पार्टियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनसे जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने की अपील की। बुधवार को रवाना की गईं मतदान पार्टियों में बूथ 139 राप्रावि तलाई की मतदान पार्टी मुख्य मोटर मार्ग से सबसे अधिक 7 किमी की पैदल दूरी…

Read More

-विश्वास जताया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह सबसे पहले रामनवमी पर अयोध्याधाम और भगवान श्रीराम का पुण्य स्मरण किया। उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर निर्माण पर भी एक्स हैंडल पर अपने भाव व्यक्त किए। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने…

Read More

अलवर। किशनगढ़बास विधानसभा में भाजपा से अलवर लोकसभा के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने बुधवार को जनसंपर्क और रोड शो किया। यादव ने इलाकों के बुजुर्गो, व्यपारियो,युवाओं, महिलाओं ओर भाजपा कार्यकर्ताओ से चर्चा भी की। इस दौरान यादव का जगह-जगह लोगों ने फूल माला और साफे से स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि देश का भविष्य बनाने वाले को चुनने का यह चुनाव है। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार ने देश में विकास का वह आयाम स्थापित किया है। जिसे कांग्रेस 70 सालों में…

Read More

चतरा। रामनवमी के दिन बुधवार को चतरा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गईं पांच बच्चियां डूब गईं, जिसमें दो की मौत हो गई जबकि तीन को बचा लिया गया। पुलिस के अनुसार सिंचाई के लिए नदी में गड्ढा खोदा गया था। उसी गड्ढे में हंटरगंज प्रखंड के डाहा गांव की रहने वाली पांच बच्चियां स्नान करने के लिए उतर गईं और डूबने लगीं। तीन बच्चियों को तो बचा लिया गया लेकिन दो की मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान शिवानी कुमारी (10) और देवंती कुमारी (6) के रूप में हुई है।

Read More

खूंटी। खूंटी जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के कमांडर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देशी कट्टा, गोली और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पीएलएफआई के इन उग्रवादियों को रनिया के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पीएलएफआई उग्रवादियों के नाम हर्षद गुड़िया उर्फ बोगदा पाहन (24) और प्रकाश प्रमाणिक (34) हैं। पुलिस के अनुसार खूंटी एसपी को सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के जलमादी गंजना के जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एरिया…

Read More