Author: admin

फारबिसगंज/अररिया। अररिया लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान 7 मई को होने वाला है। इसको लेकर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के नामांकन और संकल्प सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई अन्य नेता ने संकल्प सभा को संबोधित किया और अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की ।

Read More

-जदयू के प्रांतीय महासचिव पिंकी भारती ने थामा राजद का दामन नवादा। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि देश का संविधान बचाने के उद्देश्य तथा बिहार के विकास के लिए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा को वोट दें। ताकि बिहार का बेहतर विकास हो सके। तेजस्वी यादव नवादा जिले के सिरदला के जर्रा बाबा पहाड़ी मैदान में महागठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सभी के खाते में 15 -15 लाख रुपये काला धन विदेश से मंगवाने की घोषणा की थी भाजपा वालो ने। लेकिन…

Read More

पटना। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में बिहार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के भिखनपुर गांव के एक किसान के पुत्र ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 163वां रैंक लाया है। भिखनपुर गांव निवासी ओमनारायण शर्मा का पुत्र अपूर्व आनंद बचपन से ही पढाई में मेधावी छात्र था। उन्होने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा 2013 में डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर से उत्तीर्ण किया। जबकि आगे की डिग्री आई आईटी कानपुर से पूरी की। इसके बाद अपूर्व आनंद ने 32 लाख की पैकेज पर गोल्ड मेन कंपनी में…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को निर्देश दिया है कि वो राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के लिए राज्य सरकार की ओर से दिए गए नामों में से छह कुलपतियों की नियुक्ति करें। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। आज सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि राज्यपाल ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए नामों में से छह नामों की स्वीकृति दे दी है। उसके बाद कोर्ट ने कहा कि इन छह लोगों को जल्द से जल्द नियुक्त किया जाए। कोर्ट ने राज्य सरकार…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में एमएलए-एमपी कोर्ट में विधायकों और सांसदों के केस के त्वरित निष्पादन से संबंधित कोर्ट के स्वतः संज्ञान की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में सीबीआई की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर राज्य में एमपी-एमएलए से संबंधित केस का स्टेटस प्रस्तुत किया गया। सीबीआई ने बताया कि पिछले दो साल में एमएलए-एमपी के खिलाफ दर्ज किसी केस का निष्पादन नहीं हुआ है। कोर्ट ने सीबीआई के जवाब पर असंतोष जताते हुए कहा कि मामले में एसपी रैंक से नीचे के अधिकारी हाई कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल न करें। शपथ पत्र दाखिल करने…

Read More

-पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध से पूरा देश डरा हुआ है, क्योंकि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों और गुंडों को पट्टे पर दे दिया है। टीएमसी को लगता है कि दलित, आदिवासी और गरीबों अपनी मर्जी के मुताबिक घूमने की आजादी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उन्हें बतायेगा कि बाबा साहेब अंबेडकर के लोकतंत्र में ये लोग टीएमसी के गुलाम नहीं हैं। टीएमसी,…

Read More

सभी जानते हैं हेमंत सोरेन के साथ क्या हुआ, जनता में आक्रोश बढ़ा रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इंडी गठबंधन 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय महारैली के माध्यम से झारखंड में शंखनाद करेगा। वहीं जेएमएम केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में चौथे चरण में चुनाव होना है। सिंहभूम, लोहरदगा, पलामू और चतरा लोकसभा इलाकों के मूलवासियों ने मूड बना लिया है। बीते दस सालों तक बीजेपी के जनप्रतिनिधियों का जो व्यवहार रहा अपने क्षेत्र को लेकर, उसने उन्हें निराश किया और उसी का आक्रोश निकल कर…

Read More

-गोड्डा से दीपिका, धनबाद से अनुपमा और चतरा से केएन त्रिपाठी होंगे उम्मीदवार -रांची सीट पर उम्मीदवार की घोषणा है बची रांची। कांग्रेस ने झारखंड के तीन और लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। गोड्डा, चतरा और धनबाद सीट से अपने उम्मीदवार के नामों का एलान कर दिया है। गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दीपिका पांडेय वर्तमान में महगमा विधानसभा से कांग्रेस की विधायक हैं। गोड्डा में उनका मुकाबला भाजपा केमौजूदा सांसद निशिकांत दुबे के साथ होगा। वहीं, केएन त्रिपाठी…

Read More

-कार्यालय क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगा रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हमारी तैयारी राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीतने की है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसके लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। तमाड़ की जनता हमारे लिए एक परिवार है। इस सीट पर एनडीए के पक्ष में एक बड़ा जनादेश पाने और भविष्य में यहां पर एक बेहतर नेतृत्व देने की हमारी तैयारी है। आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मंगलवार को बुंडू में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद…

Read More

जमशेदपुर। पुलिस ने हाइवा चालक हत्याकांड में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें प्रवीर सिंह उर्फ छोटू, राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा, अर्जुन महतो उर्फ अर्जुन बच्चा, राहुल राय, अभिषेक साह, रौनक शर्मा और आशीष बर्मन हैं। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, एक ऑटो, तीन पिस्टल, 3 देसी कट्टा, 11 राउंड जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं। यह जानकारी मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता में दी। एसएसपी ने बताया कि 14 अप्रैल को उलीडीह थाना अंतर्गत वसुंधरा एस्टेट के समीप हुए चालक सन्नी यादव हत्याकांड में सातों शामिल थे।…

Read More

रांची। यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग 2023) सिविल सेवा का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया, जिसमे झारखंड की बेटी स्वाति को 17वां रैंक मिला है। स्वाति जमशेदपुर जिले के कालिका नगर मानगो की रहने वाली है। वह पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा की पुत्री है। उधर, गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर को 89वां रैंक मिला है। रांची की मोनिका पटेल ने भी यूपीएससी क्रैक किया है। मोनिका को 708वां रैंक मिला है। रांची के सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड दरभंगा हाउस में पदस्थापित मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार के बेटे वैभव कुमार ने भी यूपीएससी क्लीयर कर लिया…

Read More