-प्रथम चरण की 08 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को होगा मतदान लखनऊ। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के पहले चरण की 08 लोकसभा सीटों के लिए आज बुधवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम छह बजे के बाद कोई भी उम्मीदवार अपने क्षेत्र में प्रचार नहीं कर सकेगा। पार्टियों के स्टार प्रचारकों से लेकर चुनाव लड़ाने के लिए पहुंचे बाहरी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी भी प्रतिबंधित रहेगी। पहले चरण का मतदान 19 अपैल को होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समयावधि…
Author: admin
नवादा। नवादा के एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने विकसित भारत के साथ विकसित नवादा को लेकर बुधवार की दोपहर एक संकल्प पत्र जारी किया ।जिसमें नवादा के रजौली में न्यूक्लियर पावर प्लांट ,केंद्रीय विद्यालय की स्थापना सहित पांच दर्जन योजनाओं को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया है। प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि नवादा के रजौली में केंद्रीय न्यूक्लियर पावर स्टेशन बनाना था। जो अधर में लटका है ।इसे चुनाव जीतते ही पूरा कर दिखाएंगे ।उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से नवादा में केंद्रीय विद्यालय खोलने के गहमागहमी चल रही है लेकिन आज तक…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के बहुचर्चित जमीन घोटाला केस में आज (बुधवार) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता अंतु तिर्की, प्रियरंजन सहाय, रियल एस्टेट कारोबारी विपिन सिंह एवं इरशाद को गिरफ्तार किया है। इनके ठिकानों पर मंगलवार सुबह छापा मारा गया था। इन सभी को देररात रांची स्थित ईडी कार्यालय लाया गया। पूछताछ की गई। इसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया। ईडी ने अंतू तिर्की के बरियातू मेडिकल चौक स्थित आवास, विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर कुशवाहा के ठिकानों के साथ कोकर में प्रियरंजन सहाय और कपड़ा कारोबारी इरशाद के ठिकाने पर छापा मारा…
रांची। इन दिनों झारखंड राज्य तेज गर्मी की चपेट में है। राज्य का सबसे गर्म गोड्डा जिला है। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां सुबह नौ बजे से ही तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी हो जा रही है। यहां का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूर्य की किरणे झुलसा रही हैं। दोपहर में गर्म हवा का असर होने लगा है। चिलचिलाती धूप में लोग परेशान हैं। दोपहर के समय लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि इस बीच राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती धूप से तापमान में बढ़ोतरी…
धौलपुर। देश की 18 वीं लोकसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव प्रचार का शोर बुधवार शाम को थम गया। अब दो दिन तक घर-घर जाकर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट की मनुहार करेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में करौली- धौलपुर लोकसभा सीट के साथ-साथ राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी भजन लाल जाटव के समर्थन में…
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान से पहले आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कौशाम्बी के होटल रेडिशन ब्लू में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। दोनों ने भाजपा को घेरने की कोशिश की। राहुल ने जहां जातिगत जनगणना को समाज के विकास के लिए जरूरी तो अखिलेश ने पश्चिम की हवा को देश में बदलाव का प्रतीक बताया। राहुल ने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है। गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। लोकसभा चुनाव में हमारे मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी हैं। कांग्रेस नेता ने कहा…
-लोकसभा के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प के साथ आज असम और त्रिपुरा के चुनावी दौरे पर होंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के चुनावी दौरे को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे असम के नलबाड़ी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो त्रिपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग दो…
सहारनपुर। सहारनपुर से सैनी समाज के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी अपने समर्थकों के साथ भाजपा मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की मौजूदगी में मंगलवार देर रात भाजपा में शामिल हो गये। इसी के साथ एक तरफ जहां सैनी की बीजेपी में घर वापसी हुई, वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबन्धन को बहुत इससे बड़ा झटका माना जा रहा है। धर्म सिंह सैनी लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी में एंट्री का रास्ता तलाश रहे थे। उनके आने से सहारनपुर व कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत हुई है क्योंकि…
कोलकाता। लोकसभा चुनाव का सियासी दंगल पूरे देश में चल रहा है। पश्चिम बंगाल में लड़ाई दिलचस्प है, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ रही है। माकपा और कांग्रेस मौखिक तौर पर गठबंधन में हैं और भाजपा भी सभी सीटों पर ताल ठोक रही हैं। राज्य में कई सीटें वीआईपी हैं, जिनमें नदिया जिले की रानाघाट सीट भी है। यहां से मौजूदा सांसद भाजपा के जगन्नाथ सरकार हैं। उन्हें इस बार भी पार्टी ने टिकट दिया है। उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने चर्चित नेता मुकुटमणि अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है जबकि माकपा…
कोडरमा। कोडरमा वन विभाग के टीम ने बुधवार की सुबह लखीबागी एसपी कोठी के समीप रेंजर के नेतृत्व में ढिबरा लदे तीन 709 वाहन जब्त किया गया। रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आघार पर ढोलाकोला जंगल से ढिबरा लोड करके कई वाहन तिलैया की तरफ जा रहे, जिसके बाद वन विभाग की गाड़ी को देखते हुए गाडी स्पीड में भगाने लगे। लखीबागी के समीप इन तीन वाहनों को जप्त किया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार और गुल्ली सिंह शामिल है। इसके बाद वन विभाग के टीम ने गाड़ी ढिबरा…
देहरादून। लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तराखंड में भाजपा के पास इतिहास रचने का मौका है। 2014 और 2019 की तरह ही यदि इस बार भी पांचों सीट पर स्कोर 5-0 रहा, तो भाजपा इतिहास रच देगी। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद ऐसा कोई नहीं कर पाया है। भाजपा इतिहास रचने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए है। हर सीट पर वह मजबूत है, लेकिन उसे चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। इन स्थितियों के बीच, मोदी लहर और मजबूत संगठन दो ऐसे आधार हैं, जिसे भाजपा जीत की गारंटी मानकर चल रही है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के…