Author: admin

-ट्रक चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, घंटों जाम रहा एनएच-33 रामगढ़। रामगढ़ शहर के कोठार फ्लाईओवर के पास कंटेनर और गैस लगे ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में कंटेनर के केबिन में भीषण आग लग गई । जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती कब तक कंटेनर का कैपेसिटर कर खाक हो गया। इस घटना पर टापू पानी में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को घंटा लग गए इस दौरान कई घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर आवागमन बाधित रहा। इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि पुलिस को सूचना…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने के लिए स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर मसूरी पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के मसूरी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जेपी नड्डा मसूरी के गांधी चौक पर विशाल जनसभा संबोधित करेंगे और देवभूमि पर पंच कमल खिलाने के लिए एक बार फिर जीत का मंत्र देने के साथ ‘लक्ष्य 400 पार’ भेदेंगे। अबकी बार 400 पार के नारे को भाजपा पूरा करने जा रही है।…

Read More

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना जो घोषणापत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र में पीएम मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 और ज्ञान फॉर्मूले पर खास फोकस तो है ही साथ ही कई योजनाएं और संकल्प ऐसे भी हैं जो मध्यप्रदेश से गए सुझावों के आधार पर इसमें समाहित किए गए हैं । भाजपा का संकल्प-पत्र 15 लाख से अधिक सुझावों का सार है। जिन्हें गहन विश्लेषण के बाद 24 संकल्पों में समाहित किया गया है। ‘नमो ऐप के जरिए 4 लाख सुझाए आए। 10 लाख लोगों ने वीडियो संदेश के जरिए अपने सुझाव…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल का पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र खास तौर पर जनजातीय बहुल क्षेत्र है। यहां तृणमूल और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले के आसार हैं। वामदलों या कांग्रेस की ओर से फिलहाल यहां उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो को दोबारा टिकट दिया है। वह जोरदार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उनके खिलाफ शांति राम महतो को चुनावी मैदान में उतारा है। सीधी लड़ाई इन्हीं दोनों के बीच दिख रही है, इसलिए शांतिराम महतो और ज्योतिर्मय सिंह महतो पर क्षेत्र के विकास की अनदेखी का…

Read More

कोलकाता। बेंगलुरु ब्लास्ट मामले में दो आतंकवादियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी के बाद अब नया खुलासा किया है। जिसमें दावा किया गया है कि दो नहीं बल्कि एक अन्य तीसरा आतंकी मुजम्मिल शरीफ भी कोलकाता में छिपा था। ब्लास्ट के बाद वह कोलकाता भाग आया और बीच में जब चेन्नई गया तो गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी गिरफ्तारी के बाद कोलकाता में छिपे दो अन्य आतंकी अब्दुल मथिन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को उसने मैसेज भेज कर कहा था कि कोलकाता सुरक्षित नहीं है इसलिए कहीं और भाग जाओ। जब तक वे दोनों भाग पाते, एनआईए ने…

Read More

– उज्बेकिस्तान के साथ रक्षा सहयोग मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी यात्रा – उज्बेकिस्तान सशस्त्र बलों के साथ अभ्यास ”डस्टलिक” का भी गवाह बनेंगे जनरल पांडे नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे सोमवार को उज्बेकिस्तान गणराज्य की चार दिनों की यात्रा पर रवाना हुए। वे आज ही उज्बेकिस्तान गणराज्य के शीर्ष रक्षा नेतृत्व के साथ बातचीत में शामिल होंगे। उनकी यह यात्रा भारत और उज्बेकिस्तान गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जनरल मनोज पांडे के साथ बैठकों की योजना उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह सात बजे से पंजीकरण वेबसाइट पर प्रारंभ हो गए।मोबाइल ऐप, व्हाट्स ऐप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्यौरा, निवास स्थान का पते के लिए आईडी देनी आवश्यक है।…

Read More

रांची। वर्ष 2008 मे राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय में 600 से अधिक लेक्चरर नियुक्ति को चुनौती देने वाली डॉ मीना कुमारी और अन्य की याचिका की सुनवाई हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार और जेपीएससी से लेक्चर नियुक्ति से संबंधित विषय पर विस्तृत जवाब मांगा है। जेपीएससी से अधिवक्ता संजय पिपरववाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा। इससे पहले कोर्ट ने जेपीएससी से जानना चाहा कि इस मामले की सीबीआइ जांच कैसे दी गयी। इस पर जेपीएससी की ओर से बताया गया कि बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका के आलोक में इस मामले की जांच सीबीआइ…

Read More

-भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध की उद्घोषण है हमारा संकल्प पत्र -नये भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकासित भारत का ब्लू प्रिंट है संकल्प पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नया नारा देते हुए कहा कि ’80 बनेगा आधार, एनडीए 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के चार आधार हैं। उन्होंने कहा ये संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है,…

Read More

साहिबगंज। जिले में सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार की सुबह का अर्घ्य देने चानन घाट पर गया एक युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। पता चला है कि जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी राजू कुमार का पुत्र सागर कुमार (18) अपने कुछ दोस्तों के साथ छठ घाट पर पहुंचा था। इसी दौरान सभी दोस्तों ने मिलकर गंगा में नहाने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी गंगा नदी में उतरे। नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूब…

Read More

रांची। खूंटी में वर्ष 2018 में हुए चर्चित कोचांग गैंग रेप मामले के सजायाफ्ता जुनास मुंडा को हाइकोर्ट से सोमवार को राहत नहीं मिली। हाइकोर्ट ने उसकी क्रिमिनल अपील पर सुनवाई की। कोर्ट ने जुनास मुंडा जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि खूंटी के सिविल कोर्ट ने 17 मई 2019 को इसे गैंग रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। गैंगरेप का यह मामला साल 2018 जून महीने का है। खूंटी जिले में पांचों लड़कियों को अगवा कर उनके साथ गैंग रेप किया गया था। तब आदिवासियों का पत्थलगड़ी आंदोलन चल रहा था। उस समय एक…

Read More